Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मौसम पूर्वानुमान: बंगाल की खाड़ी में बना दबाव क्षेत्र, दिल्ली-राजस्थान सहित इन राज्यों में तेज आंधी ... NEET-UG 2026 Paper Leak: सीबीआई की बड़ी कामयाबी, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर पी.वी. कुलकर्णी गिरफ... Punjab Politics: पंजाब में SIR को लेकर सियासी घमासान, चुनाव आयोग की सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने उठाए... Varanasi News: दालमंडी सड़क चौड़ीकरण तेज, 31 मई तक खाली होंगी 6 मस्जिदें समेत 187 संपत्तियां धार भोजशाला में मां सरस्वती का मंदिर, मुस्लिम पक्ष के लिए अलग जमीन… जानें हाई कोर्ट के फैसले में क्य... Ahmedabad-Dholera Rail: अहमदाबाद से धोलेरा अब सिर्फ 45 मिनट में, भारत की पहली स्वदेशी सेमी हाई-स्पीड... Namo Bharat FOB: निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन और सराय काले खां नमो भारत स्टेशन के बीच फुटओवर ब्रिज शुरू Sant Kabir Nagar News: मदरसा बुलडोजर कार्रवाई पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, डीएम और कमिश्नर का आदेश रद्द Patna News: बालगृह के बच्चों के लिए बिहार सरकार की बड़ी पहल, 14 ट्रेड में मिलेगी फ्री ट्रेनिंग और नौ... Mumbai Murder: मुंबई के आरे में सनसनीखेज हत्या, पत्नी के सामने प्रेमी का गला रेता; आरोपी गिरफ्तार

झारखंड में एक्जिट पोल की औपचारिकता पूरी की जा रही है

लोगों के मोबाइल पर आ रहे हैं लगातार फोन

  • सिर्फ तीन ऑप्सन पर बटन दबाना

  • असली मुद्दों पर कोई सवाल ही नहीं

  • लोगों ने भी इसे हल्के में ही लिया है

राष्ट्रीय खबर

 

रांचीः रांची में कौन से प्रत्याशी को आप वोट देने वाले हैं, के सवाल ने लोगों को मजाक का नया अवसर दे दिया है। अनेक लोगों को इस बारे में मोबाइल पर फोन आये हैं, जिसमें उन्हें अपनी पसंद के मुताबिक एक, दो या तीन नंबर का बटन दबाने को कहा गया है। अजीब स्थिति यह है कि लोग अपने मताधिकार को एक गोपनीय और निजी फैसला मानते हैं।

इसलिए कोई भी इस फोन का सही उत्तर नहीं दे रहा है। कुछ लोगों ने इसी प्रयास में तीन नंबर का बटन दबाया है, जिसका अर्थ है कि रांची विधानसभा के लिए वह भाजपा अथवा झामुमो के प्रत्याशी के बदले किसी अन्य के पक्ष में मतदान करेंगे।

पूरे घटनाक्रम से यह साबित हो जाता है कि किसी एजेंसी को इस एक्जिट पोल का आंकड़ा एकत्रित करने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

यह एजेंसी भी पैसा बचाने के लिए लोगों ने निजी तौर पर मिलने के बदले फोन पर ही अपना काम चला रही है और सारा कुछ ऑटोमेशन के जरिए हो रहा है।

अंकित होने वाले बटन के आंकड़ों के आधार पर  ही मतदान के बाद एक्जिट पोल के नतीजे जारी किये जाएंगे। अभी से ही समझा जा सकता है कि इस कामचलाऊ तरीके से किये गये सर्वेक्षण का आंकड़ा किस स्तर पर सही होगा।

वैसे जानकार लोगों का मानना है कि जो सवाल पूछे जा रहे हैं, वे दरअसल जमीनी सर्वेक्षण का मुद्दा ही नहीं है। फोन पर ग्राहकों से जो सवाल पूछा जाता है, वह है कि अगर आप झामुमो को वोट देंगे तो एक नंबर का बटन दबाएं और अगर आपका वोट भाजपा को जाएगा तो दो नंबर का बटन दबाएं। तीन नंबर का बटन दबाने का अर्थ इन दोनों में से किसी को भी वोट नहीं देने का है।

इस किस्म के सर्वेक्षण की सबसे बड़ी गलती यह है कि इसमें एजेंसी को जमीनी हकीकत और चुनावी मुद्दों का आभाष तक नहीं हो पाता है। लिहाजा यह माना जा सकता है कि एक्जिट पोल का आंकड़ा जुटाने के नाम पर सिर्फ औपचारिकता पूरी करते हुए आंकड़ों को एकत्रित किया जा रहा है, जो जमीनी हकीकत से काफी अलग भी हो सकता है।

ऐसे एक्जिट पोल की जानकारी रखने वाले पत्रकारों के मुताबिक शायद किसी चैनल अथवा राजनीतिक दल ने किसी एजेंसी को यह जिम्मेदारी सौंपी है। जिसके लोग स्थानीय स्तर पर उपलब्ध मोबाइल नंबरों से यह आंकड़ा एकत्रित कर रहे हैं। सारा आंकड़ा एकत्रित होने के बाद पैसे देने वाली पार्टी को कितने लोगों से संपर्क साधा गया है, इसका विवरण देने के साथ साथ ऐसे लोगों के मोबाइल नंबर भी दिये जाएंगे। इसके बाद एजेंसी को अपने सर्वेक्षण के टेंडर का बाकी पैसा मिल पायेगा।