Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
हत्या के मामले में चार पुलिस अफसर सहित आठ गिरफ्तार राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिले नये पीएम आर्मेनिया की शीर्ष अदालत का चुनाव खारिज करने से इंकार जापान में भालू के हमले में एक और संदिग्ध मौत माली के सैन्य ठिकानों पर जोरदार हमला किया ग्रीस के थेसालोनिकी में भीषण दावानल का कहर Greater Noida Robbery: ग्रेटर नोएडा की पॉश सोसायटी में दिनदहाड़े 15 लाख की लूट, सुरक्षा पर उठे सवाल Baruipur Case: बारुईपुर हत्याकांड पर सियासी घमासान, ममता बनर्जी के आवास के बाहर केंद्रीय बल तैनात Kanpur Road Accident: बर्रा एलिवेटेड रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रैफिक सिपाही और ट्रक ड्राइवर की मौत Dehradun Crime News: मामूली एक्सीडेंट के बाद युवक का अपहरण, रातभर बंधक बनाकर दिया थर्ड डिग्री टॉर्चर

प्रदेश में पार्टी को मजबूती देने की कवायद में जुटे राहुल

मध्यप्रदेश में संगठन सृजन अभियान की करेंगे शुरूआत

  • गुजरात के बाद यहां एक जैसी कवायद

  • संगठन को निरंतर सक्रिय रखने की कोशिश

  • अगले तीन महीनों तक चलेगा यह अभियान

राष्ट्रीय खबर

भोपालः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को यहां मध्यप्रदेश कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान की शुरुआत करेंगे। इसके तहत वे प्रदेश संगठन की राजनैतिक मामलों की समिति की बैठक समेत चार बैठकों में मार्गदर्शन देंगे।  गुजरात राज्य में भी इसी तरह का अभियान अभी हाल ही में प्रारंभ हुआ है।

अब पार्टी मध्यप्रदेश में इस अभियान की शुरुआत कर रही है। पार्टी के इस अभियान के संदर्भ में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मीडिया को दिए बयान में कहा, मध्यप्रदेश कांग्रेस ने पहली बार संगठन सृजन को लेकर इस प्रकार कार्ययोजना बनाई है, जिसका उद्घाटन श्री राहुल गांधी करेंगे। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य है कि पार्टी के पंचायत से लेकर जिले स्तर तक संगठन तंत्र न्याय आधारित हो।

इसके तहत लगभग 61 पर्यवेक्षक तीन महीने तक पूरे मध्यप्रदेश में रहेंगे और गांव गांव तक कार्यकर्ताओं की बैठकें लेंगे। हर देशवासी चाहता है कि पार्टी मजबूत हो। ये आने वाली राजनीति के लिए मील का पत्थर साबित होगा। श्री गांधी की यात्रा के एक दिन पूर्व आज यहां प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख मुकेश नायक और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने अपने वरिष्ठ नेता श्री गांधी की यात्रा के बारे में बताया।

श्री वर्मा ने कहा कि श्री गांधी सुबह विमान से लगभग सवा दस बजे यहां पहुंचेगे। वे स्टेट हैंगर से सड़क मार्ग से सीधे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय आएंगे। इस दौरान सड़क मार्ग पर उनके स्वागत में कुछ स्थानों पर बनाए गए स्वागत द्वार पर उनका स्वागत किया जाएगा। तय कार्यक्रम के अनुसार श्री गांधी लगभग 11 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचेंगे।

श्री वर्मा ने कहा कि श्री गांधी सबसे पहले प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक को संबोधित करेंगे। इस बैठक में राज्य के वरिष्ठ नेताओं द्वारा राज्य की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की जाएगी और आगामी रणनीति पर विचार विमर्श होगा। इसके उपरांत सांसदों और विधायकों से उनके क्षेत्रों की समस्याओं और जन अपेक्षाओं पर विचार विमर्श होगा।

इसी क्रम में कांग्रेस की केंद्रीय समिति की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षकों एवं प्रदेश कांग्रेस द्वारा नियुक्त प्रभारियों की बैठक होगी, जिसमें संगठन के पुनर्गठन और इससे जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। दिन में एक बजकर 30 मिनट से दो बजकर तीस मिनट तक प्रमुख नेता अनौपचारिक चर्चा करेंगे। इसके उपरांत श्री गांधी यहां रवींद्र भवन परिसर रवाना होंगे, जहां पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी प्रतिनिधि, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि, जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्षों का अधिवेशन होगा। वे वहां ढाई बजे से लगभग डेढ़ घंटा तक रवींद्र भवन में रुकेंगे।