Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Gwalior Road Accident: ग्वालियर में भीषण सड़क हादसा, ऑटो-स्कॉर्पियो की टक्कर में 5 की मौत Delhi News: कमर्शियल LPG सिलेंडर का कोटा बढ़ा, जानें दिल्ली में किस सेक्टर को मिलेंगे कितने सिलेंडर 'जीरो फैट' ने ले ली जान! जांघ में लगा चाकू और तड़प-तड़प कर हुई बॉडी बिल्डर की मौत, डॉक्टरों का खुलास... MP News: मध्य प्रदेश में 1 अप्रैल से महंगी होगी बिजली, जानें आम आदमी पर कितना बढ़ेगा बोझ स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की मुश्किलें और बढ़ीं! हाईकोर्ट के फैसले को अब सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौ... IPS Marriage News: यूपी के दो धुरंधर IPS अफसरों की हुई सगाई, बाड़मेर में होगी कृष्ण बिश्नोई-अंशिका व... Weather Update: देशभर में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट एम आरएनए इंजेक्शन से अब खुद ठीक होगा टूटा हुआ दिल भारत में पर्याप्त ईंधन भंडार मौजूद है होर्मुज के नौसेना कमांडर को मारा गयाः इजरायल

पीछे से दूसरी कतार में बैठाये गये राहुल गांधी

गणतंत्र दिवस समारोह की व्यवस्था पर भी उठे सवाल

राष्ट्रीय खबर


नईदिल्लीः कांग्रेस ने कहा कि राहुल गांधी को पांचवीं पंक्ति में बैठाना प्रधानमंत्री की संकीर्णता और लोकतांत्रिक परंपराओं के प्रति अनादर को दर्शाता है। कांग्रेस ने गुरुवार (15 अगस्त, 2024) को कहा कि लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को पांचवीं पंक्ति में बैठाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संकीर्णता और लोकतांत्रिक परंपराओं के प्रति अनादर को दर्शाता है।
विपक्षी पार्टी का यह हमला तब हुआ जब कार्यक्रम के आयोजन से जुड़े सूत्रों ने कहा कि बैठने की सभी व्यवस्था पूर्वानुमान तालिका के अनुसार की गई थी। उन्होंने कहा कि इस साल यह तय किया गया था कि पेरिस ओलंपिक पदक विजेताओं को स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में सम्मानित किया जाएगा।

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी संकीर्ण मानसिकता वाले व्यक्ति हैं और वह खुद इसका सबूत देते रहते हैं। उन्होंने एक वीडियो बयान में कहा, छोटी सोच वाले लोगों से बड़ी उम्मीद करना बेकार है।

नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी को पांचवीं पंक्ति में बैठाकर अपनी हताशा जरूर दिखाई, लेकिन इससे राहुल गांधी पर कोई फर्क नहीं पड़ता और वह लोगों के मुद्दे उठाते रहेंगे, जैसा कि वह करते रहे हैं। हालांकि, इससे पता चलता है कि आप और आपकी सरकार लोकतंत्र, लोकतांत्रिक परंपराओं और विपक्ष के नेता का कोई सम्मान नहीं करती है। सुश्री श्रीनेत ने कहा कि विपक्ष के नेता का पद कैबिनेट मंत्री का होता है और सरकार के मंत्री पहली पंक्ति में बैठते हैं। उन्होंने कहा, न केवल राहुल गांधी को पांचवीं पंक्ति में बैठाया गया, बल्कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का निर्धारित स्थान भी पांचवीं पंक्ति में था। रक्षा मंत्रालय की ओर से एक मूर्खतापूर्ण बयान आया है कि ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि हम ओलंपियनों को सम्मानित करना चाहते थे। उन्होंने कहा, उनका सम्मान किया जाना चाहिए और विनेश फोगाट का भी, लेकिन क्या अमित शाह, जे.पी. नड्डा, एस. जयशंकर और निर्मला सीतारमण उनका सम्मान नहीं करना चाहते थे? वैसे पूर्व रिकार्ड बताता है कि जब अटल बिहारी बाजपेयी प्रधानमंत्री थे तो नेता प्रतिपक्ष के तौर पर श्रीमती सोनिया गांधी को पहली कतार में ही स्थान दिया गया था।