Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam: 'चढ़ावा चोरों' का सामाजिक बहिष्कार शुरू; अयोध्या बार एसोसिएशन ने केस लड़ने ... Himachal Pradesh Model Panchayat: टिहरी पंचायत का बड़ा फैसला; पशु क्रूरता पर जुर्माना और पर्यावरण संर... West Bengal UCC Update: पश्चिम बंगाल में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने की तैयारी; ड्राफ्ट कमेटी का ह... Noida School Timing Changed: भीषण गर्मी के चलते नोएडा-ग्रेटर नोएडा के स्कूलों का समय बदला; अब इस समय... Ram Mandir CEO Controversy: राम मंदिर प्रशासन में CEO नियुक्ति का संत समाज ने किया विरोध; 'सरकारी हस... Gorakhpur Express Mystery: ट्रेन से रहस्यमयी ढंग से लापता हुई महिला यात्री; सूटकेस भी गायब, मचा हड़क... राम मंदिर चंदा चोरी के विवाद पर शीर्ष अदालत की राय दिल्ली ने केरल का 1,151.48 करोड़ रुपया रोकाः मंत्री शमसुद्दीन Akhilesh Yadav Promise: सपा सरकार आई तो बदलेगी शिक्षा नीति; अखिलेश यादव का यूपी के युवाओं से बड़ा वाद... Kasganj Plane Crash: कासगंज में गिरा चेतक एविएशन का ट्रेनी विमान; महिला पायलट घायल, हाई-वे पर मचा हड़...

मैंने अपनी एक गारंटी पूरी कर दी हैः नरेंद्र मोदी

बिहार के दूसरे एम्स की शुरुआत करते हुए पीएम ने कहा

  • घर में बीमारी हर किसी की परेशानी है

  • नीतीश कुमार ने यहां की कार्यशैली बदली

  • आस पास के राज्यों और नेपाल को फायदा

राष्ट्रीय खबर

पटनाः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि 70 वर्ष से अधिक उम्र के वृद्धों के लिए मुफ्त इलाज की सुविधा शुरू कर उन्होंने अपनी एक गारंटी पूरी कर दी है। श्री मोदी ने बुधवार को यहां शोभन में बिहार के दूसरे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की आधाराशिला रखने के साथ ही 12 हजार करोड़ रुपये की अलग-अलग योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने के बाद सभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि कोई परिवार नहीं चाहता कि उसके घर में कोई बीमारी पड़े। शरीर स्वस्थ रहे, इसके लिए योग, आयुर्वेद और पोषक खान-पान का महत्व बताया जा रहा है। फिट इंडिया मूवमेंट चलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि बीमारियों की आम वजह गंदगी, दूषित खानपान और खराब जीवनशैली होती है।

इसलिए, स्वच्छ भारत अभियान, हर घर शौचालय और नल से जल जैसे अभियान चलाए जा रहे हैं। ऐसे आयोजनों से शहर तो स्वच्छ बनता ही है, बीमारियां फैलने की गुंजाइश भी कम हो जाती है। उन्होंने बिहार सरकार को दरभंगा में बड़े स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाए जाने पर आभार जताया और आगे भी इसे जारी रखने की अपील की।

श्री मोदी ने कहा कि देश में गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को सबसे ज्यादा बीमारियां प्रभावित करती हैं। घर में कोई गंभीर रूप से बीमार पड़ जाए तो पूरा परिवार संकट में आ जाता है। हम इस चिंता को समझते हैं। पहले के दौर में अस्पताल बहुत कम थे, चिकित्सकों की संख्या बहुत कम थी, दवाइयां बहुत महंगी थी, जांच का कोई ठिकाना नहीं था।

उन्होंने कहा कि उन्होंने जननायक कर्पूरी ठाकुर का सपना पूरा किया है। अब कोई भी अपनी मातृभाषा में मेडिकल की पढ़ाई करके डॉक्टर बन सकता है। हिन्दी और दूसरी भारतीय भाषाओं में भी मेडिकल की पढ़ाई का विकल्प दिया जा रहा है। इससे गरीब, आदिवासी और दलित परिवारों के बच्चे भी डॉक्टर बन सकते हैं।

प्रधानमंत्री ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रशंसा करते हुए कहा कि राज्य की पूर्व की सरकारें सिर्फ वादों और दावों में उलझी रही थी। बिहार में जब तक श्री नीतीश कुमार सरकार में नहीं आए तब तक गरीबों की चिंता को लेकर कोई गंभीरता नहीं थी। गरीब लोगों के पास चुपचाप बीमारी सहने के अलावा कोई चारा नहीं था।

ऐसी स्थिति में हमारा देश कैसे आगे बढ़ता। इसलिए पुरानी सोच और अप्रोच, दोनों को बदला गया। उन्होंने कहा कि श्री नीतीश कुमार का सुशासन मॉडल अद्भुत है। बिहार को जंगलराज से बाहर निकालने में उन्होंने बड़ी भूमिका निभाई। श्री मोदी ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार ने छोटे किसानों और छोटे उद्योगों को महत्व देकर विकास की धारा बहाई है।

हवाईअड्डे और एक्सप्रेसवे से विकास हो रहा है। दरभंगा में हवाईअड्डा चालू होने से दिल्ली, मुंबई के लिए सीधी उड़ान है। उन्होंने कहा कि दरभंगा से रांची के लिए भी विमान सेवा शुरू होगी। आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे पर भी काम चल रहा है।

उन्होंने कहा कि हम विकसित भारत की तरफ तेजी से कदम बढ़ा रहे हैं। हमारी पीढ़ी सौभाग्यशाली है कि हम इसके साक्षी बना रहे हैं और इसे पूरा करने में अपना योगदान भी दे रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार बेटी सेवा के लिए, लोगों के कल्याण के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रही है। दरभंगा एम्स के निर्माण से बिहार के स्वास्थ्य क्षेत्र में बहुत बड़ा परिवर्तन आएगा।

इससे मिथिला और तिरहुत क्षेत्र के अलावा पश्चिम बंगाल और आसपास के कई क्षेत्र के लोगों के लिए सुविधा हुई। नेपाल से आने वाले मरीज भी इस एम्स में इलाज कर सकेंगे। इससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

नीतीश का प्रधानमंत्री मोदी का पैर छूना आदर और सम्मान देना है : नीरज

दरभंगाः बिहार के मंत्री नीरज बबलू ने आज कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पैर छूना आदर और सम्मान देना है।

दरभंगा के शोभन में 12000 करोड़ रुपया से अधिक की लागत से दरभंगा में एम्स समेत स्वास्थ्य, सड़क, रेल एवं ऊर्जा क्षेत्र की 25 विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन, शिलान्यास, लोकार्पण एवं शुभारंभ करने आए प्रधानमंत्री श्री मोदी का मुख्यमंत्री श्री कुमार ने पैर छूकर अभिवादन किया, जिसे देखकर सत्ता पक्ष के लोगों ने जहां गुणगान करना शुरू कर दिया है वहीं विपक्ष के लोग इसे ओछी राजनीति बता रहे है।

श्री कुमार के प्रधानमंत्री श्री मोदी के पैर छूने से पक्ष और विपक्ष के बीच कहासुनी तेज हो गई है। श्री बबलू ने दरभंगा में एम्स के शिलान्यास को मिथिला के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि बताया। वहीं उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का प्रधानमंत्री के प्रति दिए गए आदर और सम्मान को लेकर आभार व्यक्त किया है। साथ ही विपक्ष पर कटाक्ष किया कि विपक्ष बस इन्हीं चीजों को मुद्दा बनाती है।