Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dewas Factory Blast: देवास पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 5 मजदूरों की मौत, 20 से ज्यादा घायल Shegaon News: शेगांव में होटल मालिक की घिनौनी करतूत, महिला कर्मचारियों के नहाने के वीडियो बनाकर किया... Indore-Ujjain Medical Corridor: इंदौर-उज्जैन के बीच बनेगा देश का बड़ा मेडिकल टूरिज्म कॉरिडोर, 2000 क... Janakpuri School Rape: जनकपुरी स्कूल रेप केस में महिला टीचर गिरफ्तार, 3 साल की मासूम से हुई थी दरिंद... UP Crime News: मुरादाबाद में खौफनाक वारदात, महज 300 रुपये के लिए ट्रक चालक ने की मैकेनिक की हत्या Darbhanga News: दरभंगा में दूल्हा बदलने के आरोप पर हंगामा, दुल्हन ने अधेड़ से शादी से किया इनकार MP CM in Delhi Metro: दिल्ली में आम आदमी बने सीएम मोहन यादव, कारकेड छोड़ मेट्रो से किया सफर पचास फीट हवा में उड़कर बचे नन्हें मियां, देखें वीडियो Muzaffarpur School Violence: मूक-बधिर विद्यालय में दिव्यांग बच्चों की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल ... Delhi Crime: निर्भया कांड जैसी खौफनाक वारदात, दिल्ली पुलिस ने दबोचे यूपी के आरोपी, बिहार की बस में ह...

झाड़ग्राम में फिर टहलने निकला जंगली हाथी

रविवार की सुबह ही लोगों का मनोरंजन कर गया रामलाल


  • दिन चढ़ते ही अचानक नजर आया

  • लोगों ने एक दूसरे को सूचना दी

  • कई इलाकों में आराम से घूमता रहा


राष्ट्रीय खबर

कोलकाताः झारखंड के बिल्कुल करीब प्रमुख रेलवे स्टेशन झाड़ग्राम के लोगों की सुबह ही शहर के विभिन्न इलाकों का दौरा करते हुए कट गयी। दरअसल अचानक रामलाल शहर के अंदर चला गया था। इससे पहले भी कई बार वह यहां आ चुका है और विभिन्न इलाकों का दौरा कर वापस लौट गया था।

आज रविवार का दिन होने की वजह से माहौल में सुस्ती थी। इसी दौरान यह जंगली हाथी अचानक लोगों को नजर आ गया। दरअसल शहर में बार बार नजर आने के दौरान ही इसका नामकरण कर दिया गया है। अब लोग इसे रामलाल के नाम से ज्यादा जानते हैं।

सामने से जंगली हाथी को आते देख, नींद से जगकर बाहर निकले लोग इधर उधर भागने लगे। लोगों ने मोबाइल से एक दूसरे को इसकी जानकारी भी दी। खबर पाकर दूसरे इलाकों के लोग भी हाथी को देखने जुट गये।

झाड़ग्राम शहर के  श्रीरामपुर, बेनागेरिया, सुभाषपल्ली, पुराना झाड़ग्राम में रामलाल काफी देर तक घूमते  रहा। अपने इस भ्रमण के दौरान रामलाल ने कई जगहों में उत्पात भी मचाया। हालांकि रामलाल को देखने के लिए काफी संख्या में लोग भी एकत्रित हो गए थे, जो दूर से रामलाल की गतिविधियों को देख रहे थे।

कुछ लोग काफी लोग डरे हुए थे, तो कुछ रामलाल को देखकर उत्साहित हो रहे थे। रामलाल नामक यह हाथी लोगों के बीच काफी प्रसिद्ध है। इस क्षेत्र में भ्रमण करने वाला एक प्रसिद्ध हाथी है। रामलाल नामक यह गजराज कई बार शहरों में निकलता है और उत्पाद भी मचाता है। बार-बार निकलने के कारण लोगों ने इसका नाम रामलाल रख दिया है।

पिछले कई महीनों से पश्चिम बंगाल के इसी क्षेत्र में भ्रमण कर रहा है। रामलाल विभिन्न जगहों में निकलता है और कई बार उत्पात भी मचाता है। इसे शहर में देखने वालों के मुताबिक आम जंगली हाथियों से इसका आचरण भिन्न है। वह आदमी की भीड़ को देखकर तनाव में नहीं आता। शायद वह भी शहर की भीड़ को देखने का अभ्यस्त हो चुका है।