Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
"खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं..." पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का छलका दर्द, 'आम आदमी' को दि... LPG सिलेंडर पर अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं! केंद्र सरकार सख्त, राज्यों को दिया 'कंट्रोल' का आदेश UAE का 'उधार' बना पाकिस्तान के लिए आफत! दुबई ने दिया 17 अप्रैल तक का समय—"पूरा पैसा वापस करो" अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' से जुड़ा ‘विवान’ का खास कनेक्शन! सेंसर से क्लियर हुआ टीजर, जल्द मचेगा धमा... Walking Tips: लंबी उम्र चाहिए तो रोज इतने कदम चलना है जरूरी, साइंस ने बताया पैदल चलने का सही आंकड़ा Vastu Tips: क्या आपके ड्राइंग रूम का फर्नीचर रोक रहा है आपकी तरक्की? जानें सजाने का सही तरीका और दिश... प्रयागराज का नामी डॉक्टर बना 'हैवान'! इलाज के दौरान छात्रा से बैड टच और कपड़े उतरवाने का आरोप; डॉ. क... ग्लोबल टेंशन में भारत का मास्टरस्ट्रोक! इंडस्ट्रीज के लिए 2.5 लाख करोड़ का महा-पैकेज, चीन की बढ़ेगी ... IPL 2026: जीत के बाद भी अभिषेक शर्मा को लगा बड़ा झटका! खाते में आएंगे सिर्फ ₹5.62 लाख, जानें क्यों क... Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में धूल भरी आंधी का तांडव! तेज हवाओं से थमी रफ्तार; जानें UP सम...

नीट पेपर लीक मामला में पहली चार्जशीट दाखिल

सीबीआई की सूची में 13 लोग आरोपी

राष्ट्रीय खबर

नईदिल्लीः केंद्रीय जांच ब्यूरो ने नीट पेपर लीक मामले में अपनी पहली चार्जशीट दाखिल की है, अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। चार्जशीट में जांच एजेंसी ने 13 आरोपियों के नाम शामिल किए हैं – नीतीश कुमार, अमित आनंद, सिकंदर यादवेंदु, आशुतोष कुमार-1, रोशन कुमार, मनीष प्रकाश, आशुतोष कुमार-2, अखिलेश कुमार, अवधेश कुमार, अनुराग यादव, अभिषेक कुमार, शिवनंदन कुमार और आयुष राज। यह मामला भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 120-बी, 201, 409, 380, 411, 420 और 109 के तहत दर्ज किया गया है।

यह मामला पहले पटना के शास्त्री नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था और बाद में इसे सीबीआई को सौंप दिया गया था। उन्होंने बताया कि सीबीआई ने जांच जारी रखी है। मेडिकल प्रवेश परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही केंद्रीय जांच एजेंसी ने छह प्राथमिकी दर्ज की हैं। एजेंसी ने इस मामले में 40 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें बिहार पुलिस द्वारा पकड़े गए 15 लोग भी शामिल हैं। एजेंसी ने 58 स्थानों पर तलाशी भी ली है।

प्रारंभिक जांच के दौरान सीबीआई की तरफ से यह बताया गया था कि हजारीबाग के परीक्षा केंद्र से प्रश्नपत्र की चोरी कैसे की गयी थी। इस मामले की जांच की कड़ी में चुराये गये प्रश्नपत्र के आधार पर उनका सही उत्तर लिखकर उपलब्ध कराने वाले लोग भी पकड़ में आये हैं। इसके अलावा कई राज्यों के खास परीक्षा केंद्रों के परीक्षा परिणामों की वजह से उन स्कूलों के संचालन से जुड़े लोग भी इस कांड में फंसे हैं। पूरे घटनाक्रम का सिलसिलेवार विवरण देते हुए सीबीआई ने बताया था कि लोगों ने पोस्ट डेटेड चेक लेकर उन्हें सही उत्तर देने का अवसर प्रदान किया गया था। इस क्रम में पैसे के लेनदेन का विवरण भी सीबीआई की जांच के दायरे में आ चुका है।