Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Karur Stampede Case: एक्टर विजय को सीबीआई से राहत, करूर हादसे में पूछताछ के लिए फिर बुलाया जाएगा; जा... Giriraj Singh on Rahul Gandhi: राहुल गांधी को गिरिराज सिंह ने बताया 'नकली गांधी', नागरिकता और LoP की... T20 वर्ल्ड कप की जीत के बाद गूंजेगी शहनाई! टीम इंडिया का ये स्टार खिलाड़ी करने जा रहा है शादी; मसूरी... Box Office Blast: ‘धुरंधर 2’ तोड़ेगी 'पठान' और 'जवान' का रिकॉर्ड? रणवीर सिंह रचने जा रहे हैं ऐसा इति... Trump Warns Iran 2026: डोनाल्ड ट्रंप का ईरान पर तीखा हमला, बोले- "20 गुना ताकत से करेंगे पलटवार"; मि... दुनिया पर महायुद्ध का साया! 11 दिन में 11 देशों पर हमला; ईरान-इजराइल के मिसाइल और ड्रोन से दहल उठा म... Share Market Today 10 March: सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त रिकवरी, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट स... Human Brain Computing: क्या AI को मात देगा इंसानी दिमाग? वैज्ञानिकों ने बनाया 'बायो-कंप्यूटर', जीवित... दिन में हो जाएगी रात! 6 मिनट 22 सेकंड तक छाया रहेगा घना अंधेरा; जानें कब लगेगा 21वीं सदी का दूसरा सब... मच्छरों का काम तमाम! घर पर ही बनाएं 100% नेचुरल 'मॉस्किटो रिपेलेंट'; बाजार वाली कॉइल और लिक्विड को क...

इस अवधि में शिद्दत से उठाए हैं जनता के मुद्दे : राहुल

नेता प्रतिपक्ष के अपने एक साल के कार्यकाल पर की टिप्पणी

  • सदन में जनता के मुद्दों पर बात की

  • मोहब्बत और सच्चाई के रास्ते पर हूं

  • देश के जरूरी विषयों पर बात करता हूं

नईदिल्लीः कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा में विपक्ष के नेता के तौर पर अपने एक साल के कार्यकाल को यादगार बताते हुए कहा है कि इस दौरान उन्होंने संसद में जनता के मुद्दे शिद्दत के साथ उठाए और लोगों को निडर होकर हक की बात करने के लिए उत्साहित करने के साथ ही संविधान की रक्षा के लिए अपनी लड़ाई को मजबूती से लड़ा है।

श्री गांधी ने सोशल मीडिया पर बुधवार को एक पोस्ट में कहा लोकसभा में नेता विपक्ष के रूप में एक वर्ष पूरा करने पर, मैं पूरे साल की यादों, अनुभवों और संविधान की रक्षा के लिए अपनी लड़ाई को आपके साथ साझा कर रहा हूं।

संसदीय भाषणों में, भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए मेरे विजन और 2024 लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की जीत के पीछे के कारकों, मणिपुर वासियों से लेकर किसानों तक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से दलित युवाओं तक -देशभर के लोगों के साथ मेरी मुलाकातों का विवरण साझा कर रहा हूं। मोहब्बत और सच्चाई के रास्ते पर आपके साथ हूं।

विपक्ष के नेता के रूप में अपने सालभर के कार्यक्रमों का विवरण देते हुए कहा कि इस अवधि में 115 से ज्यादा जनसंवाद कर संसद में 16 भाषण दिये और 35 से ज्यादा आधिकारिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उन्होंने 60 से ज्यादा जनसभाएं की और 16 बार प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया है।

संसद से सड़क तक जनता की आवाज को बुलंद किया है और विशेष रूप से देश की 90 प्रतिशत आवादी को प्रभावित करने वाले मुद्दे उठाए हैं। कांग्रेस पार्टी ने श्री गांधी के किये कार्यों को एक न्यूजलेटर के जरिए प्रेस से साझा करते हुए कहा कि इस दौरान देश की अर्थव्यवस्था और भागीदारी के लिए उन्होंने एक नया विजन पेश किया है।

पार्टी ने कहा कि उन्होंने उत्पादन और टेक्नालॉजी पर देश की अर्थव्यवस्था के विकास के लिए अपने विजन को सामने रखा है और विकास के मॉडल को समृद्धि और भागीदारी पर केंद्रित कर उत्पादन प्रणाली में वंचित समुदाय की भूमिका बढ़ाने पर जोर दिया है। श्री गांधी ने इसके साथ ही आपरेशन सिंदूर और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बयान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय के मुद्दे उठाने, मणिपुर में शांति स्थापित करने, श्रमिक अधिकारों को महत्व देने, नशे के खिलाफ आवाज बुलंद करने और संसद में किसानों की आवाज उठाने सहित कई मुद्दों को उठाया है।