Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने... नाई की दुकान में 'मौत का प्लान'! रेलवे सिग्नल बॉक्स उड़ाने की थी साजिश; UP ATS ने ऐसे दबोचे 4 संदिग्...

शिवदीप लांडे ने भी दिया इस्तीफा

बिहार में एक और चर्चित आईपीएस ने अपना पद छोड़ा

  • दबंग अफसर के तौर पर पहचान थी

  • इस्तीफा के बाद भी बिहार में रहेंगे

  • इससे पहले काम्या मिश्रा का इस्तीफा

राष्ट्रीय खबर

 

पटना: बिहार में पिछले चालीस दिनों के दौरान भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के दो तेज तर्रार अधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया। इस वर्ष अगस्त में आईपीएस काम्या मिश्रा ने त्यागपत्र दिया और गुरुवार को आईपीएस शिवदीप लांडे ने इस्तीफा देने की घोषणा की। वर्ष 2006 बैच के आईपीएस शिवदीप लांडे मौजूदा समय में पूर्णिया प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक के पद पर थे।

उन्होंने अपने इस्तीफे के कारणों को व्यक्तिगत बताया है। माफिया हो या मनचले उनके बीच श्री लांडे का नाम एक खौफ कि भांति था। श्री लांडे ने अपने इस्तीफे को लेकर सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, मेरे प्रिय बिहार, पिछले 18 वर्षो से सरकारी पद पर अपनी सेवा प्रदान करने के बाद आज मैंने इस पद से इस्तीफा दे दिया है।

इन सभी वर्षो में मैंने बिहार को खुद से और अपने परिवार से भी ऊपर माना है। अगर मेरे बतौर सरकारी सेवक के कार्यकाल में कोई त्रुटि हुई हो तो मैं उसके लिए क्षमाप्रार्थी हूं। मैंने आज भारतीय पुलिस सर्विस (आईपीएस) से त्यागपत्र दिया है परन्तु मैं बिहार में ही रहूँगा और आगे भी बिहार मेरी कर्मभूमि रहेगी। जय हिन्द।

इससे पूर्व बिहार की लेडी सिंघम कही जाने वाली आईपीएस काम्या मिश्रा के अगस्त महीने में इस्तीफे से राज्य में बवाल खड़ा हो गया। मात्र 22 साल में आईपीएस बनने वाली काम्या मौजूदा समय में दरभंगा की ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के पद पर थी। काम्या ने वर्ष 2019 में पहले अटेंप्ट में भारतीय पुलिस सेवा की परीक्षा पास की थी।

वहीं, बिहार में अपनी पोस्टिंग के दौरान काम्या ने कई हाई प्रोफाइल मामलों को निपटाने की पहल की। उन्होंने भी अपने इस्तीफा का कारण व्यक्तिगत बताया था। वैसे इन दोनों अधिकारियों के अचानक इस्तीफा देने के वास्तविक कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है और इसी वजह से चर्चाओं का बाजार गर्म है।