Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पुलिस से भाग रहे गांजा तस्करों की कार पलटी, अंधेरे में कुएं में गिरने से दर्दनाक मौत MP Board Result: एमपी बोर्ड परीक्षा में फेल होने पर छात्रा ने की आत्महत्या, रिजल्ट देखने के बाद उठाय... Morena News: MP बोर्ड 12वीं में फेल होने पर छात्र ने खुद को मारी गोली, कोतवाल डैम पर की खुदकुशी Indian Politics: तीन दिन, 28 घंटे की चर्चा और सत्ता का नया समीकरण; क्या सच में बदल जाएगा भारतीय लोकत... IPL 2026: 'सब तितर-बितर कर दूंगा...', KKR की टीम और प्लेइंग-11 को लेकर वीरेंद्र सहवाग ने दिया बड़ा ब... Naagzilla Postponed: सनी देओल से क्लैश के कारण बदली कार्तिक आर्यन की 'नागजिला' की रिलीज डेट, जानें अ... US vs Iran: होर्मुज जलडमरूमध्य ब्लॉक करने का दांव फेल, जानें समंदर में अमेरिका के खिलाफ ईरान ने कैसे... Dubai Property Market: मिडिल ईस्ट टेंशन का दुबई रियल एस्टेट पर बड़ा असर, औंधे मुंह गिरे प्रॉपर्टी के... Health Alert: क्या आप भी AI से पूछते हैं बीमारी का इलाज? नई स्टडी का खुलासा- 50% मामलों में मिली गलत... Vaishakh Masik Shivratri 2026: आज है वैशाख मास की शिवरात्रि, जानें पूजा का सटीक मुहूर्त और विशेष संय...

मोदी सरकार ने बुजुर्गों को भी स्वास्थ्य कवरेज का लाभ दिया

अब सत्तर साल से अधिक उम्र वाले भी इसके लाभार्थी

  • जन आरोग्य योजना का दायरा

  • पांच लाख तक का ईलाज मिलेगा

  • यह स्वास्थ्य बीमा यौजना के तहत

राष्ट्रीय खबर

नई दिल्ली: केंद्र ने बुधवार को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी पीएम-जेएवाई) योजना के तहत 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य कवरेज को मंजूरी दे दी। इस निर्णय से लगभग 4.5 करोड़ परिवारों को लाभ होगा, जिसमें 6 करोड़ वरिष्ठ नागरिकों को पारिवारिक आधार पर 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर मिलेगा।

यह योजना, जिसे दुनिया की सबसे बड़ी सार्वजनिक रूप से वित्त पोषित स्वास्थ्य आश्वासन योजना माना जाता है, वरिष्ठ नागरिकों को उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति की परवाह किए बिना व्यापक स्वास्थ्य देखभाल कवरेज प्रदान करेगी। पात्र वरिष्ठ नागरिकों को एबी पीएम-जेएवाई के तहत एक नया विशिष्ट कार्ड जारी किया जाएगा, जिससे वे योजना का लाभ उठा सकेंगे।

इससे खास तौर पर आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग के बुजुर्गों को अत्यधिक लाभ मिलेगा जो खास तौर पर उम्रजनित बीमारियों की चपेट में होते हैं और आर्थिक तौर पर हमेशा बेहतर ईलाज कराने की स्थिति में नहीं होते। प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रमुख योजना आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी पीएम-जेएवाई) के तहत आय की परवाह किए बिना 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य कवरेज को मंजूरी दे दी है। इसका लक्ष्य छह (6) करोड़ वरिष्ठ नागरिकों वाले लगभग 4.5 करोड़ परिवारों को पारिवारिक आधार पर 5 लाख रुपये के मुफ्त स्वास्थ्य बीमा कवर से लाभान्वित करना है।

इस मंजूरी के साथ, 70 वर्ष और उससे अधिक उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिक, चाहे उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति कुछ भी हो, एबी पीएम-जेएवाई का लाभ उठाने के पात्र होंगे। पात्र वरिष्ठ नागरिकों को एबी पीएम-जेएवाई के तहत नया विशिष्ट कार्ड जारी किया जाएगा। एबी पीएम-जेएवाई के तहत पहले से ही कवर किए गए परिवारों के 70 वर्ष और उससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को अपने लिए प्रति वर्ष ₹5 लाख तक का अतिरिक्त टॉप-अप कवर मिलेगा (जिसे उन्हें परिवार के ऐसे अन्य सदस्यों के साथ साझा नहीं करना होगा जो 70 वर्ष से कम आयु के हैं)।

70 वर्ष और उससे अधिक आयु के अन्य सभी वरिष्ठ नागरिकों को पारिवारिक आधार पर प्रति वर्ष ₹5 लाख तक का कवर मिलेगा। 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक जो पहले से ही केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस), पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ईसीएचएस), आयुष्मान केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) जैसी अन्य सार्वजनिक स्वास्थ्य बीमा योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं, वे अपनी मौजूदा योजना चुन सकते हैं  या एबी पीएम-जेएवाई का विकल्प चुन सकते हैं। 

यह स्पष्ट किया गया है कि 70 वर्ष और उससे अधिक के वरिष्ठ नागरिक जो निजी स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियों या कर्मचारी राज्य बीमा योजना के तहत हैं, वे एबी पीएम-जेएवाई के तहत लाभ लेने के पात्र होंगे। एबी पीएम-जेएवाई दुनिया की सबसे बड़ी सार्वजनिक रूप से वित्त पोषित स्वास्थ्य आश्वासन योजना है जो 12.34 करोड़ परिवारों के 55 करोड़ व्यक्तियों को माध्यमिक और तृतीयक देखभाल अस्पताल में भर्ती के लिए प्रति परिवार 5 लाख रुपये प्रति वर्ष स्वास्थ्य कवर प्रदान करती है।

पात्र परिवारों के सभी सदस्यों को, चाहे उनकी उम्र कुछ भी हो, योजना के अंतर्गत शामिल किया गया है। इस योजना में 49 प्रतिशत महिला लाभार्थियों सहित 7.37 करोड़ लाभार्थियों ने अस्पताल में भर्ती होकर उपचार कराया है। जनता को इस योजना के तहत 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक का फायदा हुआ है। 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए कवर के विस्तार की घोषणा पहले अप्रैल 2024 में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने की थी।