Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सुकमा नवोदय विद्यालय की छात्रा की बिगड़ी तबीयत: इलाज के लिए दर-दर भटके परिजन, लिवर में सूजन और संक्र... दुर्ग नगर निगम में महापौर अलका बाघमार की इनोवा में लगी भीषण आग: चेंबर में जाते ही धू-धू कर जली गाड़ी... नेपाल की भोटेकोशी नदी में भीषण बाढ़ से तबाही: नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों के लिए सरकार ने ज... कांकेर में भालुओं का भीषण आतंक: घरों में घुस रहे जंगली भालू, एक दरवाजे में लग रहे 7 ताले; 5 साल में ... बिलासपुर-बेंगलुरु साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित परिचालन शुरू; रायपुर, दुर्ग, गोंदिया होकर चलेगी ट्रे... रायपुर सेंट्रल जेल: रक्षाबंधन पर बंदियों से मिल सकेंगी बहनें; 100 ग्राम मिठाई की अनुमति, मोबाइल-पर्स... रायपुर में ₹16 लाख के सरकारी राशन का गबन: जोरा में राशन दुकान संचालक टोपेश्वर साहू गिरफ्तार, 389 क्व... छत्तीसगढ़ राज्य खेल अलंकरणों की घोषणा: 82 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को मिलेगा सम्मान मंत्री विजय शाह के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति का मामला गरमाया: नेता प्रतिपक्ष ने राज्यपाल को लिखा पत्र सागर-रीवा-शहडोल संभाग में मूसलाधार बारिश की चेतावनी; टीकमगढ़ में नाले उफान पर, भोपाल में सीजन कोटे क...

रेमल प्रभावित राज्यों को हर संभव मदद: मोदी

कन्याकुमारी से लौटते ही प्रशासनिक कार्यो में जुटे पीएम

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार सुबह यहां अपने आवास पर एक उच्च स्तरीय बैठक में विभिन्न राज्यों में चक्रवात रेमल के प्रभाव की समीक्षा की और कहा कि केन्द्र सरकार प्रभावित राज्यों को हर संभव सहायता जारी रखेगी।

बैठक में अधिकारियों ने इन राज्यों पर चक्रवात के प्रभाव के बारे में प्रधानमंत्री को विस्तार से जानकारी दी । मिजोरम, असम, मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा में भूस्खलन तथा बाढ़ के कारण जान माल की हानि भी चर्चा की गई।

प्रधानमंत्री को बताया कि स्थिति को ध्यान में रखते हुए जरूरत के मुताबिक प्रभावित राज्यों में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीमें तैनात की गई हैं। इन टीमों ने एयरलिफ्टिंग और सड़क से निकासी अभियान चलाया है। बैठक के दौरान बताया गया कि गृह मंत्रालय राज्य सरकारों के साथ नियमित संपर्क में है।

श्री मोदी ने कहा कि केन्द्र सरकार चक्रवात से प्रभावित राज्य को पूरा समर्थन देना जारी रखेगी। उन्होंने गृह मंत्रालय को स्थिति की निगरानी करने और सामान्य स्थिति की बहाली के लिए आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए नियमित रूप से मामले की समीक्षा करने का भी निर्देश दिया।

बैठक में प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव, कैबिनेट सचिव, गृह सचिव, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव, एनडीआरएफ के महानिदेशक और एनडीएमए के सदस्य सचिव के साथ-साथ प्रधानमंत्री कार्याल और संबंधित मंत्रालयों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।