Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
CJP प्रदर्शनकारियों को खाना खिलाने वाले जुनैद मलिक पहुंचे सुप्रीम कोर्ट! पुलिस पर प्रताड़ना और परिजन... NEET पेपर लीक पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का अनोखा प्रदर्शन, सिर पर पट्टी और हाथ में लाठी लेकर पहुं... 'NEET के छात्रों से ऐंठे जाते हैं ₹1.32 लाख करोड़'; सार्वजनिक परीक्षा विधेयक 2026 पर बहस के दौरान प्... शिर्डी में गुरु पूर्णिमा उत्सव का आगाज! MP और गुजरात के भक्तों ने बाबा के चरणों में न्यौछावर किए लाख... दिल्ली में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500! 'लक्ष्मी योजना' को कैबिनेट की मंजूरी, रक्षाबंधन पर आएग... सिर में नक्सलियों की गोली फंसी होने के बाद भी रोज लगा रहे 10 KM दौड़, पढ़ें हॉक फोर्स के जांबाज शिवक... फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्रों का हंगामा! बिजली, शौचालय व पेयजल की मांग को लेकर सड़क पर उ... IIT दिल्ली से घर बैठे सीखें AI और डेटा साइंस! सर्टिफिकेट प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू, जानें अप्लाई क... मसूरी-देहरादून मार्ग पर भारी भूस्खलन! मैगी पॉइंट के पास रेस्टोरेंट हुआ क्षतिग्रस्त, घंटों ठप रहा ट्र... छात्र प्रदर्शनों पर लाठीचार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश! निर्दोषों को तुरंत रिहा करने के ...

एक परिवार की गुलाम बनी है पार्टी: मोदी

  • मोदी की गारंटी का वजन होता है

  • आदिवासियों को कभी नहीं पूछा

  • पेट्रोल और डीजल के दाम कम करेंगे

डूंगरपुर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर दलितों, पिछड़ों, आदिवासी एवं गरीबों के लिए कुछ नहीं करने और वह सिर्फ एक परिवार की गुलाम बन कर जाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि जहां कांग्रेस से उम्मीद बंद होती वहां से मोदी की गांरटी शुरु होती है और इसी कारण आज देश में लोगों को मुश्किलों से राहत मिलने लगी हैं।

श्री मोदी बुधवार को डूंगरपुर जिले में सागवाड़ा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने दलितों, पिछड़ों, वंचितों एवं गरीबों का कभी भला नहीं किया और गरीब एवं आदिवासियों को झुग्गी में रखा। कांग्रेस ने महिलाओं को धुंए में जीने के लिए मजबूर रखा वहीं पानी के लिए दर दर भटकने के लिए मजबूर किया। आज इन मुश्किलों से सारे देश की महिलाओं को मुक्ति मिलने लगी हैं।

कांग्रेस ने देश के करोड़ों आदिवासियों को कभी नहीं पूछा जबकि भाजपा ने आदिवासी कल्याण के लिए अलग से मंत्रालय बनाया गया और आदिवासी कल्याण के लिए बजट भी कई गुना बढ़ाया दिया है। उन्होंने कांग्रेस पर आदिवासियों के स्वाभिमान पर चोट पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस ने वैसा ही व्यवहार किया जैसे आजादी से पहले अंग्रेज हिन्दुस्तानियों के साथ करते थे।

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने डूंगरपुर में लोगों को राहत पहुंचाई हैं और मानगढ़ एवं बेणेश्वर धाम के विकास के लिए पूरी शक्ति से काम किया जायेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ही आदिवासिसयों को उचित सम्मान भाजपा दे सकती है। श्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस को जिसने भी आंख दिखाई उसे हमेशा नीचा दिखाया है और उसने संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर को भी अपमानित किया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में अब करीब नब्बे उपजों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) मिलने लगा है। श्री मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार ने कोविड के समय लोगों को निशुल्क टीका उपलब्ध कराया, उसी तरह 15 हजार करोड़ रुपए से पशुओं का टीकाकरण अभियान चला रखा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का एक भी नेता आज तक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की गुजरात स्थित प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी नहीं गया, यह कांग्रेस की सच्चाई हैं। इसलिए इससे बहुत सावधान रहना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल एक ही परिवार की गुलाम बन कर रह गई हैं। उन्होंने कहा कि कल जयपुर में देखा गया कि कांग्रेस के चुनाव के पोस्टर में कांग्रेस के बहुत बड़े दलित नेता की फोटो नजर नहीं आई केवल एक ही परिवार की भक्ति नजर आई। श्री मोदी ने कहा कि जब तक लोगों तक गारंटिया नहीं पहुंच जाती तब तक मोदी चैन से नहीं बैठ सकता है। श्री मोदी ने कहा, जो युवा साथी यहां पेपरलीक से पीड़ित है। भाजपा उनके लिए लाखों नौकरिया लेकर आ रही है। यहां के लोगों को बताना चाहता हूं कि भाजपा आने वाली है, मोदी की गारंटी है आपको राहत मिलने वाली है।

उन्होंने कांग्रेस पर प्रदेश को देश का बहुत महंगा प्रदेश बना देने का आरोप लगाते हुए कहा कि जहां भाजपा की सरकार वाले राज्य हैं उनकी तुलना में राजस्थान में पेट्रोल 12-13 रुपए महंगा हैं और एक लीटर पर राजस्थान में 12-13 रुपए ज्यादा मार लेने का काम अशोक गहलोत करते हैं। उन्होंने कहा, मैं गारंटी देता हूं कि राजस्थान में भाजपा की सरकार बनते ही पेट्रोल एवं डीजल दामों की समीक्षा होगी और जनहित में फैसले भी होंगे। उन्होंने कहा कि राजस्थान भाजपा ने गैस सिलेंडर भी सस्ता करने की गारंटी दी हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जनता के साथ विश्वासघात किया है। कांग्रेस की लूट के कारण सरकारी खजाना खाली हो गया।