Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Himanshu Bhau Gang Shooters Arrested: हिमांशु भाऊ गैंग के दो शार्प शूटर गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस को मह... Jewar Airport Inauguration Time: जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन आज, जानें कितने बजे शुरू होगा समारोह और क्... Nashik Ashok Kharat Case: नासिक के भोंदू बाबा अशोक खरात पर 2 नई FIR, अब तक 10 मामले दर्ज; अंतरराष्ट्... Weather Update Today: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से राहत, यूपी और बिहार में धूल भरी आंधी का अलर्ट; प... बिहार के लिए बड़ी खुशखबरी! रेलवे ने दी 3 नई ट्रेनों की सौगात, कल से शुरू होंगी नाइट फ्लाइट्स Moradabad Conversion Case: मुरादाबाद में छात्रा पर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव, बुर्का पहनाने और नॉनव... Ghazipur Rape Case Update: गाजीपुर में सिस्टम की संवेदनहीनता, 6 साल की रेप पीड़िता 15 घंटे तक इलाज क... सुसाइड नोट में लिखा खौफनाक सच: शादी के महज 15 दिन बाद दुल्हन ने दी जान, आखिरी खत में लिखी ऐसी बात कि... Petrol Tanker Accident: पेट्रोल टैंकर और ट्रक की भीषण भिड़ंत, सड़क पर बहने लगा हजारों लीटर तेल, मची ... UP Fuel Supply Update: यूपी में ईंधन संकट की अफवाह! पंपों पर उमड़ी भीड़, 24 घंटे में रिकॉर्ड तोड़ बि...

विश्व प्रसिद्ध एप्पल कंपनी को देना होगा 815 करोड़ जुर्माना

सिरी से लोगों की बात चीत रिकार्ड का प्रमाण

लंदनः कंप्यूटर जगत की अग्रणी संस्था एप्पल ने अपने ग्राहकों को 815 करोड़ रुपये जुर्माना देने का एलान किया है। दरअसल जांच में उसके सहयोगी सिरी के साफ्टवेयर में लोगों की बातचीत सुनने और रिकार्ड करने की बात सामने आयी है। यूं तो एप्पल ने इसमें अपनी भागीदारी से इंकार किया है। फिर भी यह कंपनी अपने ग्राहकों की निजता भंग होने की वजह से उन्हें यह आर्थिक भरपाई करेगी।

मिली जानकारी के मुताबिक एप्पल के हर उपभोक्ता को यह भुगतान किया जाएगा। इसमें आईफोन, आईपैड और अन्य एप्पल उपकरणों के उपभोक्ता शामिल होंगे। एक सामान्य अनुमान के मुताबिक हर उपभोक्ता को करीब बीस डॉलर की राशि का भुगतान किया जाएगा। सिरी जासूसी कर रही थी और एप्पल को 815 करोड़ रुपये का जुर्माना देना होगा। वैसे जांच में यह स्पष्ट हो गया है कि इसमें एप्पल की कोई गलती नहीं थी।

जासूसी के आरोप पहले भी लग चुके थे। कंपनी एप्पल के डिजिटल असिस्टेंट सिरी के जरिए उपयोगकर्ताओं की बातचीत सुन रही थी। दुनिया की सबसे बड़ी आईटी कंपनी पांच साल पहले उठे मामले को निपटाना चाहती थी। एप्पल करीब 815 करोड़ रुपये का जुर्माना भरने को तैयार है। जुर्माना प्रभावित एप्पल उपयोगकर्ताओं को दिया जाएगा। आईफोन, आईपैड और अन्य एप्पल डिवाइस के उपयोगकर्ताओं को जुर्माना राशि से अधिकतम 20 डॉलर का भुगतान किया जाएगा।

मुकदमे में आरोप लगाया गया कि एप्पल के डिजिटल सहायक सिरी को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि वह एप्पल उपयोगकर्ताओं की निजी बातचीत सुन सकता है। एप्पल ने वह जानकारी तीसरे पक्ष के साथ साझा की। एप्पल का वॉयस असिस्टेंट सिरी उपयोगकर्ता की जानकारी के बिना सभी बातचीत रिकॉर्ड कर लेता था।

जैसे ही आप हे सिरी कहेंगे, सिरी सक्रिय हो जाएगी। यह मामला विशेष रूप से विज्ञापनदाताओं को व्यक्तिगत जानकारी सौंपने के आरोप में दायर किया गया था। यद्यपि आईटी कंपनी ने मामला सुलझा लिया, लेकिन उन्होंने कोई गलती स्वीकार नहीं की। कंपनी ने जुर्माना भरने की शर्तों को स्वीकार करके उपयोगकर्ताओं का विश्वास बहाल करने के लिए कदम उठाए हैं।