Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पकौड़ी के लिए 'जंग' और फिर मातम! बड़ी बहन से झगड़े के बाद छोटी ने खाई सल्फास की गोली; तड़प-तड़प कर न... ई-रिक्शा में 'खौफ' की वो रात! ड्राइवर ने बदला रास्ता तो युवती ने मचाया शोर; किडनैपिंग की आशंका में भ... छत्तीसगढ़ के खल्लारी मंदिर में 'मौत का रोपवे'! केबल टूटने से नीचे गिरी ट्रॉली, एक महिला की मौत और 16... PSL 2026 पर टूटा दुखों का पहाड़! 8 बड़े खिलाड़ियों ने पाकिस्तान को दिखाया ठेंगा; IPL के लालच में छोड़... पवन कल्याण का पावर पैक्ड धमाका! 'धुरंधर' के शोर में भी 'उस्ताद भगत सिंह' ने तोड़े रिकॉर्ड; 3 दिन में... Iran-Israel War 2026: ईरान ने इजराइल पर बरपाया कहर, 100 से ज्यादा जख्मी; पीएम नेतन्याहू ने तेहरान पर... WhatsApp की बड़ी 'जादूई' ट्रिक! अब बिना नंबर सेव किए करें किसी को भी मैसेज; बस फॉलो करें ये 2 मिनट वा... Chaitra Navratri Day 4: मां कूष्मांडा को बेहद प्रिय है ये 'एक' सफेद मिठाई! नवरात्रि के चौथे दिन लगाए... गर्मी में 'वरदान' हैं चिया और सब्जा सीड्स! शरीर को रखेंगे AC जैसा ठंडा, बस भूलकर भी न करें ये एक गलत... थावे मंदिर में 'प्रसाद' के नाम पर गुंडागर्दी! दुकानदारों ने श्रद्धालुओं को लाठियों से पीटा; "हमसे ही...

पिछला दस साल तो बस ट्रेलर थाः नरेंद्र मोदी

मेरठ से भाजपा के चुनाव प्रचार की शुरुआत की पीएम ने


  • विकसित भारत बनाने का संकल्प है

  • कांग्रेस ने एक द्वीप श्रीलंका को दिया

  • भ्रष्ट लोगों को जमानत भी नहीं मिली


राष्ट्रीय खबर

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को उत्तर प्रदेश के मेरठ से 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी के अभियान की शुरुआत की। पीएम ने 2014 और 2019 (लोकसभा) के लिए अपने चुनाव अभियान की शुरुआत भी मेरठ से ही की थी।

यह कहते हुए कि आगामी आम चुनाव सिर्फ सरकार चुनने के बारे में नहीं है, बल्कि विकसित भारत बनाने के लिए है, पीएम मोदी ने कहा, हमारी सरकार अपने तीसरे कार्यकाल के लिए तैयार हो रही है। हम अगले पांच वर्षों के लिए एक रोडमैप बना रहे हैं। हमें अपने अगले कार्यकाल के पहले 100 दिनों में जो बड़े फैसले लेने हैं, उन पर काम कर रहे हैं। पिछले 10 वर्षों में विकास की जो गति बनी है, वह और अधिक गति से आगे बढ़ेगी।”

उन्होंने राष्ट्र-विरोधी कृत्यों के लिए कांग्रेस पर भी हमला किया और भारत के तट से दूर तमिलनाडु में कच्चाथीवू द्वीप का जिक्र किया। यह द्वीप राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। जब देश आज़ाद हुआ तो यह द्वीप हमारे पास था और यह भारत का अभिन्न अंग था लेकिन 4-5 दशक पहले कांग्रेस ने कहा कि यह द्वीप किसी काम का नहीं है और इसे काट दिया गया। माँ भारती का एक हिस्सा काटकर उसे भारत से अलग कर दिया।

उन्होंने कहा, मेरठ से मेरा विशेष रिश्ता है। मैंने 2014 और 2019 (लोकसभा) चुनावों के लिए अपना चुनाव अभियान मेरठ से ही शुरू किया था। और अब 2024 चुनाव के लिए पहली रैली भी मेरठ में हो रही है. 2024 का लोकसभा चुनाव सरकार चुनने का नहीं, बल्कि विकसित भारत बनाने का चुनाव है।

श्री मोदी ने कहा यह लोकसभा चुनाव दो समूहों के बीच का मुकाबला है। एक तरफ वो समूह है जो भ्रष्टाचार के खिलाफ काम करता है और दूसरी तरफ वो लोग हैं जो भ्रष्टाचारियों को बचाना चाहते हैं। उन्होंने इंडिया गठबंधन बनाया है और उन्हें लगता है कि इससे मोदी डर जायेंगे। मेरा देश मेरा परिवार है और मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा हूं। इसीलिए कई भ्रष्टाचारी अब जेल में हैं. इन लोगों को सुप्रीम कोर्ट से भी जमानत नहीं मिल रही है।

उन्होंने कहा कांग्रेस शासन के दौरान गरीबों, छोटे निवेशकों और बैंकों के हजारों करोड़ रुपये गलत तरीके से जब्त कर लिए गए। हमने भ्रष्ट लोगों की संपत्ति जब्त की है और 17000 करोड़ रुपये से ज्यादा उन लोगों को लौटाए हैं, जिनसे गलत तरीके से पैसा लिया गया था। एनडीए सरकार के 10 साल का रिपोर्ट कार्ड सबके सामने है.

पिछले 10 वर्षों में कई ऐसे काम हुए जिन्हें असंभव माना जाता था। लोग अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को असंभव मानते थे. हालाँकि, अब मंदिर बन चुका है… वन रैंक, वन पेंशन को लेकर भी कई वादे किए गए। हालाँकि, हमने इसे लागू किया। इसके अलावा हम अपनी मुस्लिम बहनों के लिए तीन तलाक कानून भी लेकर आये।