Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक ... 'बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी': तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान बरेली: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रचाई शादी, विरोध पर बेल्ट से पीटा और छीने जेवर; पति समेत ससुराल वा... सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग: हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, बड़ी ... भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, ... दिल्ली में पूरा हुआ 100 'अटल कैंटीन' का संकल्प: DU मेट्रो स्टेशन से 25 नई कैंटीन शुरू, मात्र ₹5 में ... रीवा में स्वास्थ्य तंत्र की लापरवाही: 2 घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस, सांस लेने में तकलीफ से जूझ... खान-खनिज संशोधन बिल के खिलाफ रांची में राजद-वाम दलों का साझा मोर्चा: आर्थिक नाकेबंदी और दिल्ली घेराव...

दिल्ली पुलिस का दावा साठ किलोमीटर पीछा करने के बाद पकड़ा

पार्श्वनाथ के सीईओ संजीव जैन गिरफ्तार

राष्ट्रीय खबर

नईदिल्लीः दिल्ली पुलिस ने बताया कि रियल्टी फर्म पार्श्वनाथ डेवलपर्स की सहायक कंपनी पार्श्वनाथ लैंडमार्क डेवलपर्स के निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) संजीव जैन को 60 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद गिरफ्तार किया गया। गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-2 निवासी जैन को दिल्ली पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) शाहदरा की एक टीम ने दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया।

शाहदरा के पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र चौधरी ने एक बयान में कहा, राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग के समक्ष पेश न होने पर सीईओ के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी होने के बाद जैन को शनिवार को शाहदरा की एसटीएफ टीम ने आईजीआई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया। बयान में कहा गया कि रजत बब्बर नामक व्यक्ति द्वारा दर्ज कराए गए मामले के संबंध में जैन के खिलाफ वारंट जारी किए गए।

बयान में कहा गया है, जैन के खिलाफ शाहदरा पुलिस स्टेशन में राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग की ओर से चार गैर-जमानती वारंट और एक जमानती वारंट लंबित थे। बयान में कहा गया है कि रविवार को श्री जैन को आयोग के समक्ष पेश किया गया। संजीव जैन के खिलाफ वारंट रजत बब्बर नामक व्यक्ति द्वारा 2017 में दायर उपभोक्ता शिकायत मामले के संबंध में जारी किए गए थे।

शाहदरा पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग की ओर से चार गैर-जमानती वारंट और एक जमानती वारंट लंबित थे। पुलिस ने बताया कि सबसे हालिया गैर जमानती वारंट 18 जुलाई 2024 को दाखिल किया गया था, लेकिन संजीव जैन आयोग के समक्ष पेश नहीं हुए। पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) सुरेंद्र चौधरी ने एक बयान में कहा, जारी गैर जमानती वारंट के बाद जैन को शाहदरा की एसटीएफ टीम ने शनिवार को आईजीआई हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया।

रियल्टी फर्म पार्श्वनाथ डेवलपर्स की एक सहायक कंपनी के प्रबंध निदेशक और सीईओ गुरुग्राम के निवासी हैं, जो डीएलएफ फेज 2 में रहते हैं। वह 32 वर्षों से पार्श्वनाथ डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड का हिस्सा हैं। पार्श्वनाथ डेवलपर्स कंपनी की स्थापना 1984 में हुई थी और यह देश भर के 37 शहरों और 13 राज्यों में मौजूद है। दावा है कि पुलिस के पहुंचने पर वह भाग निकले थे। जिसके बाद पुलिस टीम ने उनका पीछा किया और हवाई अड्डे से उन्हें धर दबोचा।