Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बंगाल फाइनल वोटर लिस्ट: कितने वोटर्स के कटे नाम? जानें ममता बनर्जी के विधानसभा क्षेत्र का पूरा हाल परमाणु ऊर्जा संयंत्रों के पास कैंसर से मृत्यु दर अधिक अमेरिका और इजरायल का ईरान पर भीषण हमला तीन बार के मुख्यमंत्री ने राजनीति में उलटफेर कर दिया राज्यसभा की एक सीट पर अड़े जीतन राम मांझी, BJP को याद दिलाया वादा; बिहार NDA में बढ़ी हलचल काकीनाडा के पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट से तबाही अरविंद केजरीवाल ने हनुमान मंदिर में किए दर्शन, BJP पर साधा निशाना- 'बयानबाजी न करें, माफी मांगें' फिर से बंगाल में भाजपा और टीएमसी का बयान युद्ध असम में जीत की हैट्रिक के लिए भाजपा का महाप्लान तैयार नोएडा STF को बड़ी कामयाबी: हिसार से गिरफ्तार हुआ 15 हजार करोड़ के GST घोटाले का मास्टरमाइंड, था 50 ह...

अस्सी हजार वोटरों के नाम काटने का आवेदन मिला

आप का भाजपा पर आरोप लगाने के बाद सरकारी बयान

  • अस्सी हजार ऐसे आवेदन दाखिल हुए है

  • संजय सिंह ने कहा पूर्वांचलियों से भय है

  • अवैध प्रवासियों के वोट की चालः भाजपा

राष्ट्रीय खबर

नईदिल्लीः मतदाता सूची से खिलवाड़ करने का आरोप आम आदमी पार्टी ने पहले ही लगाया था। अब पहली बार दिल्ली के सीईओ कार्यालय ने सोमवार को कहा कि 29 नवंबर से अब तक उसे नाम हटाने के लिए 82,450 आवेदन और नए पंजीकरण के लिए 4.8 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं।

सीईओ कार्यालय ने एक बयान में कहा कि अंतिम मतदाता सूची तैयार की जा रही है और इसमें यदि कोई संशोधन, विलोपन या संशोधन किया जाता है, तो उसे 6 जनवरी, 2025 को प्रकाशित किया जाएगा। सीईओ कार्यालय ने यह भी कहा कि शहर के ओखला विधानसभा क्षेत्र में मतदाता के रूप में पंजीकरण के लिए कथित रूप से झूठे दस्तावेज जमा करने के लिए आठ व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

बयान में कहा गया है, मतदाता पहचान पत्र प्राप्त करने के लिए झूठे दस्तावेज जमा करना दंडनीय अपराध है। ऐसे उल्लंघनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मतदाता सूची से मतदाताओं के नाम जानबूझ कर हटाने के आरोप को लेकर ए और भाजपा में टकराव चल रहा है।

आप ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वह उन निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाताओं के नाम हटाने के लिए बड़ी संख्या में आवेदन जमा कर रही है, जहां उसे हार का डर है। दूसरी ओर, भाजपा ने आरोप लगाया है कि आप अवैध रोहिंग्या और बांग्लादेशी प्रवासियों को मतदाता पहचान पत्र बनवाने की कोशिश कर रही है, ताकि पार्टी उन्हें वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल कर सके।

मुख्य निर्वाचन कार्यालय ने बयान में कहा कि वह सक्रिय रूप से मतदाता सूची का विशेष सारांश संशोधन कर रहा है, जिसकी अर्हता तिथि 1 जनवरी, 2025 निर्धारित की गई है।

इस बीच वोटरों के नाम काटने के मामले में आप सांसद संजय सिंह और भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय सामने आ गये हैं। संजय सिंह ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी का नाम काटने का आवेदन दाखिल कराया गया है। इस बयान के तुरंत बाद अमित मालवीय ने कहा कि संजय सिंह की पत्नी यूपी के सुलतानपुर इलाके की वोटर है। इसलिए उन्हें यहां वोटर नहीं होना चाहिए।

मालवीय के इस बयान पर पलटवार करते हुए आप के सांसद ने कहा सुलतानपुर के वोटर लिस्ट से नाम काटने का आवेदन इसी साल के जनवरी माह में दिया जा चुका है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पार्टी दिल्ली में बसे पूर्वांचली लोगों के नाम काट रही है।

भाजपा के आईटी सेल प्रमुख पर पलटवार करते हुए संजय सिंह ने सोमवार को कहा कि उनकी पत्नी अनीता सिंह ने अपना वोट रद्द कराने के लिए 4 जनवरी 2024 को सुल्तानपुर के जिला निर्वाचन अधिकारी को एक आवेदन दिया था। उन्होंने यह भी कहा कि वह अमित मालवीय और मनोज तिवारी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे।