Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...

अमेरिका हथियार बेचने के लिए युद्ध कराता है

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का बयान वायरल

इस्लामाबादः पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अमेरिका पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आसिफ का कहना है कि अमेरिका दुनिया में युद्ध भड़काकर अपनी रक्षा इंडस्ट्री को बढ़ावा देता है और इससे पैसा कमाता है। यह बयान ऐसे समय में आया है जब कुछ दिन पहले उन्होंने भारतीय मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए संसद में गलत जानकारी दी थी, जिसका खंडन खुद पाकिस्तान के ही डॉन अखबार ने किया था।

वायरल वीडियो में ख्वाजा आसिफ को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि अमेरिका ऐसा 100 सालों से करता आ रहा है। वे युद्ध भड़काते हैं। उन्होंने अभी तक लगभग 260 युद्ध लड़े हैं, जबकि चीन ने केवल तीन। वे इससे पैसा कमाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका युद्ध के दौरान दोनों पक्षों की भूमिका निभाता है और इस तरह अपनी स्थापित रक्षा इंडस्ट्री को वैश्विक अस्थिरता से सींचता है।

ख्वाजा आसिफ वही रक्षा मंत्री हैं जिन्होंने पहले भारत से तनाव के बीच एक विदेशी मीडिया को दिए इंटरव्यू में स्वीकार किया था कि पाकिस्तान सालों से अमेरिका और पश्चिमी देशों के लिए आतंकवाद को बढ़ावा देता आ रहा है। अब उन्होंने अमेरिका पर आरोप लगाया है कि वह अपनी रक्षा इंडस्ट्री को आगे बढ़ाने के लिए दुनिया में कहीं भी जंग भड़काता है और फिर उसमें अपने हथियार बेचकर पैसा कमाता है।

यह वायरल वीडियो कब का है, इसकी सटीक जानकारी उपलब्ध नहीं है, क्योंकि इसमें कोई तारीख नहीं है। हालांकि, इसमें आसिफ कहते दिख रहे हैं, दुनिया में हर जगह… अमेरिकी युद्ध छेड़ रहे हैं। शायद पिछले 100 सालों से। उन्होंने 260 युद्ध लड़े हैं, चीन ने 3 लड़े हैं। वे (अमेरिका) अभी भी पैसा कमा रहे हैं… सैन्य उद्योग उनके सकल घरेलू उत्पाद का एक बड़ा हिस्सा है… इसलिए उन्हें युद्ध में शामिल होना पड़ता है… वे देशों को लड़वाते हैं… कभी यहां, कभी वहां… जब देश लड़ते हैं तो वे कमाते हैं। उन्होंने फिलिस्तीन, सीरिया, मिस्र और लीबिया में ऐसा किया है… ये अमीर देश थे… वे अब युद्ध के कारण दिवालिया हो चुके हैं और अमेरिका ने कमाई की है।

इससे पहले, भारत के साथ संघर्ष के दौरान, आसिफ ने सीएनएन को दिए एक इंटरव्यू में दावा किया था कि वह बलूचिस्तान के खुजदार जिले में एक स्कूल बस पर हुए हमले में भारत की कथित संलिप्तता को साबित करने के लिए पूरे सबूत पेश करेंगे। आपको बता दें कि क्वेटा-कराची राजमार्ग पर खुजदार में हुए बम विस्फोट में कथित तौर पर तीन स्कूली लड़कियों सहित छह लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 40 अन्य घायल हो गए थे। पाकिस्तान के इन आरोपों को भारत ने सिरे से खारिज कर दिया था। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने आसिफ के दावों पर कहा था कि भारत खुजदार की घटना में भारत की संलिप्तता के बारे में पाकिस्तान द्वारा लगाए गए निराधार आरोपों को खारिज करता है।