Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
EVM में टोटलाइजर से क्यों नहीं हो सकती वोटों की गिनती?: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और चुनाव आयोग से मां... किशनगंज: खकवा नदी के तेज बहाव में तैरकर जनाजा ले जाने की मजबूरी, ग्रामीणों ने डीएम और बिहार सरकार से... शिवपुरी में रहस्यमयी बीमारी का कहर: 10 दिनों में एक ही परिवार के 4 बच्चों की मौत, डेंगू-मलेरिया निगे... भारतीय मुसलमानों के अधिकारों के लिए 51 सदस्यीय राष्ट्रीय निगरानी समिति का गठन: नई दिल्ली में ऐलान अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान: श्रेयस अय्यर बने कप्तान, युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी... 'सैयारा' फेम अनीत पड्डा की नई सीरीज 'हुंकार: द रोर' का टीजर रिलीज: जानें कहानी, स्टार कास्ट और OTT र... नेपाल में 180 km/h की रफ्तार से आई 'हिमालयी सुनामी': रसुवा-धाडिंग में भारी तबाही, सुरंगों में बचाव क... LIC के दो नए धमाकेदार प्लान: गारंटीड सेविंग्स के साथ मिलेगा प्योर लाइफ कवर, 7 सितंबर से शुरू होगी बि... UPI का नया रिकॉर्ड: अगस्त में ₹29.82 लाख करोड़ का लेनदेन, कुल 2,451 करोड़ ट्रांजेक्शन दर्ज; NPCI ने ... श्रीकृष्ण के सबसे प्रिय भोग माखन-मिश्री और पंचामृत की विधि; जानें मलाई से शुद्ध माखन बनाने का आसान न...

टेक्सास के अटॉर्नी जनरल पैक्सटन भ्रष्टाचार के आरोपों से बरी

टेक्सासः अमेरिका के टेक्सास प्रांत के अटॉर्नी जनरल केन पैक्सटन को महाभियोग प्रक्रिया के बाद भ्रष्टाचार के आरोपों से बरी कर दिया गया है।

बीबीसी ने रविवार को बताया कि श्री पैक्सटन से जुड़े मामले ने अमेरिकी राज्य पर शासन करने वाले रिपब्लिकन को विभाजित कर दिया था। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सहयोगी श्री पैक्सटन मई में निलंबित होने के बाद अपने कार्यालय में फिर से अपने काम शुरू कर सकते हैं।

श्री पैक्सटन ने कहा,सच्चाई को कीचड़ उछालने वाले राजनेताओं या उनके शक्तिशाली संरक्षकों द्वारा दबाया नहीं जा सकता। राज्य सीनेट में हुए मतदान में उन्हें 16 मतों से बरी कर दिया गया।

गत मई में टेक्सास हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में 60 से अधिक रिपब्लिकन ने भ्रष्टाचार, न्याय में बाधा, रिश्वतखोरी और सार्वजनिक विश्वास के दुरुपयोग के मामले में राज्य के शीर्ष वकील पर महाभियोग चलाने के लिए राजनीतिक दलगत राजनीति से ऊपर उठकर एक साथ आ गये थे।पर राज्य की सीनेट में – जिसमें पार्टी का वर्चस्व भी है – केवल दो रिपब्लिकन ने किसी भी मामले में उन्हें पद से हटाने के लिए मतदान किया

श्री पैक्सटन पर कथित तौर पर यह भी आरोप था कि उन्होंने टेक्सास के एक रियल एस्टेट डेवलपर को लाभ पहुंचाने, अपने कर्मचारियों पर मुखबिरी करने वालों को दंडित करने और उनके आरोपों को छिपाने के लिए सार्वजनिक धन का उपयोग करने तथा एक महिला को लाभ पहुंचाने से संबंधित थे।

उस महिला के साथ उनका विवाहेत्तर संबंध भी था। अटॉर्नी जनरल ने हमेशा किसी भी गलत काम से इनकार किया है और महाभियोग को राजनीति से प्रेरित दिखावा’ कहा है। श्री पैक्सटन टेक्सास में श्री डोनाल्ड ट्रंप के सबसे प्रबल समर्थकों में से एक हैं। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति की 2020 की चुनावी हार को चुनौती देने के असफल प्रयासों का समर्थन किया था।