Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक ... 'बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी': तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान बरेली: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रचाई शादी, विरोध पर बेल्ट से पीटा और छीने जेवर; पति समेत ससुराल वा... सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग: हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, बड़ी ... भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, ... दिल्ली में पूरा हुआ 100 'अटल कैंटीन' का संकल्प: DU मेट्रो स्टेशन से 25 नई कैंटीन शुरू, मात्र ₹5 में ... रीवा में स्वास्थ्य तंत्र की लापरवाही: 2 घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस, सांस लेने में तकलीफ से जूझ... खान-खनिज संशोधन बिल के खिलाफ रांची में राजद-वाम दलों का साझा मोर्चा: आर्थिक नाकेबंदी और दिल्ली घेराव...

लोकसभा और राज्यसभा में हुआ हंगामा

संसद के दोनों सदनों में पुरानी जैसी हालत लौट आयी

  • निशिकांत दुबे के बयान पर विवाद

  • आसन ने दोबारा मौका प्रदान किया

  • सिंघवी की सीट के पास नोटों की गड्डी

नईदिल्लीः लोक सभा में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के निशिकांत दुबे के विपक्ष के नेता राहुल गांधी एवं अमेरिकी व्यवसायी जॉर्ज सोरोस को लेकर की टिप्पणी पर विशेषाधिकार हनन नोटिस के बावजूद श्री दुबे को को बोलने देने के विरोध में कांग्रेस सदस्यों ने आज हंगा किया जिसके बाद सदन की कार्यवाही सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे तक के लिये स्थगित कर दी गयी।

दोपहर 12 बजे सदन के पुन: समवेत होने पर पीठासीन अधिकारी दिलीप सैकिया ने आवश्यक दस्तावेज पटल पर रखवाये। इसके बाद श्री सैकिया ने कहा कि गुरुवार को शून्य काल के दौरान श्री दुबे के वक्तव्य के कुछ अंश रह गये थे, वह उन्हें पूरा करना चाहते हैं। इसके बाद पीठासीन अधिकारी ने इसके लिये श्री दुबे का नाम पुकारा।

श्री दुबे ने कहा कि श्री गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के लिये अमेरिकी उद्योगति जार्ज सोरोस के संगठनों ने धन उपलब्ध कराया था। इसी के साथ उन्होंने नारा लगाया, कांग्रेस का हाथ, सोरोस के साथ। इस पर सत्ता पक्ष के सदस्यों ने भी शोरगुल किया। श्री दुबे के इतना कहने के साथ के ही कांग्रेस सदस्यों ने शोरगुल शुरू कर दिया।

कांग्रेस सदस्य सदन के बीचोबीच आकर शोरगुल करने लगे। कांग्रेस के सदस्यों का कहना था कि जब श्री दुबे के खिलाफ उन्होंने विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है, तो उसे स्वीकार करने या नहीं करने का निर्णय लेने की बजाय पुन: श्री दुबे को उसी मुद्दे पर बोलने के लिए अनुमति देना, सरासर गलत है। हंगामा बढ़ते देखकर श्री सैकिया ने सदन की कार्यवाही सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे तक के लिये स्थगित कर दी।

राज्यसभा में शुक्रवार को हंगामे के कारण गैर सरकारी सदस्यों के विधेयकों पर चर्चा नहीं हो सकी और सदन की कार्यवाही सोमवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी। उप सभापति हरिवंश ने भोजनावकाश के बाद गैर सरकारी सदस्यों के निजी विधेयक रखने के लिए आईयूएमएल के अब्दुल वहाब का नाम पुकारा, हालांकि सत्ता पक्ष के सदस्य श्री हरिवंश के सदन में आते ही नारेबाजी करने लगे और जोर जोर से बोलने लगे। इसके बाद कुछ विपक्षी सदस्य भी बोलने लगे।

इसी दौरान श्री हरिवंश ने श्री वहाब को अपनी बात रखने के लिए कहा। श्री वहाब ने अपनी बात रखने की कोशिश की लेकिन इस दौरान भी हंगामा जारी रहने पर श्री हरिवंश ने सदन की कार्यवाही सोमवार 11 बजे तक स्थगित कर दी। उल्लेखनीय है कि राज्यसभा सचिवालय के सुरक्षा अधिकारियों को गुरुवार शाम को कार्यवाही समाप्त होने के बाद नियमित जांच के दौरान कांग्रेस सदस्य अभिषेक मनु सिंघवी को सदन में आवंटित सीट संख्या 222 पर नोटों की एक गड्डी मिली और इस मामले की जांच की जा रही है।

सभापति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को जरूरी दस्तावेज सदन के पटल पर रखे जाने के बाद सदस्यों को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा , मैं सदस्यों को सूचित कर रहा हूं कि कल सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद सदन की नियमित जांच के दौरान सुरक्षा अधिकारियों ने सीट नंबर 222 से नोटों की एक गड्डी बरामद की थी, यह सीट अभी तेलंगाना राज्य से निर्वाचित अभिषेक मनु सिंघवी को आवंटित है। यह मामला मेरे संज्ञान में लाया गया था, और मैंने इस मामले की जांच के आदेश दिये हैं। इसके बाद से ही सत्ता पक्ष और विपक्षी दलों विशेषकर कांग्रेस सदस्यों ने एक दूसरे का विरोध शुरू कर दिया है।