Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Priyanka Purohit Case: बेडरूम वीडियो और 2020 का सीक्रेट अफेयर, प्रियंका पुरोहित की क्राइम फाइल से नि... Dindori Road Accident: डिंडौरी में मौत का तांडव, तेज रफ्तार टैंकर ने एक ही परिवार के 5 लोगों को रौंद... West Asia Crisis: पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत का 'प्लान बी', LPG सप्लाई से लेकर नागरिकों की सुरक्ष... Purnia News: प्रेमी से झगड़े के बाद युवती ने नदी में लगाई छलांग, देवदूत बनकर आए ई-रिक्शा चालक ने बचा... Crime News: साली से शादी में रोड़ा बनी भाभी, देवर ने कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट; आरोपी गिरफ... Meerut Central Market: मेरठ में कोहराम! सेटबैक हटाने के आदेश के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, घरों पर लगाए... UP-SIR Impact: यूपी में वोटरों की संख्या में ऐतिहासिक बदलाव, कम मतदाताओं वाली सीटों पर भी कम हुए वोट... क्या हाल ही में एक ब्लैक होल में विस्फोट हुआ? Katihar Road Accident: कटिहार में बस और पिकअप की भीषण टक्कर, 10 लोगों की मौत और 25 से ज्यादा घायल; र... बेईमानी का ऐसा हिसाब कि सात जन्मों तक रहेगा यादः मोदी

यूक्रेन में रोमानियाई स्वयंसेवक सैनिक की मृत्यु

कियेबः अंतरराष्ट्रीय सेना के एक हिस्से के रूप में लड़ने वाला रोमानिया का एक स्वयंसेवक यूक्रेन में अग्रिम पंक्ति में मारा गया है। रोमानियाई मीडिया स्रोतों ने इस बात की जानकारी दी है। इससे रूस का यह आरोप एक बार फिर सच साबित होता है कि दरअसल यूक्रेन को आगे कर पश्चिमी देश ही रूस के खिलाफ यह युद्ध लड़ रहे हैं और इसमें विदेशी सैनिकों की भी भागीदारी है।

रोमानिया के विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की कि यूक्रेनी अधिकारियों ने उसे रोमानियाई नागरिक की मौत के बारे में सूचित किया था। 27 वर्षीय रोमानियाई रुडोल्फ विटमैन का जन्म और पालन-पोषण अराद शहर में हुआ था। उनकी रुचि युद्धकला में थी और उन्होंने फ्रांसीसी अंतर्राष्ट्रीय सेना में लगभग पांच साल बिताए हैं। 2022 में यूक्रेन पर रूस के पूर्ण पैमाने पर आक्रमण की शुरुआत के बाद, उन्होंने यूक्रेन की तरफ से लड़ने का फैसला किया।

जो लोग उन्हें जानते हैं उनका कहना है कि यूक्रेन में बिताए एक साल के दौरान उन्होंने यूक्रेनी भाषा सीख ली। उसकी प्रेमिका इवान्ना यूक्रेन में रहती है। इससे पहले अक्टूबर में यूक्रेन में एस्टोनिया और फिनलैंड के स्वयंसेवकों की मौत की खबर आई थी। एक ब्रिटिश सांसद के पुत्र की तस्वीर भी रूसी सेना ने जारी कर दी थी, जिसे बाद में गिरफ्तार भी कर लिया गया था।

रूसी सेना ने अपने ऊपर हुए कई हमलों के लिए भी विदेशी सेना को जिम्मेदार ठहराया था। इसी क्रम में यह आरोप लगाया गया था कि ब्लैक सी के रूसी पोत पर हमले के लिए वे विदेशी पोत जिम्मेदार थे, जो काफी दूर तो थे लेकिन वहां से सारा हमला संचालित किया जा रहा था। इस रोमानिया के मारे गये सैनिक के बारे में और कुछ विशेष जानकारी सार्वजनिक नहीं की गयी है।