Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Sanjay Nishad News: क्या BJP का साथ छोड़ेंगे संजय निषाद? गोरखपुर में छलके आंसू, सपा-बसपा पर निशाना औ... Gorakhpur Religious Conversion: गोरखपुर में अवैध धर्मांतरण का गिरोह पकड़ा गया, 4 अरेस्ट; अंधविश्वास ... Sonitpur Accident: शोणितपुर में एंबुलेंस-ट्रक की भिड़ंत, 6 लोगों की जान गई, 2 घायल; नेशनल हाईवे पर ल... कश्मीर में 'इंसानियत' की मिसाल! ईरान के लिए महिलाओं ने दान किए गहने, बच्चों ने दी गुल्लक; विधायक ने ... Delhi Electricity Rate Hike 2026: दिल्ली में बिजली के दाम बढ़ाने की तैयारी, 1 अप्रैल से बदल सकते हैं... Weather Update Today: दिल्ली में बारिश से सुहावना हुआ मौसम, यूपी-एमपी में फिर चढ़ेगा पारा; हिमाचल सम... ए आई ने डॉक्टरों से बेहतर पहचाने छिपे हुए हार्ट अटैक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रचा इतिहास उल्फा (आई) उग्रवादियों ने असम पुलिस कैंप पर हमला किया पूर्व पाक उच्चायुक्त नये और भड़काऊ के बयान से अमेरिका सतर्क

पहले विपक्ष को मोदी से निपटना पड़ेगा: मोदी

आगरा में प्रधानमंत्री का पुरानी बातों पर नया अंदाज


  • विरासत टैक्स पर बहस की कवायद

  • ओबीसी का हक दूसरों को दे देंगे

  • कांग्रेस आपकी संपत्ति हड़प लेगी


आगरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और इंडिया समूह पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि ये लोग जनता की संपत्ति हड़पने की साजिश रच रहे हैं। उनकी योजना है कि विरासत टैक्स लगाकर जनता की आधी संपत्ति पर कब्जा कर लिया जाए। ऐसा कोई भी पाप करने से पहले उनको मोदी से निपटना पड़ेगा।

उन्होंने प्रदेश के सपा-कांग्रेस गठबंधन पर भी हमलावर होते हुए कहा कि यूपी में दो लड़कों की दोस्ती तुष्टिकरण की राजनीति है। भाषण में ओबीसी-ओबीसी करते हैं। बाद में पिछले दरवाजे से ओबीसी का हक छीन कर दूसरों को देना चाहते हैं। प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार को जिले के दोनों भाजपा प्रत्याशियों एसपी सिंह बघेल और राजकुमार चाहर के समर्थन में कोठी मीना बाजार मैदान पर आयोजित संयुक्त जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

जनसभा में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके मंत्री भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री ने कहा, कांग्रेस के लोग कहते हैं आपकी संपत्ति की जांच होगी। शहजादे कहते हैं उनकी एक्स-रे मशीन है। वह लॉकर में पहुंचेगी। क्या माताएं-बहनें अपना मंगलसूत्र किसी को लेने देंगी। वे गला कटवा देंगी मगर, मंगलसूत्र नहीं लेने देंगी।

नया प्लान सामने आया है। कांग्रेस की लूट जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी। मतदाता की नब्ज पर हाथ रखते हुए श्री मोदी ने कहा मान लीजिए आपके माता-पिता ने चार कमरे का घर बनाया है। उममें से दो कमरे आपको मिलेंगे। दो कमरे सपा-कांग्रेस की सरकार हड़प लेगी। दस बीघा है तो वह हड़प लगेगी। क्या आप अपनी संपत्ति भ्रष्ट पंजे के हाथ में जाने देंगे। क्या आपको गुस्सा नहीं आ रहा है।

उन्होंने कहा ओबीसी, एससी के हक पर डाका डालने और मां-बहनों के मंगलसूत्र पर नजर डालने से पहले इंडी गठबंधन वालों यह कान खोलकर सुन लो। जब तक मोदी जिंदा है। ऐसा कोई भी पाप नहीं होने देगा। हमारा संकल्प है, जो भ्रष्टाचारी हैं, उनकी जांच होगी। जिन्होंने गरीबों को लूटा है। वह लूट का पैसा गरीबों को वापस मिलेगा। श्री मोदी ने कहा, संविधान धर्म के आधार पर आरक्षण की अनुमति नहीं देता है। कांग्रेस ने पिछले दरवाजे से खेल खेलना शुरू कर दिया है।

कांग्रेस में ठान लिया है कि धर्म के आधार पर आरक्षण लाकर रहेगी। इसलिए उसने तरीका निकाला है। 27 प्रतिशत ओबीसी का कोटा है, मैं भी उसी समाज से आता हूं। कांग्रेस ने तय किया है कि उसमें से कुछ चोरी कर लिया जाए। चुपचाप छीन लिया जाए। धर्म के आधार पर आरक्षण दे दिया जाए। क्या आपको यह मंजूर है। कर्नाटक में जितनी भी मुस्लिम जातियां हैं, रातों-रात उनको ओबीसी बना दिया गया। ओबीसी के हक पर डाला गया। उन्होने कहा, हमने तुष्टिकरण की राजनीति बहुत देखी है। तुष्टिकरण की लड़ाई में बांट दिया है। हम तुष्टिकरण की राजनीति नहीं करते, बल्कि संतुष्टीकरण की राजनीति करते हैं।

कांग्रेस के इस बार के घोषणा पत्र पर शत प्रतिशत मुस्लिम लीग का ठप्पा लगा है। कांग्रेस का मेनिफेस्टो वोट बैंक को मजबूत कर रहा है हमारा मेनिफेस्टो देश को मजबूत कर रहा है। उत्तर प्रदेश में भाजपा शासन को प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा योगी के मुख्यमंत्री बनने से पहले विपक्षी गठबंधन का नारा था जो जमीन सरकारी है, वह हमारी है। योगी की सरकार आने पर ऐसे लोगों को सही जगह पर पहुंचाया गया। ऐसे लोगों को लखनऊ में बैठी सरकार का सहारा रहता था। प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि राजस्थान में पेपर लीक घटना में कांग्रेस और गहलोत सरकार शामिल है। यह बात खुद कांग्रेस के एक बहुत नजदीकी ने बताई है। फर्स्ट टाइम वोटर्स को कांग्रेस से बचके रहना चाहिए।