Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद... सिंगरौली सरकारी अस्पताल की खुली पोल: डॉक्टर की कुर्सी पर सफाईकर्मी, सीएमएचओ ने दिए जांच के आदेश मध्य प्रदेश में फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा: सीएम के लेटरहेड से ट्रांसफर और हाईकोर्ट में फर्जी वकालतना... कार्तिक त्यागी की 153.6 Kmph की आग उगलती गेंद: UP T20 लीग में प्रिंस यादव का उखाड़ा विकेट, रिंकू सिं... 'कर्नाटक ही नहीं, पूरे सिनेमा जगत के किंग हैं यश': टॉक्सिक के प्रमोशनल इवेंट में दिखा जबरा क्रेज गिनी की राजधानी कोनाक्री में लैंडफिल का विशाल ढेर ढहने से 30 की मौत: मलबे में दबीं झुग्गियां, 6 घायल चीनी शेयरों में 11% तक का जबरदस्त उछाल: बलरामपुर चीनी, धामपुर और उत्तम शुगर में तेजी, जानें तेजी के ...

संभल में भाईचारे को गोली मारी गयी: अखिलेश

लोकसभा में शून्य काल के दौरान पहली बार चर्चा हो पायी

  • भाजपा के लोगों ने सौहार्द्र बिगाड़ा है

  • कीर्ति आजाद ने खाद का मुद्दा उठाया

  • बांग्लादेश पर चुप क्यों है भारत सरकार

नईदिल्लीः समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं लोक सभा सदस्य अखिलेश यादव ने संभल में हाल में हुई हिंसक घटना के लिये भारतीय जनता पार्टी और उससे जुड़े संगठनों को जिम्मेदार ठहराते हुये मंगलवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के उस कस्बे में सुनियोजित तरीके से भाईचारे को गोली मारी गयी।

श्री यादव ने लोकसभा में शून्य काल के दौरान संभल में विवादास्पद पूजा स्थल को लेकर पिछले दिनों हिंसक प्रदर्शन और पुलिस फायरिंग की घटना का मुद्दा उठाते हुये कहा,  वहां सोची-समझी रणनीति के तहत भाई-चारे को गोली मारने का काम किया गया है। वहां भाजपा और उसके सहयोगी संगठनों ने शुरू से सौहार्द बिगाड़ने का काम किया है।

श्री यादव ने कहा कि न्यायालय के आदेश पर संभल में शाही जामा मस्जिद का सर्वे मुकम्मल कर लिया गया था, जिसमें मस्जिद से जुड़े लोगों ने पूरा सहयोग दिया, लेकिन 23 नवंबर को वहां दोबारा सर्वे किया गया, उसी दौरान हुई हिंसा में पांच लोगों की जानें गयीं और दर्जनों लोग घायल हो गये।

उन्होंने हिंसा के लिये जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुये कहा कि वहां तैनात पुलिस अधिकारियों और पुलिस कर्मियों की भूमिका की भी जांच की जानी चाहिये। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के ई टी मोहम्मद बशीर ने कहा,  हमें धर्मनिरपेक्षता को बचाकर रखना होगा, एक के बाद अनेक बाबरी मस्जिद निर्मित की जा रही हैं, भ्रम की स्थिति पैदा की जा रही है।

तृणमूल कांग्रेस सांसद कीर्ति आजाद ने मंगलवार को लोकसभा में किसानों को उर्वरक एवं खाद मिलने में हो रही दुश्वारियों का मामला उठाते हुये कहा कि डीएपी मिलने में हो रही किल्लतों से स्थिति दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है। श्री आजाद ने शून्य काल में यह मामला उठाते हुये कहा कि उर्वरक खासकर डीएपी की बहुत किल्लत है और किसानों में हाहाकार मचा हुआ है। उन्होंने कहा कि 30 लाख टन डीएपी के आयात का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन आयात मात्र 19.7 लाख टन किया गया है।

द्रमुक मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के टी. आर. बालू ने मंगलवार को लोकसभा में चक्रवाती तूफान फेंगल से हाल ही में तमिलनाडु में हुई तबाही का आकलन करने के लिये केन्द्रीय दल भेजने की मांग करते हुये कहा कि इस प्राकृतिक आपदा से बहुत नुकसान हुआ है। राज्य सरकार ने दो हजार करोड़ रुपये मांगे हैं, यह राशि उसे उपलब्ध करानी चाहिये।

घरेलू तेल क्षेत्र के विनियमन और विकास पर विपक्षी सदस्यों ने राज्यसभा में मंगलवार को सरकार से सतर्कता बरतने को कहा। कांग्रेस के शक्ति सिंह गोहिल ने तेल क्षेत्र (विनियमन एवं विकास) संशोधन विधेयक 2024 पर चर्चा शुरू करते हुए कहा कि देश में तेल और प्राकृतिक गैस का उत्पादन कम है तथा उपभोग ज्यादा है।

सरकार इस विधेयक के माध्यम से इस अंतर को कम करना चाहती है। उन्होंने कहा कि इस विधेयक के प्रावधान पिछली तारीख को से लागू हो रहे हैं, जो नहीं होना चाहिए। तृणमूल कांग्रेस के सुदीप्त बंदोपाध्याय ने मंगलवार को लोकसभा में बंगलादेश में हिन्दू मंदिरों और हिन्दुओं के खिलाफ हो रही वारदातों को लेकर भारत सरकार पर चुप्पी साधने का आरोप लगाते हुये मांग की कि विदेश मंत्री एस जयशंकर को सदन में आकर पूरी जानकारी देनी चाहिये।