Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक ... 'बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी': तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान बरेली: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रचाई शादी, विरोध पर बेल्ट से पीटा और छीने जेवर; पति समेत ससुराल वा... सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग: हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, बड़ी ... भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, ... दिल्ली में पूरा हुआ 100 'अटल कैंटीन' का संकल्प: DU मेट्रो स्टेशन से 25 नई कैंटीन शुरू, मात्र ₹5 में ... रीवा में स्वास्थ्य तंत्र की लापरवाही: 2 घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस, सांस लेने में तकलीफ से जूझ... खान-खनिज संशोधन बिल के खिलाफ रांची में राजद-वाम दलों का साझा मोर्चा: आर्थिक नाकेबंदी और दिल्ली घेराव...

जनरल बाजवा पर भरोसा करना गलती थी: इमरान

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री ने स्पष्ट तौर पर बात कही

इस्लामाबादः पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने दावा किया कि पूर्व पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा पर भरोसा करना उनकी सबसे बड़ी गलती थी। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान इस समय भ्रष्टाचार के कई मामलों में जेल में हैं।

उन्होंने पाकिस्तानी मीडिया में दावा किया कि जनरल बाजवा पर भरोसा करके उन्होंने गलती की है। इमरान ने दावा किया कि बाजवा ने सेना प्रमुख का पद हासिल करने के लिए झूठा अभियान चलाया था। सत्ता से हटने के बाद इमरान ने विदेशी ताकतों और पाकिस्तानी सेना पर उंगली उठाई।

इस बार पाकिस्तानी मीडिया में उनका बयान है, मुझे यकीन है कि पूरी घटना बाजवा की योजना के मुताबिक हुई है। मैं किसी और को दोष नहीं दूँगा। उन्होंने इस योजना को धड़ल्ले से अंजाम दिया। क्या उन्हें सत्ता से हटाने में अमेरिका की भूमिका थी? इमरान का दावा है, अमेरिका जैसे देशों में बाजवा मेरे बारे में अलग राय रखते हैं।

अपनी बात को आगे बढ़ाने के क्रम में पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी ने कहा कि उनके बारे में काफी झूठी कहानिया फैलायी गयी। इसी क्रम में जनरल बाजवा ने साजिश के तहत मुझे अमेरिका विरोधी के रूप में चित्रित किया। इमरान का दावा है कि बाजवा सत्ता हथियाने वाले नेता हैं। नतीजतन, यह कहना मुश्किल है कि उन्होंने कब पद संभाला। उनके शब्दों में, मैं कानून के शासन का पालन करता हूं। यह सिर्फ इमरान खान का सवाल नहीं है। यह लोकतंत्र के लिए झटका है।

इमरान खान से इस बयान से फिर से पाकिस्तान की राजनीति गरमा गयी है। इससे पहले चुनाव के दौरान भी यह आरोप लगा था कि चुनाव जीत चुकी इमरान खान की पार्टी को जबरन पराजित दिखाया गया है। वैसे भी पाकिस्तान की राजनीति में सेना की दखलंदाजी का आरोप पहले से ही लगते आये हैं।