Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक ... 'बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी': तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान बरेली: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रचाई शादी, विरोध पर बेल्ट से पीटा और छीने जेवर; पति समेत ससुराल वा... सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग: हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, बड़ी ... भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, ... दिल्ली में पूरा हुआ 100 'अटल कैंटीन' का संकल्प: DU मेट्रो स्टेशन से 25 नई कैंटीन शुरू, मात्र ₹5 में ... रीवा में स्वास्थ्य तंत्र की लापरवाही: 2 घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस, सांस लेने में तकलीफ से जूझ... खान-खनिज संशोधन बिल के खिलाफ रांची में राजद-वाम दलों का साझा मोर्चा: आर्थिक नाकेबंदी और दिल्ली घेराव...

शव की आंखों पर पट्टी, हाथ पीछे से बंधे, सिर पर गोली लगी

  • सेना के जवान के परिवार के तीन का अपहरण

  • म्यांमार की सीमा को सुरक्षा बलों ने सील किया

  • तलाशी में म्यांमार के चालीस घुसपैठिये गिरफ्तार

भूपेन गोस्वामी

गुवाहाटी : मणिपुर पुलिस ने राज्य के कांगचुप इलाके से 8 नवंबर को आधी रात को दो अज्ञात व्यक्तियों, एक पुरुष और एक महिला के शव बरामद किए हैं। खबरों के अनुसार, संदेह है कि ये शव कुकी शादी समारोह का हिस्सा थे, जिन्हें कथित तौर पर कांगचुप इलाके से अगवा किया गया था।

खबरों में कहा गया है कि इम्फाल पश्चिम के लामसांग पुलिस स्टेशन के तहत तैरेनपोकपी और एटम खुमान के बीच के क्षेत्र में महिला का शव बरामद किया गया, जिसके सिर पर गोली लगी थी। शव को उठाया गया और कल (8 नवंबर) शवगृह में जमा कर दिया गया।

एक अन्य घटना में इरिबुंग पुलिस ने कल इंफाल पूर्व में ताखोक मापल माखा पुरुकसौबी लूकोन पल्ली से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया।मणिपुर के कांगपोकपी जिले में कांग्चुप चिंगखोंग गांव के पास 7 नवंबर को एक चेक पॉइंट पर मैतेई लोगों की भीड़ ने एक वाहन रोककर उसमें सवार चार कुकी लोगों को अगवा कर लिया था।

मणिपुर की राज्य पुलिस ने कहा कि कांगपोकपी जिले में भीड़ द्वारा अगवा किए गए भारतीय सेना के एक जवान के परिवार के तीन सदस्य अब तक नहीं मिले हैं। इनमें से तीन लोग एक सैनिक के परिवार के हैं। इनमें सैनिक की मां भी शामिल है।

जैसे ही लोगों के अगवा होने की खबर फैली, कुछ कुकी लोग हाथों में हथियार लिए घटनास्थल पर पहुंचे और कांग्चुप की तरफ फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में दो पुलिसकर्मियों और एक महिला समेत नौ लोग घायल हो गए। घायलों को इंफाल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक, वाहन में एक 65 साल के बुजुर्ग भी सवार थे, जिन्हें मौके पर मौजूद सुरक्षाबलों ने अगवा होने से बचा लिया। उनकी पहचान मंगलून हाओकिप के नाम से हुई है। उन्हें कई गंभीर चोटें आईं थीं, जिसके चलते उन्हें नगालैंड के दीमापुर में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बाकी चार लोगों की पहचान नेंगकिम (60), नीलम (55), जॉन थंगजिम हाओकिप (25) और जमखोतंग (40) के तौर पर हुई है। इनमें से एक महिला का शव मिल गया है।पुलिस ने बताया कि पांच कुकी लोग चुराचांदपुर से कांगपोकपी की तरफ जा रहे थे, जब कांगपोकपी बॉर्डर पर इंफाल वेस्ट में दाखिल होते ही मैतेई समुदाय के कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक, सैनिक मणिपुर के बाहर पोस्टेड है। जहां ये वारदात हुई, वो जगह कुकी-जो बहुल कांगपोकपी और मैतेई बहुत इंफाल वेस्ट जिले से लगी हुई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो दिन पहले कांगपोकपी जिले के पास सेकमाई इलाके से दो मैतेई छात्र गायब हो गए थे, जिसके बाद मैतेई समुदाय के लोगों ने कुकी लोगों पर हमला किया है।पुलिस को दोनों छात्रों के फोन सेनापति जिले के पास एक पेट्रोल पंप से काली पॉलिथीन में लिपटे हुए मिले हैं।वहीं, मणिपुर पुलिस के डीआईजी जोगेश चंद्र हाओबिजाम के नेतृत्व में आईआरबी के 11 जवानों और 7 कमांडो की टीम ने सीमावर्ती इलाके से म्यांमार के 40 घुसपैठियों को गिरफ्तार किया है।

इधर, मोरेह में इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (आईसीपी) पर अज्ञात लोगों द्वारा अंधाधुंध फायरिंग किए जाने के बाद म्यांमार ने भारत-म्यांमार सीमा को सील कर दिया है। म्यांमार के सागांग राज्य के नामफालोंग जिले से मोरेह को जोड़ने वाले गेट नंबर 1 और गेट नंबर 2 को बंद कर दिया गया है। दरअसल, 5 नवंबर को आईसीपी पर हमला हुआ था, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।