Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Giridih News: सड़क हादसे में नवविवाहिता का उजड़ा सुहाग, पति की दर्दनाक मौत से मातम में बदली खुशियां JMM News: झामुमो की नीतीश-नायडू से अपील- 'मोदी सरकार से लें समर्थन वापस', नारी शक्ति वंदन एक्ट को बत... Palamu Crime News: चैनपुर में आपसी विवाद में फायरिंग, ट्यूशन से लौट रहे नाबालिग छात्र को लगी गोली Bokaro News: बोकारो में श्रद्धा और उल्लास से मन रहा 'भगता पर्व', जानें इस खास त्योहार की पूजा विधि औ... Jharkhand News: ग्रामीण विकास विभाग के कर्मी होंगे हाईटेक, AI तकनीक से लैस करेगी सरकार- मंत्री दीपिक... Jharkhand Cabinet Decisions: हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी जमीन पर बने अवैध निर्माण होंगे वैध; D... CBSE 10th Result Jharkhand Topper: डीपीएस रांची की प्रण्या प्रिया बनीं स्टेट टॉपर, हासिल किए 99.6% अ... CG Cabinet Decisions: छत्तीसगढ़ में जमीन रजिस्ट्री पर बड़ी राहत, 50% स्टाम्प शुल्क छूट समेत साय कैबि... Khairagarh News: उदयपुर में ATM उखाड़ने की कोशिश नाकाम, पुलिस ने 24 घंटे में शातिर चोर को किया गिरफ्... Jashpur Crime News: महिला अपराध और नशा तस्करों पर जशपुर पुलिस का 'डबल एक्शन', कई आरोपी दबोचे गए

उत्तरी नाइजीरिया में अज्ञात बंदूकधारियों का हमला

तीन ठिकानों पर 17 सैनिक मारे गये

लागोसः सुरक्षा सूत्रों और एक स्थानीय अधिकारी ने बुधवार को बताया कि उत्तरी नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने तीन सेना ठिकानों पर हमला कर कम से कम 17 सैनिकों की हत्या कर दी। यह उस क्षेत्र में हिंसा की नवीनतम घटना है जो पहले से ही ऐसी वारदातों से जूझ रहा है। उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में सक्रिय सशस्त्र गिरोह, जिन्हें स्थानीय रूप से डाकू के नाम से जाना जाता है, आमतौर पर फिरौती के लिए अपहरण करते हैं और सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हैं।

नाइजीरियाई सेना ने मंगलवार को इन हमलों की पुष्टि की लेकिन विस्तृत जानकारी नहीं दी। सेना ने एक बयान में कहा, दुख की बात है कि दिन भर चली लड़ाइयों में कुछ बहादुर योद्धाओं ने सर्वोच्च बलिदान दिया, जबकि गोली लगने से घायल हुए चार सैनिकों का वर्तमान में इलाज चल रहा है। दो सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि बंदूकधारियों ने नाइजर राज्य के कवनार डुटसे मारिगा और बोका क्षेत्रों में सेना के फॉरवर्ड ऑपरेटिंग बेस और पड़ोसी कडूना राज्य में एक अन्य बेस पर अचानक हमला किया। उन्होंने कई घंटों तक सैनिकों के साथ लड़ाई की।

इन सूत्रों और मारिगा जिले के अध्यक्ष अब्बास कसुवार गरबा ने बताया कि सभी 17 मौतें कवनार डुटसे मारिगा बेस पर हुई हैं। नाइजर स्थित एक सेना अधिकारी ने कहा, यह एक घात लगाकर किया गया हमला था। वे (बंदूकधारी) कहीं से भी आए और भारी गोला-बारूद का इस्तेमाल करके हमला किया।

नाइजीरियाई सेना ने कहा कि उसने जवाबी हमला किया, जिसमें कई बंदूकधारी मारे गए। नाइजीरिया की सेना पर सुरक्षा का भारी दबाव है, क्योंकि वह पूर्वोत्तर में इस्लामी समूह बोको हराम और इस्लामिक स्टेट से जुड़े समूह के साथ-साथ सशस्त्र गिरोहों का भी सामना कर रही है। नाइजर राज्य में सैन्य कर्मियों पर घात लगाकर हमले देखे गए हैं, जहां बोको हराम के लड़ाके सक्रिय रूप से काम करते हैं।