Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
लुधियाना में हैवान बना पति: मामूली विवाद में चुन्नी से गला घोंटकर पत्नी की हत्या, 4 साल के बेटे को छ... गोल्ड में मोटा मुनाफा देने का झांसा: लुधियाना में दो कारोबारियों से 1.66 करोड़ की धोखाधड़ी, पुलिस की... लुधियाना: गोयल अस्पताल के पास रास्ता रोककर युवक से लूटी सोने की चेन, बिना नंबर वाली स्प्लेंडर से आए ... लुधियाना में बड़े टैक्स फ्रॉड और जाली दस्तावेजों के गिरोह का भंडाफोड़, 2 मुख्य आरोपियों पर FIR सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव: जालंधर सराफा बाजार में 24 व 22 कैरेट सोने और चांदी के नए भाव जा... सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव: जालंधर सराफा बाजार में 24 व 22 कैरेट सोने और चांदी के नए भाव जा... महंगाई भत्ते पर हाईकोर्ट का बड़ा कदम: मुख्य सचिव भी बने पक्षकार, 27 अक्टूबर को तय होगी DA की दिशा पंजाब में भारी बारिश की चेतावनी: चंडीगढ़-मोहाली में बादलों का डेरा, उमस के बीच राहत की उम्मीद फरीदाबाद में हैवानियत: बुजुर्ग से शादी का विरोध करने पर महिला पर डाला खौलता पानी, दंपती गिरफ्तार महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से बड़ी खुशखबरी: 27 अक्टूबर से हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए सीधी फ्लाइ...

बोतल की खनक में दबी शहनाई की गूंज!

प्रकाश सहाय

काफी पहले विज्ञापन आता था टीवी में, बारातियों का स्वागत पान पराग से ..

अब मॉडर्न जमाना है ..बाराती बिना स्कॉच बोतल के बोलते हिलते डुलते तक नहीं .. नागिन डांस का तो नाम भी नहीं बचा।

बिहार के किसी समारोह में करीब जाने पर ही पता चलता है कि श्राद्ध है या शादी ..दरअसल शादी बियाह में भी श्राद्ध जैसी ही मायूसी छाई रहती है ..ना हल्ला ना हंगामा..ना डांस ना हुल्लड़ …सब कुछ एकदम नीरस…

दुल्हा के दोस्त तो साफ बोल देते हैं बिहार में तो तुमरा बारात नहीं जायेंगे ..

शादी की इस “आपदा ” से निपटने के लिए बिहारियों ने जुगत भिड़ाई है…

बिहार में अब

डेस्टिनेशन मैरेज ” की शर्त हर शादी में होने लगी है …इस क्रेज के पीछे हाई सोसाइटी वाला

ठस्सा नहीं बल्कि सिर्फ बोतल की चाह है ..

कोई दार्जिलिंग गोवा पूरी शिमला की फरमाइश  नहीं करता …

ख्वाहिश बस इतनी सी है कि जहां बारात जाए वहां शहनाई की गूंज हो न हो जाम प्याले की खनक जरूर होनी चाहिए ..

हद तो यह है कि बिहार में वधू पक्ष के लोग भी झारखंड या यूपी में जाकर शादी करने की जोर देते हैं…

इस बिहारी क्रेज से झारखंड की बल्ले बल्ले है ..

कोडरमा..हजारीबाग.देवघर और रांची में होटल और शादी बैंक्वेट हॉल रिसॉर्ट के हाथ पांव सर सब घी में हैं ..

जब से शादी का लगन शुरू हुआ है रांची के किसी बड़े छोटे होटल में एक कमरा मिलना भी मुश्किल है ..

यही नहीं तुपुदाना रातु रिंगरोड पर बने रिसोर्ट भी फुल चल रहे हैं ..देवघर का भी यही हाल है..

हजारीबाग में तो हर महीने नया होटल और रिजॉर्ट खुलने लगे हैं ..

कोडरमा में भी दूरदर्शी व्यापारी रिजॉर्ट खोलने के फिराक में है ..

विवाह के रीति रिवाज.. संस्कार ..पूजा पाठ..और गरिमा तिलहंडे में नजर आ रहे हैं ..

शहनाई की शुभ धुन की गूंज हो ना हो जाम भरे प्यालों की खनक होना जरूरी है …

बिहार से आने वाले ऊंट की भांति कई लीटर शराब गटक जाते हैं ..

बिहार के शादी विवाह में मुंह में रुमाल लेकर नागिन डांस का जलवा अब झारखण्ड में दिखने लगा है …

बिहारी जहां पलटू राम को कोस रहे हैं वहीं झारखंडी नीतीश बाबू के नीति की जयकार लगा रहे हैं