Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP POCSO Cases: मध्य प्रदेश में न्याय की सुस्त रफ्तार, पॉक्सो ट्रायल में लग रहे 380 दिन; 10 हजार से ... MP Police New Rules: मध्य प्रदेश में अब पुलिस नहीं कर पाएगी मनमानी, गिरफ्तारी का लिखित आधार देना अनि... Guna Railway Update: अंडरब्रिज में पानी भरते ही बज उठेगा अलार्म, गुना में रेलवे का हाईटेक प्रयोग; CC... जमानत पर छूटे अपहरण के आरोपी की बेरहमी से हत्या, पीड़िता के परिवार ने फोड़ डाली आंखें; कुएं में फेंक... Ujjain News: नारी शक्ति वंदन अधिनियम की खुशी में महिलाओं का 'चौका-छक्का', उज्जैन में आयोजित हुई अनोख... MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में 43 डिग्री के साथ नर्मदापुरम सबसे गर्म, भीषण गर्मी के कारण बदला स्क... MP Road Revolution: नर्मदापुरम से खुलेगा दिल्ली-मुंबई का सीधा रास्ता, मध्य प्रदेश में सड़क क्रांति स... MP News: मध्यप्रदेश में अब नहीं जलेगी पराली, मल्चर मशीन से खाद बनेगी फसल के अवशेष; जानें कैसे बढ़ेगी ... Dewas: देवास में अचानक हथौड़ा लेकर क्यों दौड़े कलेक्टर ऋषव गुप्ता? सामने आई इसके पीछे की ये दिलचस्प ... MP Weather Update: मध्य प्रदेश में गर्मी का टॉर्चर, दोपहर 12 से 3 बजे तक 'नो गो जोन' घोषित; भट्टी की...

विपक्ष का महिलाओं की एकजुटता तोड़ने का कुचक्र: मोदी

  • ओबीसी के मुद्दे पर अधिक ध्यान

  • जनसभा में निशाने पर कांग्रेस रही

  • केंद्र की योजनाओं की तारीफ की

बिलासपुर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिला आरक्षण अधिनियम में अन्य पिछड़े वर्गों की महिलाओं के लिए आरक्षण के प्रावधान किए जाने की मांग पर विपक्ष पर सीधा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि वह महिलाओं की एकजुटता को जातिवाद से तोड़ने के लिए तरह तरह के कुचक्र रच रहा हैं।

श्री मोदी ने आज यहां भाजपा परिवर्तन महासंकल्प रैली को सम्बोधित करते हुए कहा कि तीन दशक से लम्बित महिला आरक्षण विधेयक को संसद में मजबूरी में समर्थन देने के बाद उसके पास होने पर घमंडिया गठबंधन के लोग गुस्से से भरे हुए है। उनकी नींद हराम हो गई है।वह डर के कारण नए नए खेल कर रहे है।

वह महिलाओं की एकजुटता से डर गए है। उन्होने कहा कि वह नया खेल कर रहे हैं,बहनों में फूट डालना चाहते है। उनकी कोशिश हैं कि महिलाएं संगठित नही हो और उन्हे जातिवाद के जरिए तोड़ा जाय। भांति भांति के झूठ फैला दिया जाय। उन्होंने लोगो से हर परिवार में आपकी बेटी के भविष्य को उज्जवल बनाने वाले इस विधेयक को लेकर विपक्ष की झूठ फैलाने की कोशिशों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि आपकी सतर्कता से उनकी एकजुटता को तोड़ने की कोशिशें कामयाब नही होगी।

श्री मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्हे मोदी और मोदी की योजनाएं दोनो ही पसन्द नही है। मोदी से कांग्रेस की नफरत का कारण हैं कि पिछड़े समाज से आया व्यक्ति प्रधानमंत्री कैसे बन गया। मोदी के बहाने वह पूरे पिछड़े समाज को गाली देते है। ओबीसी को गाली देते है।

कांग्रेस ने दलित समाज के रामनाथ कोविंद के राष्ट्रपति बनने का विरोध किया तो दूसरी बार आदिवासी समाज की द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने का विरोध किया। उनका विरोध वैचारिक होता तो समझा जा सकता है,पर उन्होने तो भाजपा के ही पूर्व नेता को समर्थन दे दिया।उनके यहां कोई दलित आदिवासी नही बल्कि एक परिवार के यहां हाजिरी लगाने वाला ही बढ़ सकता है।

छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए श्री मोदी ने आरोप लगाया कि वह आकंठ भ्रष्टाचार मे डूबी हुई है और केन्द्र सरकार द्वारा राज्य के विकास के लिए दी जाने वाली राशि और केन्द्र की योजनाओं का सही ढ़ग से क्रियान्वयन नही कर रही है,जिससे लोगो खासकर गरीबों को उसका लाभ नही मिल पा रहा है।

राज्य की जनता आतंक, भ्रष्टाचार,एवं कुशासन से त्रस्त है।रोजगार के नाम पर घोटाले ही घोटाले है।हर योजना में भ्रष्टाचार है।उन्होने कहा कि भाजपा की परिवर्तन यात्राओं ने कमाल कर दिया और लोगो ने अब इस सरकार को विदा करने का तय कर लिया है। उन्होने कहा कि पिछले पांच वर्ष में हजारों करोड़ रुपये केन्द्र ने छत्तीसगढ़ को दिए,हमने छत्तीसगढ़ के लिए पैसे की कमी नही होने दी,यह बात वह ही नही बल्कि कांग्रेस सरकार के उप मुख्यमंत्री टी.एस.सिंहदेव ने सार्वजनिक मंच से स्वीकार की।

उन्होने कांग्रेस सरकार पर प्रधानमंत्री गरीब अन्न योजना और जिला खनिज विकास (डीएमएफ) में भी भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में डीएमएफ का बंटाधार हो गया है और दलितों पिछड़ों आदिवासियों के इन पैसों पर डाका डाला गया है। शराब घोटाला कर क्या कुछ नही किया गया,गोबर को भी नही छोड़ा गया।गौमाता के नाम पर भी भ्रष्टाचार हुआ है। उन्होने धान खरीद को लेकर कांग्रेस सरकार पर दुष्प्रचार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पूरा धान केन्द्र सरकार खरीदती है। राज्य में भाजपा की सरकार बनने पर धान उत्पादकों का पूरा ध्यान रखा जायेंगा।

उन्होने कहा कि भाजपा का संगठन छत्तीसगढ़ में बहुत मजबूत है,लेकिन चुनावों में पार्टी की हर बूथ पर जीत जरूरी है। कार्यकर्ताओं को संकल्प लेने की जरूरत हैं कि जब तक हर बूथ पर पार्टी को जीत नही मिलती वह चैन से नही बैठेंगे। भाजपा ने इस रैली का आयोजन गत 15 सितम्बर को राज्य में दो स्थानों दंतेवाडा एवं जशपुर से निकाली गई दो परिवर्तन यात्राओं के समापन के मौके पर किया था। राज्य में नवम्बर में विधानसभा के आम चुनाव होने है।रैली को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरूण साव ने भी सम्बोधित किया। अन्य लोगो के अलावा पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा.रमन सिंह भी रैली में मौजूद थे।