Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Fingernail Lunula Meaning: नाखूनों पर बने सफेद अर्धचंद्र से जानें अपना भविष्य और भाग्य प्रेगनेंसी में जरूरी पोषण: स्वस्थ मां और बेबी के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 सुपरफूड्स केन्या का विलवणीकरण प्लांट का वन्यजीवन में सहयोग ओल्ड राजेंद्र नगर कोचिंग हादसा: CBI ने दाखिल की क्लोजर रिपोर्ट, MCD अधिकारियों को मिली बड़ी राहत Lucknow-Kanpur Expressway: आम जनता के लिए खुला 6-लेन एक्सप्रेस-वे, 120 किमी की रफ्तार से दौड़ेगी गाड़... Ghazipur Crime News: जेवर और पैसों के विवाद में दादी बनी कातिल, मासूम पोते की गला दबाकर हत्या महाकाल मंदिर: सावन और भादौ मास में बदली आरती दर्शन की व्यवस्था, अब और अधिक श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन सिंहस्थ 2028 की तैयारी: रेलवे पटरी पर हादसों को रोकने के लिए बिछाया जा रहा सुरक्षा घेरा मंदसौर हाईवे हादसा: टैंकर पलटने से फसलें जलकर राख, मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का प्रदर्शन Indore-Ratlam Fourlane Accident: बिलपांक टोल के पास कार डिवाइडर से टकराई, बाल चिकित्सक समेत दो की जा...

जहां तहां नजर आने लगे हैं मगरमच्छ, देखें वीडियो

गुजरात में बाढ़ का कहर आगे भी जारी, तीन दर्जन से अधिक मरे

राष्ट्रीय खबर

अहमदाबादः गुजरात में भारी बारिश के कारण बाढ़ आ गई है। पानी के नीचे घर हैं। जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। ऐसे में मोहल्ले में मगरमच्छ दोबारा हमला कर देते हैं। वह रुके हुए पानी में स्वतंत्र रूप से विचरण कर रहा है।

गुजरात के वडोदरा में बाढ़ के हालात के बीच मगरमच्छ का यह हमला एक नया खतरा बन गया है। हाल ही में मगरमच्छ की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। जो पहले ही इंटरनेट पर वायरल हो चुका है। लोकप्रिय माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स हैंडल (पहले ट्विटर) पर परिमल नाथवानी नाम के अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया गया था।

देखें एक्स एकाउंट का वह वीडियो

उस वीडियो में दिख रहा है कि घर पानी में डूबे हुए हैं। रुके हुए पानी में मृत पशु-पक्षी तैर रहे हैं। उस रुके हुए गंदे पानी में एक मगरमच्छ नजर आता है। वह एक मरे हुए जानवर को मुंह में लेकर एक घर की छत को छू रहा है।

वहीं, मगरमच्छों को घर के इतने करीब देखकर घरवाले डर गए हैं। इस वीडियो का कैप्शन पोस्ट किया गया है, बाढ़ के कारण विश्वमती नदी में बाढ़ आ गई है। ऐसे में मगरमच्छ पानी में तैरता हुआ मोहल्ले में घुस आया है। जिसके चलते वडोदरा के लोग डर के साए में दिन गुजार रहे हैं।

इस बीच, सिर्फ एक मगरमच्छ नहीं। क्षेत्र में कई मगरमच्छ देखे गए हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई के एक्स हैंडल की एक पोस्ट में मगरमच्छ को एक घर की छत पर आराम करते देखा गया। इन तस्वीरों को देखने के बाद कई लोग हैरान हैं।

बता दें कि गुजरात भारी बारिश से प्रभावित है। तीन दिनों से हो रही भारी बारिश से वहां बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। गुजरात के बाढ़ प्रभावित इलाकों में अब तक 29 लोगों की मौत हो चुकी है। लगभग 18,000 लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाया गया है। इस बीच, मौसम विभाग की ओर से गुरुवार को भी राज्य के 11 जिलों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है। ऐसे में आशंका है कि मौजूदा स्थिति और खराब हो सकती है। घर पहले से ही पानी में डूबे हुए हैं। अब इसमें मगरमच्छ का डर भी जुड़ गया है।