Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Connaught Place News: CJP के विरोध प्रदर्शन और हिंसा के बाद NDTA का बड़ा आदेश, CP की सभी दुकानें शाम ... Jharkhand Weather Update: रांची समेत कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार, 28% कम वर्षा ने बढ़ाई चिंता Ranchi News: झारखंड के सरकारी स्कूलों में 7,299 सहायक आचार्य पदों पर बंपर भर्ती, 31 जुलाई से शुरू हो... Jharkhand Missing Case: मानसिक विक्षिप्तता के कारण दो दशक पहले घर से निकले थे अवधेश राम, पुलिस और एन... Jamshedpur News: जुगसलाई में पुलिस ने नाकाम की हत्या की साजिश, जिला बदर अपराधी समेत 10 आरोपी गिरफ्ता... Ranchi News: रांची में बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने, प्रदर्शन के दौरान जमकर हुई नारेबाजी और फेंके ग... Dhanbad News: धनबाद-गोमो रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, राजधानी एक्सप्रेस को रोक... Ranchi News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में भारी बवाल, छात्र संगठनों और शिक्षकों के बीच... Jharkhand News: पश्चिमी सिंहभूम में चमत्कार, मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला इलाज के बाद सकुशल अपने घर... Bokaro News: जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में बोकारो में कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा ...

ब्रिगेडियर जनरल सहित चार मारे गये

गृह युद्ध में जुंटा सरकार लगातार पीछे हट रही है

राष्ट्रीय खबर

ढाकाः पड़ोसी देश म्यांमार की स्थिति दिनोंदिन बिगड़ती ही जा रही है। कभी का कठोर सैन्य शासन अब ध्वस्त होने के करीब है। इसी क्रम में एक स्नाइपर की गोली से म्यांमार के एक ब्रिगेडियर जनरल समेत 4 की मौत हो गयी है। अजीब स्थिति यह है कि इन लोगों पर चुपके से किसी ठिकाने से गोलियां तब दागी गयीं जब सभी लोग एक हेलीकॉप्टर पर सवाल थे। मिली जानकारी के मुताबिक इस हमले में मारे गये ब्रिगेडियर जनरल का नाम ऐ मिन नौंग है। उनके साथ ही जुंटा शासन के अधीन कार्यरत सुरक्षा बलों के तीन और सदस्य मारे गए।

यह घटना तब हुई जब हेलीकॉप्टर सोमवार को थाई सीमा के पास म्यांमार के थिंगनिनांग में उतरा। इस घटना में हेलीकॉप्टर में सवार अन्य दो सदस्य अपनी जान बाल-बाल बच गये। पिछले कुछ महीनों से, जातीय अल्पसंख्यक सशस्त्र विद्रोही देश के थिंगानिनाउंग शहर के पास, म्यावाड्डी शहर के आसपास नियमित जुंटा बलों के साथ भिड़ गए हैं।

सिर्फ दक्षिणपूर्वी इलाके का म्यावाड्डी शहर ही नहीं, बल्कि म्यांमार के कई इलाकों में भी जुंटा फोर्स और विद्रोहियों के बीच संघर्ष जारी है। विद्रोहियों ने जुंटा से कई इलाके छीन लिए हैं। जारी इसी संघर्ष में आज एक ब्रिगेडियर जनरल की मौत हुई है। इससे पहले पिछले नवंबर में चीनी सीमा के पास म्यांमार के मोनकेवे शहर में ड्रोन से दागे गए बम से एक और ब्रिगेडियर जनरल की मौत हो गई थी।

2021 में, जुंटा बलों ने तख्तापलट में आंग सान सू की की लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई सरकार को उखाड़ फेंका। तब से, उन्होंने असहमति पर बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके कारण देश के विभिन्न विद्रोही समूह जुंटा के विरुद्ध सक्रिय हो गये। इन समूहों की गतिविधियों के कारण जुंटा सरकार इस समय काफी दबाव में है।