Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bhopal BMC Budget 2026: भोपाल नगर निगम का 3938 करोड़ का बजट, सीवेज टैक्स में भारी बढ़ोतरी; ₹10 हजार ... ग्वालियर में नवरात्रि का 'महंगा' असर! 10% तक बढ़े फलों के दाम; गर्मी के चलते तरबूज की भारी डिमांड, जा... Army Day Parade 2027 Bhopal: भोपाल में पहली बार होगी सेना दिवस की परेड, 15 जनवरी को दिखेगा शौर्य; CM... Jabalpur SAF Salary Scam: करोड़ों का गबन कर क्लर्क फरार, 10 दिन बाद ही धूमधाम से की शादी; जबलपुर पुल... Gwalior Crime News: ग्वालियर में बहू ने ससुर को कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा, बाल पकड़कर घसीटने का... Jabalpur Flyover Stunt: जबलपुर में खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल, पत्नी ने शूट किया पति का जानलेवा खे... रतलाम पुलिस का 'डिजिटल स्ट्राइक'! साइबर ठगों के चंगुल से छुड़ाए 92.5 लाख रुपये; पीड़ितों के चेहरे पर ... भोपाल की जनता पर 'महंगाई' की मार! ₹3938 करोड़ का बजट पेश, कचरा शुल्क से लेकर संपत्तिकर तक कई 'छिपे ह... संसद में गूंजा MP का 'रेत का खेल'! अपनी ही सरकार को बीजेपी सांसद ने दिखाया आईना; बोले—"अवैध खनन से ख... Viral News: साली से इंस्टाग्राम पर करते थे ऐसी बातें, अजनबी के हाथ लगी पर्सनल चैट; जीजा की शादीशुदा ...

आरोपों से घिरे चुनाव आयोग ने जारी किया नया फरमान

सिर्फ अधिकृत लोगों के पत्र ही गौर किया जाएगा

  • राजद को औपचारिक बुलावा भेजा गया है

  • भाकपा (माले) के प्रतिनिधिमंडल से भेंट होगी

  • तमाम आरोपों को फिर से नकार दिया संस्था ने

नईदिल्लीः चुनाव आयोग ने फैसला किया है कि वह राजनीतिक दलों की ओर से चिठ्ठी-पत्री में उनका प्रतिनिधित्व करने का दावा करने वाले ऐसे व्यक्तियों की बात पर ही गौर करेगा जिन्हें दल के प्रमुखों द्वारा आयोग से संपर्क के लिए बाकायदा अधिकृत किया गया होगा। इस बीच आयोग के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि बिहार में मतदाता सूचियों के ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ के विषय में बातचीत के लिए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव और पार्टी द्वारा दी गयी दोनों अधिकारिक मेलों पर को 30 जून को निमंत्रण भेजा गया था।

इन मेल में उन्हें आज शाम पांच बजे का समय दिया गया था। आयोग के अधिकारियों ने बताया कि पार्टी की ओर से आज की बैठक के बारे में उन्हें सुबह तक कोई पुष्टि नहीं की गयी है। अधिकारियों के अनुसार फिलहाल आयोग आज शाम भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर सकता है।

इस बैठक के लिए इस पार्टी ने अपनी सहमति की पुष्टि कर दी है। इस बीच आयोग ने कुछ राजनीतिक दलों की ओर से आयोग को 30 जून और दो जुलाई को मेल भेजने वाले उमर होदा को आज एक मेल करके कहा है, भविष्य में, राजनीतिक दलों और आयोग के बीच किसी भी अनधिकृत संचार को रोकने के लिए, आपको उस राजनीतिक दल के प्रमुख से वैध प्राधिकरण प्रस्तुत करने की सलाह दी जाती है जिसका आप प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं।

आयोग के सचिव ने श्री होदा को लिखा है, मुझे यह कहने का निर्देश हुआ है कि आपके 30 जून 2025 के ईमेल के अनुसार, उल्लिखित राजनीतिक दलों से प्राधिकरण का कोई सबूत न होने के बावजूद, आयोग ने संबंधित राजनीतिक दलों को 02 जुलाई 2025 को शाम 05:00 बजे का समय दिया था और पार्टियों के प्रमुखों से एक अधिकृत व्यक्ति के साथ उक्त बैठक में उनकी उपस्थिति की पुष्टि मांगी थी।

इस मेल में कहा गया है कि अभी तक केवल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के महासचिव ने ही इस संबंध में पुष्टि की है। इसलिए, आयोग आज शाम 05:00 बजे अधिकृत व्यक्ति के साथ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के महासचिव से मिल रहा है। आयोग ने इस मेल में श्री होदा को लिखा है कि उनके 30 जून को भेजे गए ईमेल में उल्लिखित अन्य राजनीतिक दलों के प्रमुखों से कोई पुष्टि नहीं मिली है।

आयोग ने कहा है कि वह हमेशा राजनीतिक दलों के प्रमुखों या उनके अधिकृत प्रतिनिधियों से व्यक्तिगत रूप से या सामूहिक रूप से किसी भी समय आपसी सुविधा के अनुसार मिलने के लिए उपलब्ध है। इस मेल में आयोग के सचिव ने पत्र मेल भेजने वाले को लिखा है कि भविष्य में, राजनीतिक दलों और आयोग के बीच किसी भी अनधिकृत पत्र या संदेश पर रोक लगाने के लिए उसको उस राजनीतिक दल के प्रमुख से वैध प्राधिकरण प्रस्तुत करने की सलाह दी जाती है जिसका वह प्रतिनिधित्व करना चाहता है। आयोग के अधिकारियों ने कहा कि बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण योजनाबद्ध तरीके से और सख्ती से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस बारे में कुछ तत्व तरह तरह की निराधार बातें फैला रहे हैं। लोगों को ऐसी बातों को को नजरअंदाज करना चाहिए।