Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...

झारखंड में भी अब अपराधियों के खिलाफ पुलिस की सक्रियता बढ़ी

मुठभेड़ में तीन मारे गये तो कई घायल

  • कुख्यात अमन साहू भी इसकी भेंट चढ़ा

  • मोहम्मद प्रिंस के पैर में गोली मारी गयी

  • अनुज कनौजिया जमशेदपुर में मारा गया

राष्ट्रीय खबर

रांची : झारखंड में पिछले 75 दिनों में पुलिस और अपराधियों के बीच हुए एनकाउंटरों की चर्चा प्रदेश भर में है। आमतौर पर नक्सली और उग्रवादियों के साथ होने वाले एनकाउंटरों की खबरें आती थीं, लेकिन हाल के दिनों में कई कुख्यात अपराधी भी पुलिस के साथ हुए एनकाउंटर में मारे गए हैं। इनमें से कई अपराधी झारखंड के कारोबारियों में दहशत फैलाते थे।

11 जनवरी को रामगढ़ और हजारीबाग पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कुजू थाना क्षेत्र के मुरपा में आलोक तुरी उर्फ राहुल तुरी को ढेर कर दिया। आलोक ने 8 जनवरी को उरीमारी के पोटंगा गांव में सीसीएलकर्मी संतोष सिंह की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।

पुलिस ने छापेमारी की तो अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने एक अपराधी को मार गिराया और एक को गिरफ्तार कर लिया। 11 मार्च को एटीएस ने कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को एनकाउंटर में मार गिराया। साहू छत्तीसगढ़ के रायपुर जेल से रांची लाया जा रहा था। पलामू के चैनपुर के पास उसने भागने की कोशिश की और पुलिस ने उसे ढेर कर दिया।

6 मार्च की रात रांची के चान्हो थाना क्षेत्र में लूटपाट के दौरान साधु मुकेश साह और राजेंद्र यादव की हत्या कर दी गई थी। इस मामले का मुख्य आरोपी मो. प्रिंस 12 मार्च को पुलिस की गिरफ्त में आया। पुलिस जब उसके साथ हत्या में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी के लिए जा रही थी, तभी प्रिंस ने भागने की कोशिश की और पुलिसकर्मी का पिस्टल छीनने लगा।

इस दौरान गोली चलने से प्रिंस के पैर में गोली लगी। रांची के चान्हो थाना में स्थित आनंद मार्ग में छह मार्च की रात लूटपाट करने पहुंचे अपराधियों ने साधु मुकेश साह और राजेंद्र यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना के मुख्य अभियुक्त मो प्रिंस को रांची पुलिस ने 12 मार्च की रात बीआईटी थाना क्षेत्र से पकड़ा।

उसकी निशानदेही पर ही पुलिस हत्या में प्रयुक्त हथियार की खोजबीन कर रही थी, इसी दौरान प्रिंस ने पुलिस की अभिरक्षा से भागने के उद्देश्य से हथकड़ी पकड़े सिपाही को धक्का देकर चान्हो थाना प्रभारी का पिस्टल छिनने का प्रयास किया। इस दौरान पिस्टल से गोली चलने से अपराधी प्रिंस के पैर में गोली लगी।

जिसके बाद पुलिस की टीम के द्वारा उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया था। अनिल टाइगर की हत्या कर भाग रहे अपराधी को एनकाउंटर में लगी गोली रांची के कांके में पूर्व जिला परिषद सदस्य सह बीजेपी नेता अनिल टाइगर की गोली मारकर 26 मार्च को हत्या कर दी गई थी। इस घटना को अंजाम देने के बाद भाग रहे अपराधी का रांची पुलिस के साथ एनकाउंटर हुआ।

जिसमें रोहित वर्मा नाम का अपराधी घायल हो गया था। मुख्तार अंसारी गैंग के अपराधी अनुज कनौजिया का एनकाउंटर यूपी एसटीएफ और झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम ने जमशेदपुर में बीते 30 मार्च की रात एनकाउंटर में मुख्तार अंसारी गिरोह के कुख्यात अपराधी अनुज कनौजिया को मार गिराया था। अनुज कनौजिया उत्तर प्रदेश से फरार होकर झारखंड के जमशेदपुर में छिपकर रह रहा था। अनुज पर हत्या, लूट, रंगदारी और गैंगस्टर सहित दो दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज थे।