Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
लुधियाना में हैवान बना पति: मामूली विवाद में चुन्नी से गला घोंटकर पत्नी की हत्या, 4 साल के बेटे को छ... गोल्ड में मोटा मुनाफा देने का झांसा: लुधियाना में दो कारोबारियों से 1.66 करोड़ की धोखाधड़ी, पुलिस की... लुधियाना: गोयल अस्पताल के पास रास्ता रोककर युवक से लूटी सोने की चेन, बिना नंबर वाली स्प्लेंडर से आए ... लुधियाना में बड़े टैक्स फ्रॉड और जाली दस्तावेजों के गिरोह का भंडाफोड़, 2 मुख्य आरोपियों पर FIR सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव: जालंधर सराफा बाजार में 24 व 22 कैरेट सोने और चांदी के नए भाव जा... सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव: जालंधर सराफा बाजार में 24 व 22 कैरेट सोने और चांदी के नए भाव जा... महंगाई भत्ते पर हाईकोर्ट का बड़ा कदम: मुख्य सचिव भी बने पक्षकार, 27 अक्टूबर को तय होगी DA की दिशा पंजाब में भारी बारिश की चेतावनी: चंडीगढ़-मोहाली में बादलों का डेरा, उमस के बीच राहत की उम्मीद फरीदाबाद में हैवानियत: बुजुर्ग से शादी का विरोध करने पर महिला पर डाला खौलता पानी, दंपती गिरफ्तार महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से बड़ी खुशखबरी: 27 अक्टूबर से हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए सीधी फ्लाइ...

ममता बनर्जी सबसे गरीब मुख्यमंत्री

एडीआर ने जारी किया मुख्यमंत्रियों की संपत्ति का लेखा जेखा

राष्ट्रीय खबर

नईदिल्लीः एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) ने सोमवार को प्रत्येक राज्य के मुख्यमंत्री की संपत्ति की जानकारी जारी की। एडीआर द्वारा प्रकाशित जानकारी का हवाला देते हुए बताया गया है कि ममता बनर्जी वर्तमान में देश की सबसे गरीब मुख्यमंत्री हैं। उनके पास 15 लाख रुपये की संपत्ति है।

और सबसे अमीर मुख्यमंत्री आंध्र प्रदेश के एन चंद्रबाबू नायडू हैं। एडीआर के अनुसार, टीडीपी नेता चंद्रबाबू नायडू की कुल संपत्ति 931 करोड़ रुपये है। रिपोर्ट के मुताबिक देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों की औसत संपत्ति 52 करोड़ 59 लाख रुपये है। वित्त वर्ष 2023-24 में देश में प्रति व्यक्ति औसत आय 1 लाख 85 हजार रुपये है।

देश के मुख्यमंत्रियों की औसत प्रति व्यक्ति आय 13 लाख 64 हजार 310 रुपया है। जो देश की औसत प्रति व्यक्ति आय से 7.3 गुना अधिक है। एडीआर के आंकड़ों के अनुसार देश के मुख्यमंत्रियों के पास कुल 1,630 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

ममता की तरह जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की संपत्ति भी एक करोड़ रुपये से कम है। उमर के पास 55 लाख रुपए की संपत्ति है। ममता के बाद वह देश की दूसरी सबसे गरीब मुख्यमंत्री हैं। इसके अलावा हर दूसरा मुख्यमंत्री करोड़पति है। ममता और उमर के बाद केरल के मुख्यमंत्री और सीपीएम नेता पिनाराई विजयन सबसे आगे हैं। उनके पास 1 करोड़ 18 लाख रुपए की संपत्ति है।

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेम खांडू चंद्रबाबू के बाद सबसे अमीर मुख्यमंत्रियों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 332 करोड़ रुपया है। अगले नंबर पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया हैं। उनके पास 51 करोड़ रुपया की संपत्ति है। रिपोर्ट के अनुसार खांडू पर सबसे ज्यादा कर्ज (180 करोड़ रुपया) है। इसके अलावा सिद्धारमैया पर करीब 23 करोड़ रुपए का कर्ज भी है। हालांकि, सबसे अमीर मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू पर 10 करोड़ रुपये से भी कम का कर्ज है।

एडीआर के आंकड़ों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास 1.54 करोड़ रुपये की संपत्ति है। बिहार के नीतीश कुमार के पास 1 करोड़ 64 लाख रुपए की संपत्ति है। दिल्ली की आतिशी मार्लेना के पास भी 1 करोड़ 41 लाख रुपए की संपत्ति है। इसके अलावा तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के पास 30 करोड़ रुपये की संपत्ति है। झारखंड के हेमंत सोरेन के पास 25 करोड़ रुपए की संपत्ति है। असम के हिमंत बिस्वा सरमा के पास 17 करोड़ रुपये की संपत्ति है। त्रिपुरा के माणिक साहा के पास 13 करोड़ रुपये की संपत्ति है।