Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bahubali 3 News: क्या राजामौली लेकर आएंगे बाहुबली की अगली कड़ी? डॉक्यूमेंट्री में खुला बड़ा राज International Conflict: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बढ़ता तनाव; अज्ञात हमले के बाद जहाजों की सुरक्षा पर मं... Stock Market Holiday: मुहर्रम के कारण आज बंद रहेगा शेयर बाजार; जानिए कब होगी अगली ट्रेडिंग Earthquake Alert Technology: हिमालयी क्षेत्र में भूकंप की चेतावनी के लिए नई पहल; जानें पी-वेव (P-Wav... Kamakhya Temple Reopens: अंबुबाची मेले के समापन के बाद खुले कामाख्या मंदिर के कपाट; उमड़ी भक्तों की भ... Pregnancy Tips: गर्भावस्था में सुबह की धूप लेना कितना सुरक्षित? जानें विशेषज्ञों की राय और फायदे Passport Application Online: पासपोर्ट की नई कीमतें लागू होने से पहले करें आवेदन; जानें पूरी प्रक्रिय... Indian Education Update: एनसीईआरटी ने अपडेट किया कक्षा 9 का सोशल साइंस पाठ्यक्रम; SIR, EVM और गठबंधन... Ram Mandir Trust Meeting: चढ़ावा विवाद के बीच विहिप और ट्रस्ट की अहम बैठक; चंपत राय पर टिकी सबकी नजर... Bihar Sugarcane Policy 2026: बिहार सरकार का बड़ा ऐलान; मात्र 1 रुपये में मिलेगी 40 एकड़ जमीन, चीनी मिल...

चंडीगढ़ के मेयर चुनाव में भाजपा विजयी

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर पर्यवेक्षक की देखरेख में चुनाव

राष्ट्रीय खबर

चंडीगढ़ः तीन पार्षदों द्वारा ‘क्रॉस-वोटिंग‘ के बाद, भाजपा की हरप्रीत बबला चंडीगढ़ की नई मेयर बनीं है। तीन पार्षदों द्वारा कथित क्रॉस-वोटिंग के बाद, भाजपा की हरप्रीत कौर बबला चंडीगढ़ की नई मेयर चुनी गईं। इस परिणाम से साफ हो गया है कि भाजपा ने अपने विरोधी खेमा में सेंधमारी की है, जिसकी वजह से भाजपा को अपना महापौर बनाने में कामयाबी मिली है।

भाजपा के खिलाफ इस चुनाव में कांग्रेस और आप एक साथ चुनाव लड़ रहे थे और तय है कि विरोधी गठबंधन के कुछ सदस्यों  ने ही भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया है। यह चुनाव सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक की देखरेख में किया गया। सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका में हाथ उठाकर मतदान कराने की भी मांग की गयी थी, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया था।

कल हुए इस चुनाव में बबला को 19 वोट मिले, जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी आप उम्मीदवार प्रेम लता को 17 वोट मिले। हालांकि, कांग्रेस उम्मीदवार जसबीर सिंह बंटी ने सीनियर डिप्टी मेयर का पद हासिल किया। 35 सदस्यीय सदन में, आप-कांग्रेस गठबंधन के पास 19 पार्षद हैं – आप के 13 और कांग्रेस के छह वोट, जबकि भाजपा के पास 16 वोट हैं।

साल भर पुराने गठबंधन को पदेन सदस्य और अपने सांसद मनीष तिवारी के एक वोट पर भी भरोसा था, जिससे उसके कुल वोट 20 हो गए। भाजपा बहुमत के लिए 19 वोटों का आंकड़ा हासिल करने के लिए क्रॉस-वोटिंग या दलबदल पर निर्भर थी।

सुबह 11 बजे गुप्त मतदान के जरिए मतदान शुरू हुआ। उन्हें 19 वोट मिले, जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी और भाजपा उम्मीदवार बिमला दुबे को 17 वोट मिले। इस बार एक साल के कार्यकाल वाली यह सीट महिलाओं के लिए आरक्षित थी। चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस की वरिष्ठ महिला पार्षद गुरबक्श रावत ने पाला बदलकर भाजपा का दामन थाम लिया है। कांग्रेस उम्मीदवार तरुणा मेहता डिप्टी मेयर चुनी गई हैं। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार लखबीर सिंह बिल्लू को हराया। मेहता को 19 वोट मिले, जबकि बिल्लू को 17 वोट मिले।