Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मर्डर मिस्ट्री का चौंकाने वाला अंत! सहारनपुर में रोहित की हत्या के पीछे निकला जिगरी दोस्त, कार में र... भिंड में दिनदहाड़े कट्टा अड़ाकर बड़ी लूट! लैपटॉप, बायोमैट्रिक मशीन और 1 लाख रुपये लेकर फरार हुए बदमा... 200 KM तक फिल्मी चेज़! महिला के जेवर लूटकर भाग रहे ईरानी गिरोह के बदमाशों को पुलिस ने ऐसे दबोचा रील का चस्का पड़ा महंगा! सोशल मीडिया पर 'फेमस' होने के लिए युवक ने कर दिया ये कांड, पुलिस ने पहुंचाय... MP Bus Strike Updates: मध्य प्रदेश में बस हड़ताल वापस, सरकार ने विवादित अधिसूचना को किया होल्ड Ujjain News: उज्जैन में लड्डू के अंदर निकला नाखून, फूड डिपार्टमेंट ने जांच के लिए भेजा सैंपल Vidisha Holi Tradition: विदिशा में 100 साल पुरानी रावजी की होली, माचिस से नहीं बंदूक की गोली से होता... दमोह में रूह कंपा देने वाली वारदात! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, सरेराह हुई हत्या से इलाके में ... Crime News: गर्लफ्रेंड की बहन से बात करने की जिद में युवक ने खुद को मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी सावधान! 'घुमाने' के बहाने 8 साल की मासूम को ले गया बुजुर्ग, फिर जो किया वो सुनकर कांप जाएगी रूह

राजौरी में सेना ने की गोलीबारी

पाकिस्तान की सीमा पर भारतीय दोबारा सतर्क

  • संदिग्ध गतिविधियां नजर आने पर कार्रवाई

  • कई बार पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग

  • आतंकी गतिविधियों की पूर्व सूचना मिली थी

जम्मूः जम्मू-कश्मीर में राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर बुधवार सुबह संदिग्ध गतिविधि देखने पर सेना के जवानों ने गोलीबारी की। आधिकारिक सूत्रों ने बताया, सुंदरबनी सेक्टर में संदिग्ध गतिविधि देखने पर अग्रिम इलाकों में तैनात जवानों ने थोड़ी देर के लिए गोलीबारी की। उन्होंने बताया, सीमा के नजदीक आतंकवादियों की गतिविधि देखी गई है लेकिन जवान कड़ी निगरानी रख रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इससे 16 फरवरी को भारतीय सेना के जवानों ने पुंछ जिले के गुलपुर सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी का प्रभावी ढंग से जवाब दिया जबकि 14 फरवरी को अखनूर सेक्टर के केरी इलाके में सीमा पार से की गई स्राइपर शॉट में सेना का एक जवान घायल हो गया। इसी तरह 10 फरवरी को राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में सीमा पार से संदिग्ध गोलीबारी में सेना का एक जवान गोली लगने से घायल हो गया।

भारतीय सैनिकों ने 08 फरवरी को राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर संदिग्ध आतंकवादियों की गोलीबारी का प्रभावी ढंग से जवाब दिया। उन्होंने बताया कि चार और पांच फरवरी की मध्य रात्रि को पुंछ जिले के मेंढर क्षेत्र में कृष्णा घाटी सेक्टर के बट्टल क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर बारूदी सुरंग विस्फोट में संदिग्ध आतंकवादियों के एक समूह के मारे जाने के बाद एक बड़ी घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी गई।

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की और जम्मू संभाग में सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा की। उपराज्यपाल ने कहा कि जम्मू संभाग से आतंकवाद के पूर्ण सफाए पर ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए।

सेना को पहले ही आतंकवादी गतिविधियों में बढ़ोत्तरी के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी। इसी सूचना के आधार पर पूरे नियंत्रण रेखा के पास स्थित तमाम भारतीय चौकियों को सतर्क रहने का आदेश पहले ही दिया गया था।