Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Giridih News: सड़क हादसे में नवविवाहिता का उजड़ा सुहाग, पति की दर्दनाक मौत से मातम में बदली खुशियां JMM News: झामुमो की नीतीश-नायडू से अपील- 'मोदी सरकार से लें समर्थन वापस', नारी शक्ति वंदन एक्ट को बत... Palamu Crime News: चैनपुर में आपसी विवाद में फायरिंग, ट्यूशन से लौट रहे नाबालिग छात्र को लगी गोली Bokaro News: बोकारो में श्रद्धा और उल्लास से मन रहा 'भगता पर्व', जानें इस खास त्योहार की पूजा विधि औ... Jharkhand News: ग्रामीण विकास विभाग के कर्मी होंगे हाईटेक, AI तकनीक से लैस करेगी सरकार- मंत्री दीपिक... Jharkhand Cabinet Decisions: हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी जमीन पर बने अवैध निर्माण होंगे वैध; D... CBSE 10th Result Jharkhand Topper: डीपीएस रांची की प्रण्या प्रिया बनीं स्टेट टॉपर, हासिल किए 99.6% अ... CG Cabinet Decisions: छत्तीसगढ़ में जमीन रजिस्ट्री पर बड़ी राहत, 50% स्टाम्प शुल्क छूट समेत साय कैबि... Khairagarh News: उदयपुर में ATM उखाड़ने की कोशिश नाकाम, पुलिस ने 24 घंटे में शातिर चोर को किया गिरफ्... Jashpur Crime News: महिला अपराध और नशा तस्करों पर जशपुर पुलिस का 'डबल एक्शन', कई आरोपी दबोचे गए

बदले माहौल में लगातार घुसपैठ से बीएसएफ की निगरानी जारी

बॉर्डर गार्ड्स बांग्लादेश को इसे रोकने को कहा

राष्ट्रीय खबर

 

कूचबिहारः सीमा सुरक्षा बल से बांग्लादेश के बॉर्डर गार्ड्स से सीमा पार से घुसपैठ रोकने की दिशा में प्रभावी कदम उठाने को कहा है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बांग्लादेशी समकक्ष बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) से अगस्त में शेख हसीना सरकार के पतन के मद्देनजर पड़ोसी देश के नागरिकों को भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने से रोकने को कहा है।

बीएसएफ ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बीएसएफ ने यह भी कहा कि वह 4,096 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा की पवित्रता बनाए रखने के साथ-साथ सीमा पर रहने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। गृह मंत्रालय (एमएचए) द्वारा नियुक्त एक विशेष समिति की बैठक के बाद बल ने बताया कि 12 अगस्त से दोनों सीमा सुरक्षा बलों – बीएसएफ और बीजीबी – ने विभिन्न स्तरों पर 722 बैठकें की हैं।

यह बैठक गुरुवार को कोलकाता में हुई थी। बीएसएफ ने एक बयान में कहा कि दोनों सीमा सुरक्षा बलों ने संवेदनशील सीमा क्षेत्रों में 1,367 समन्वित गश्त (एससीपी) की। बयान में कहा गया है, सीमा पर इन बैठकों के दौरान, बीजीबी अधिकारियों को बांग्लादेशी नागरिकों को भारतीय क्षेत्र में अवैध रूप से घुसपैठ करने से रोकने के लिए अवगत कराया गया है।

बीजीबी ने बांग्लादेश में भारतीय नागरिकों और अल्पसंख्यक समुदायों के लोगों की सुरक्षा के लिए सभी कदम उठाने का आश्वासन दिया है। बयान में कहा गया है कि दोनों बलों के अधिकारी लगातार संपर्क में हैं और वास्तविक समय के आधार पर विभिन्न परिचालन मामलों पर जानकारी साझा कर रहे हैं।

गृह मंत्रालय ने बांग्लादेश में रहने वाले भारतीय नागरिकों, हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बीएसएफ की कोलकाता मुख्यालय वाली पूर्वी कमान के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) की अध्यक्षता में वरिष्ठ अधिकारियों की समिति बनाई है। दरअसल राजनीतिक माहौल बदल जाने की वजह से बांग्लादेश के अल्पसंख्यक भागकर भारत आने की कोशिश कर रहे हैं।

अनेक स्थानों पर बाड़ नहीं होने की वजह से रात के अंधेरे में यह घुसपैठ करना आसान हो गया है। इसके अलावा बीएसएफ की जानकारी में यह बात आयी है कि पूर्व की सरकार में प्रभावशाली रहे लोग भी राजनीतिक बदला से बचने के लिए दलालों के माध्यम से भारत के गांवों में आकर शरण ले रहे हैं। सीमा के दोनों तरफ इस गिरोह के लोग सक्रिय हैं, जो लोगों से सीमा पार कराने के लिए बड़ी रकम वसूल रहे है।