Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अयोध्या, राम मंदिर चंदा विवाद या राजनीति का लंकाकांड एकल कोशिका से 170 अरब कोशिकाएं बनती हैं, देखें वीडियो अब ड्रोन से होगी शार्क की निरंतर निगरानी, देखें वीडियो Mann Ki Baat: 'हरगिला चिड़िया' बनी असम के गांवों की पहचान; PM मोदी ने की 'हरगिला सेना' की जमकर तारीफ स्वच्छ यमुना अभियान: सीएम रेखा गुप्ता का श्रमदान, कहा- "अब यमुना में नहीं गिरेगा बिना ट्रीटमेंट वाला... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स की नेशनल असेंबली में बोले पीएम मोदी; 'भारत और सेशेल्स को जोड़ता है... Waqf Amendment Act: वक्फ संपत्तियों को कानूनी दर्जा दिलाने की प्रक्रिया तेज; 30 जून तक पूरा करें रिक... Amarnath Yatra 2026: सुरक्षा के कड़े इंतजाम; अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने की बड़ी मॉक र... हरिद्वार: बीमार पत्नी की संदिग्ध मौत का खुलासा, दवा के नाम पर जहर देकर की पति ने हत्या Jabalpur Crime News: फेसबुक पर हिंदू नाम रखकर की दोस्ती, फिर धर्म परिवर्तन और तस्करी की कोशिश; मामला...

महिलाओं के समर्थन से झाड़ू को बढ़त

कांटे की टक्कर में दिल्ली का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न

  • एक्जिट पोल में भाजपा को बढ़त

  • गरीबों के इलाके में आम आदमी पार्टी

  • कांग्रेस ने खोयी जमीन पाने का काम किया

राष्ट्रीय खबर

नईदिल्लीः दिल्ली से सत्तर विधानसभा सीटों के लिए मतदान संपन्न हो गया। इस बार भी मतदान प्रतिशत को लेकर सिर्फ अटकलबाजी का दौर जारी है क्योंकि दोपहर तीन बजे के बाद से कितना मतदान हुआ है, इसके आंकड़े सामने नहीं आये हैं। वैसे घटनाक्रम यह दर्शाते हैं कि मतदान के अंतिम दो घंटे में मतदान में अचानक तेजी नजर आयी और इस तेजी में महिलाओं की भागीदारी बहुत अधिक थी।

माना जा रहा है कि यह मतदान प्रतिशत अंततः 65 प्रतिशत से अधिक हो सकता है। मतदान करने के बाद बाहर निकली अधिकांश महिलाओं ने आम आदमी पार्टी द्वारा पहले किये गये कार्यों को सराहा और उसी के समर्थन की बात कही। दूसरी तरफ मुस्लिम बहुल इलाकों में भी मतदान में प्रारंभ से ही तेजी रही और वहां भी दबी जुबान से मतदाताओं ने यह स्वीकार किया कि भाजपा को रोकने के लिए ही वे आम आदमी पार्टी को वोट दे रहे हैं वरना कांग्रेस का चुनावी एलान भी कम आकर्षक नहीं था।

इसके बीच ही यह सवाल महत्वपूर्ण है कि क्या अरविंद केजरीवाल फिर से बाजी मार लेंगे अथवा भाजपा को पहली बार जीत का स्वाद चखने का अवसर मिलेगा। टीवी चैनलों में मतदान समाप्त होते ही एक्जिट पोलों का विवरण आने लगा है पर पिछले अनुभवों के आधार पर वे भी अंतिम रुप से कुछ कह पाने की स्थिति में नहीं है। सिर्फ आम मतदाताओं से हुई बात चीत का नतीजा यही दर्शाता है कि अधिक मतदाताओं की रूझान आम आदमी पार्टी की तरफ ही है।

सरकार समर्थन समझे जाने वाले चैनलों का एक्जिट पोल भी दिखाया जाने लगा है, जिसमें भाजपा को बढ़त दिखाने के बाद भी कांटे की टक्कर का उल्लेख किया गया है। लेकिन वोट प्रतिशत के विश्लेषण में आम आदमी पार्टी को नुकसान होता हुआ दिख रहा है। इसके बाद भी पिछले एक्जिट पोल के भी पूरी तरह फेल होने की वजह से अंतिम परिणाम आने तक की प्रतीक्षा करने की दलील दी जा रही है।

दिल्ली के जबर्दस्त टकराव वाले चुनाव में सुबह सात बजे से मतदान जारी है और अपराह्न एक बजे तक औसतन 33.31 प्रतिशत मतदान हुआ। राष्ट्रीय राजधानी में सुबह से कुल मिलाकर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हो रहा है। कालकाजी विधानसभा क्षेत्र के मादीपुर में एक मतदान केन्द्र पर वीवीपैट में गड़बड़ी के कारण करीब 15 मिनट तक मतदान प्रकिया रुकी रही। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सहित अनेक प्रमुख लोगों ने अपने अपने निर्धारित मतदान केंद्रों पर वोट डाले।

भारतीय जनता पार्टी ने सीलमपुर में मुस्लिम महिलाओं पर बुर्के पहनकर फर्जी वोट डालने का आरोप लगाया है। इसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान खास तौर पर आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच कई स्थानों पर टकराव की स्थिति बनी और आम आदमी पार्टी ने फिर से यह आरोप दोहराया कि दिल्ली पुलिस पूरी तरह भाजपा के इशारे पर काम कर रही है और आप कार्यकर्ताओं के अलावा आम जनता को भी प्रताड़ित कर रही है।

आप के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने एक मतदान केंद्र पर ईवीएम को अंधेरे में रखे जाने की भी शिकायत की। उनके पास भी इस बात की शिकायत पहुंची थी कि अंधेरे में होने की वजह से ईवीएम को बुजुर्ग मतदाता ठीक ढंग से देख नहीं पा रहे हैं। वैसे शिकायत के बाद इस गड़बड़ी को सुधार लिया गया।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के साथ-साथ दो राज्यों की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव आज कराये जा रहे हैं। तमिलनाडु की ईरोड और उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर भी मतदान हुआ है। इरोड के विधायक ईवीकेएस एलनगोवन के निधन और अयोध्या के मिल्कीपुर के विधायक अवधेश प्रसाद के त्यागपत्र देने के कारण ही यह दोनों सीटें रिक्त पड़ी थी। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार  कुल 1.56 करोड़ से अधिक मतदाता आज अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 83.76 लाख पुरुष, 72.36  महिला और 1,267 उभय लिंगी मतदाता शामिल हैं।