Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नेपाल के भोटे कोसी क्षेत्र में आई विनाशकारी बाढ़: भारत ने तेज किया व्यापक राहत और बचाव अभियान युवाओं को साधने के लिए BJP का मेगा प्लान: 45 युवा नेताओं संग नितिन नबीन की बैठक, हर्ष सांघवी और ओपी ... गोपालगंज के सवनही जगदीश में सेप्टिक टैंक बना काल; 4 मजदूरों की मौत, परिजनों को ₹4-4 लाख मुआवजे का ऐल... 'मल्लिकार्जुन खरगे का अपमान संविधान का अपमान'; जितेंद्र आव्हाड का बड़ा बयान, शुद्धिकरण करने वालों पर... सतना और चित्रकूट में बाढ़ का भयानक मंजर: मंदाकिनी नदी 30 फीट उफान पर, रामघाट का पुल बहा सरगुजा-जशपुर की खराब सड़कों पर एक्शन में सरकार; डिप्टी सीएम ने दिए मरम्मत के निर्देश, इन प्रमुख मार्... अब अंतरिक्ष अभियानों में मददगार बनने जा रहा है ए आई धमतरी में दोस्त की हत्या के मामले में आरोपी को उम्रकैद: हेलमेट से सिर पर वार कर उतारा था मौत के घाट बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: पेगड़ापल्ली जंगल से भारी नक्सल डंप और विस्फोटक बरामद सुकमा: पोलमपल्ली पोटाकेबिन में 47 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत; दूषित भोजन-पानी की आशंका, अस्पताल में मच...

महुआ मोइत्रा ने लोकपाल में शिकायत दर्ज करायी

अडाणी विवाद में अब एक नया अध्याय जोड़ा टीएमसी सांसद ने

  • सेबी प्रमुख के खिलाफ जांच की मांग

  • एक्स हैंडल पर इसकी जानकारी दी गयी

  • विदेशी निवेश को लेकर मचा है बवाल

राष्ट्रीय खबर

 

नईदिल्लीः लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा ने अडाणी से कथित संबंधों को लेकर सेबी प्रमुख माधबी पुरी बुच के खिलाफ लोकपाल में शिकायत दर्ज कराई है। लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा ने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की अध्यक्ष माधबी पुरी बुच के खिलाफ कदाचार और वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों को लेकर लोकपाल के समक्ष शिकायत दर्ज कराई है।

तृणमूल कांग्रेस की सदस्य ने सेबी प्रमुख पर अनुचित आचरण और लेन-देन की व्यवस्था में शामिल होने का आरोप लगाया है। मोइत्रा ने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर पोस्ट किया, सुश्री पुरी-बुच के खिलाफ मेरी लोकपाल शिकायत इलेक्ट्रॉनिक और भौतिक रूप में दर्ज की गई है। लोकपाल को 30 दिनों के भीतर इसे प्रारंभिक जांच और फिर पूर्ण एफआईआर जांच के लिए सीबीआई/ईडी को भेजना चाहिए।

इसमें शामिल हर इकाई को तलब किया जाना चाहिए और हर लिंक की जांच की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय हित का मामला है और मोइत्रा ने लोकपाल से भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के उल्लंघन के लिए मामले की जांच करने का आग्रह किया।

यह शिकायत अमेरिका स्थित हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद दर्ज की गई है, जिसमें कहा गया है कि सेबी प्रमुख और उनके पति ने ऑफशोर फंड में निवेश किया था, जो अडाणी समूह की कंपनियों से जुड़े हैं, जबकि सेबी अडाणी समूह के खिलाफ शिकायतों की जांच कर रही थी।

सेबी प्रमुख पर अडाणी समूह के खिलाफ शिकायतों से निपटने से खुद को अलग न करने के लिए हितों के टकराव और कदाचार का आरोप है।

बुच पर सेबी के पद पर रहते हुए एक निजी कंसल्टेंसी फर्म, अगोरा एडवाइजरी लिमिटेड चलाने का भी आरोप है। सेबी और बुच ने हिंडनबर्ग रिपोर्ट के प्रकाशन के बाद आरोपों का खंडन करते हुए बयान जारी किए थे।

यह जानकारी आज ही सामने आयी है जबकि इससे पहले अडाणी संपर्क के एक व्यक्ति पर संदेह व्यक्त करते हुए स्विस बैंकों ने पांच बैंक खातों के संचालन पर रोक लगायी है। वैसे अडाणी समूह ने इस घटना से अपना रिश्ता होने से इंकार किया है।