Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें

खटाखट पर दोनों तरफ से खटपट जारी

राहुल गांधी ने फिर से मोदी पर चुनावी निशाना साधा


  • एक बार अडाणी अंबानी भी बोला

  • हार देखकर श्री मोदी बौखला गये

  • चार जून के बाद वह पीएम नहीं


राष्ट्रीय खबर

नईदिल्लीः राहुल गांधी द्वारा अपनी चुनावी सभाओं में उल्लेखित शब्द खटाखट खटाखट भी अब चुनावी बहस का मुद्दा बन गया है। दरअसल युवाओं और महिलाओं के बैंक खाते में हर महीने की पहली तारीख को पैसा पहुंचने की बात कहते हुए राहुल गांधी ने इस शब्द का प्रयोग किया था।

भाजपा की तरफ से लगातार चुप्पी के बाद अंततः नरेंद्र मोदी ने इसी शब्द का उपयोग करते हुए कहा कि चार जून के बाद यह इंडिया गठबंधन भी खटाखट खटाखट बिखरता चला जाएगा। अब नरेंद्र मोदी द्वारा इस शब्द का उपयोग करने पर राहुल गांधी ने पलटवार किया है। उन्होंने रायबरेली में कहा, अडाणी-अंबानी से लेकर खटाखट, मैं पीएम मोदी से कुछ भी कहलवा सकता हूं’।

राहुल गांधी ने दूसरी सीट, जहां से वह लोकसभा चुनाव 2024 में चुनाव लड़ रहे हैं, रायबरेली में प्रचार करते हुए कहा कि उनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कुछ भी कहने की ताकत है। मैंने कहा कि नरेंद्र मोदी कभी अंबानी, अडानी का नाम नहीं लेते। दो दिन बाद, उन्होंने अडाणी, अंबानी का नाम लिया। फिर मैंने कहा कि हम बैंक खातों में पैसा जमा करेंगे, खटा-खट।

नरेंद्र मोदी अपने भाषण में खटा-खट दोहराते हैं। मुझे बताएं कि आप नरेंद्र मोदी से क्या सुनना चाहते हैं, मैं इसे दो मिनट में पूरा कर दूंगा और अगर आप नहीं चाहते कि मोदी कुछ कहें तो मैं इसे भी पूरा कर दूंगा, राहुल गांधी ने कहा। मैं यह लिखकर दे सकता हूं कि नरेंद्र मोदी 4 जून को प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे।

अंत में अपने संबोधन में, इस साल राज्यसभा में जाने से पहले लोकसभा में इस सीट का प्रतिनिधित्व करने वाली सोनिया गांधी ने 20 साल तक सांसद के रूप में सेवा करने का मौका देने के लिए रायबरेली को धन्यवाद दिया। यह मेरे जीवन की सबसे बड़ी संपत्ति है। मेरा सिर आपके सामने झुकता है। रायबरेली मेरा परिवार है और अमेठी मेरा घर है।

इन दोनों जगहों से मेरी कई यादें जुड़ी हैं, जैसे मां गंगा का विशेष स्थान था मैंने उन्हें करीब से काम करते हुए देखा है। उन्हें रायबरेली से बहुत लगाव था। मैंने राहुल और प्रियंका को उन सबकों पर बड़ा किया जो इंदिरा गांधी और रायबरेली ने मुझे सिखाए थे – सभी का सम्मान करना, कमजोरों की रक्षा करना, अन्याय से लड़ना। सोनिया गांधी ने कहा, मैं अपना बेटा राहुल गांधी आपको सौंप रही हूं। वह आपको निराश नहीं करेंगे।