Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
गोलाबारी और घुसपैठ का दौर खत्म, अब पर्यटन की नई पहचान बन रहे जम्मू-कश्मीर के LoC से सटे सीमावर्ती गा... Kinner Kailash Yatra 2026 Registration Date: किन्नर कैलाश यात्रा 30 जुलाई से शुरू! ऑनलाइन रजिस्ट्रेश... हरियाणा में भर्ती परीक्षाओं के 'पेपर लीक' पर छिड़ा सियासी संग्राम, AAP नेता अनुराग ढांडा ने बीजेपी क... भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में फिर गरमाई सियासत, परिजनों ने प्रशांत किशोर पर लगाए गंभीर आरो... जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान PM मोदी के खिलाफ बने आपत्तिजनक वीडियो पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोश... जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के बाद देश की सियासत में बड़ा बदलाव, Gen Z को साधने में जुटे PM मोदी और ... इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, मकर द्वार पर NDA सांसदों ने लगाए 'प्रधान जिंदाबाद' के न... PoK में भारी तनाव और हिंसा के बीच 27 जुलाई से विधानसभा चुनाव शुरू, 3 चरणों में होगी वोटिंग बिहार बंद के दौरान सिवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला SIT जवान सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद में वर्चस्व की लड़ाई तेज, असली संगठन बताने को लेकर आमने-सामने आए दोनों गुट

भीखनपुर निवासी नजरे सद्दाम के यहां एनआईए की छापामारी, देखें वीडियो

नकली नोट के साथ गिरफ्तार मसीहुज़्ज़मा ने दी पूरी जानकारी

  • कई जिलों पर रख रही है निगरानी कर सकती है बड़ी कार्रवाई

  • एनआईए के टीम ने बेहतर व्यवहार कार्य कुशलता का परिचय दिया

  • मसीहुज़्ज़मा  में 2005 में भीखनपुर मोहल्ले में ली थी जमीन

दीपक नौरंगी

भागलपुरः जाली नोट के अवैध कारोबार मामले में आतंकी कनेक्शन खंगालने के लिए एनआईए की टीम बुधवार को भागलपुर पहुंची। जाली नोट मामले के मुख्य अभियुक्त नजरे सद्दाम के इशाकचक बरहपुरा स्थित घर पर एनआईए की टीम सुबह से ही पूछताछ कर रही है। नजरे सद्दाम के परिवार वालों से पिछले कई घंटे से पूछताछ जारी है।

देखें इसका वीडियो

पिछले साल सितंबर में नजरे सद्दाम सहित अन्य अभियुक्तों को मोतिहारी पुलिस ने नेपाल बॉर्डर के पास से भारी मात्रा में जाली नोट के साथ गिरफ्तार किया था। इशाकचक थाना क्षेत्र के भीखनपुर निवासी नजरे सद्दाम उर्फ मोहम्मद नक्शा के घर एनआईए विशेष टीम ने सुबह 6:15 बजे से लेकर 11:00 बजे तक करीब पांच घण्टे घर के हर एक रूम की जांच की और सद्दाम के तीन तले वाले रूम को हर तरह से  जांच की और परिजनों से बेहतर तरीके से व्यवहार भी किया।

उनके परिजनों का कहना है करीब 130000 रुपया और दो मोबाइल अपने साथ केंद्रीय जांच एजेंसी की टीम ले गई। भागलपुर पुलिस के सहयोग से की छापेमारी, जाली नोट के साथ सितंबर में गिरफ्तार हुआ था। नजरे सद्दाम फिलहाल अभी जेल में है उसकी जमानत नहीं हुई है बुधवार के दिन एनआईए की टीम को कई दस्तावेज और मोबाइल फ़ोन मिले।

एनआईए की चार सदस्यीय टीम ने छापामारी की थी बताया जाता है कि एक टीम ने आरा जिले के सहार थाना क्षेत्र में व्यक्ति किया और छापामारी की है भागलपुर के भीखनपुर मोहल्ले में रिटायर शिक्षक के के दौरान एनआईए टीम ने करीब एक लाख करीब तीस हजार रुपए और दो मोबाइल की एक सूची बनाकर उनके परिवार को दी और एक प्रति अपने साथ भी ले गए बताया जाता है करीब पांच गाड़ी पुलिस ने सुबह मेरी की थी जिससे कि शहर में कई तरह की चर्चा होने लगी।