Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जेपीएससी भर्ती रद्द करने पर हाईकोर्ट की रोक: छात्रों ने सरकार पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, सभी 24 जिलो... 'वंदे मातरम्' के 6 छंद और 190 सेकंड की समयसीमा: अधूरा गाना अब गैर-कानूनी, गृह मंत्रालय ने तय किए कड़... यूपी गैंगस्टर एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, दो वकीलों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई रद्द दिवाली-छठ पर दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: UP-बिहार के लिए शुरू होंगी DTC की लग्जरी बसें वेब सीरीज देखकर बनाई 'चोरी की क्लास': 18 साल होते ही बच्चों को निकालता था हिस्ट्रीशीटर, जबलपुर RPF क... 21 अगस्त वेदर अपडेट: दिल्ली में झमाझम बारिश के आसार, एमपी-राजस्थान और यूपी के कई जिलों में येलो अलर्... जयपुर के बगरू में स्कूल निरीक्षण के दौरान भारी बवाल: CJP कार्यकर्ताओं पर हमला, गाड़ियों में तोड़फोड़ 'लेडी सिंघम' CSP नेहा पच्चीसिया पर FIR: एयरहोस्टेस से DSP बनीं अफसर पर घूसखोरी और आपराधिक साजिश का म... 'चीनी संसद जैसी बन जाएगी लोकसभा': नए संसद भवन के डिजाइन पर बोले शशि थरूर, दूरी और ध्रुवीकरण का कराया... ज्यादा तनावमुक्त रहना भी खतरे की घंटी है खुद में, देखें वीडियो

इंडिया गठबंधन को बचाने में सक्रिय लालू प्रसाद

राष्ट्रीय खबर

नईदिल्लीः इंडिया गठबंधन को बचान के लिए लालू प्रसाद फिर से सक्रिय हो गये हैं। इस बारे में श्री प्रसाद ने कहा, भाजपा विरोधी गठबंधन इंडिया की अगली बैठक 17 दिसंबर को होगी। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद गठबंधन की बैठक को लेकर कांग्रेस और तृणमूल सहित कुछ सहयोगी दलों के बीच तनाव के संदर्भ में लालू की टिप्पणी को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने संयुक्त नेतृत्व को 6 दिसंबर को बैठक करने का संदेश भेजा था। लेकिन पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बताया कि वह बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगी। उत्तर बंगाल में उनका पूर्व निर्धारित कार्यक्रम है। सूत्रों के मुताबिक, तृणमूल के अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी इसी कारण से बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगे।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सपा प्रमुख अखिलेश यादव यहां तक ​​कि झारखंड के मुख्यमंत्री और जेएमएम नेता हेमंत सोरेन भी शामिल नहीं हो सकेंगे। ऐसे में कांग्रेस को बैठक रद्द करनी पड़ी। पार्टी के एक सूत्र के मुताबिक, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की अकेले चलो वाली भूमिका से ममता, अखिलेश, नीतीश, अरविंद केजरीवाल नाराज हैं। दरअसल, ममता, अखिलेश पहले ही सार्वजनिक रूप से यह बात कह चुके हैं। ऐसे में लालू भाजपाविरोधी गठबंधन को बचाने के लिए सक्रिय हो गये।

बता दें कि इंडिया गठबंधन की एक बैठक के बाद लालू प्रसाद ने राहुल गांधी को विवाह कर दुल्हा बनने की बात कहने के क्रम में यह भी कहा था कि बाकी लोग बाराती बनेंगे। उस वक्त ऐसा समझा गया था कि यह बात हंसी मजाक में कही गयी थी। अब फिर से उनके सक्रिय होने तथा इंडिया गठबंधन को बचाने की कवायद से यह साफ हो रहा है कि वह वाकई राहुल गांधी के नेतृत्व को राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाना चाहते हैं। हिंदी पट्टी के तीन राज्यों में कांग्रेस की विफलता के बाद इस प्रयास को कितनी सफलता मिलेगी, यह कहना अभी मुश्किल है।