Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
ज्यादा तनावमुक्त रहना भी खतरे की घंटी है खुद में, देखें वीडियो 1984 सिख-विरोधी दंगों के दोषी पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का 80 साल की उम्र में निधन, तिहाड़ से... राजीव गांधी की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, सोनिया-राहुल और खरगे ने 'वीर भूमि' पर अर्पित किए ... 'वंदे मातरम्' पर सियासी घमासान: अमित शाह बोले- 2 छंद गाने का कांग्रेस का फैसला देश विरोधी, वेणुगोपाल... तेलंगाना के सिद्दिपेट में भीषण सड़क हादसा: 20 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की... उत्तराखंड में PMAY-U को मिली नई रफ्तार, दिसंबर तक 15 हजार परिवारों को मिलेगी पक्की छत प्रयागराज में भारी बारिश से हाहाकार: सड़कों पर भरा पानी, जलभराव पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त; DM और नग... हमीरपुर में फूड रेड के दौरान हड़कंप: SDM के कहने पर दुकानदार ने अपनी ही दुकान की मिठाई खाने से किया ... गोमतीनगर में दिल दहला देने वाला तिहरा हत्याकांड: पत्नी और बहन की हत्या के बाद मैनेजर ने की खुदकुशी दिल्ली मास्टर प्लान-2047 को केंद्र की मंजूरी: 40 लाख नए फ्लैट्स, नरेला एजुकेशन हब और मेट्रो विस्तार ...

नकली सोने के धंधे में कल 160 लोग गिरफ्तार

  • ईसा मसीह की नकली सोने की मूर्ति बरामद

  • नकली सोने से बनी एक नाव भी जब्त हुई

  • लखीमपुर जिला में सबसे अधिक पकड़ाये

भूपेन गोस्वामी

गुवाहाटी : असम में गोहपुर पुलिस ने आज 20 अगस्त को नकली सोने के कारोबार में शामिल दो व्यक्तियों को गिरफ्तार करके और 1.55 किलोग्राम  वजन की नकली सोने की नाव जब्त करके एक बड़ी सफलता हासिल की। गोहपुर के अनुमंडल पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में गोहपुर और हवाजन पुलिस स्टेशनों के अधिकारियों के साथ यह अभियान चलाया गया।

गोपनीय सूत्रों से मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने एक सेंट्रो कार (आरसी नंबर-पीबी एयू/1493) को रोका। संदेह से बचने के लिए कार के दरवाजे के भीतर नकली सोने की नाव छिपाई गई थी। असम में पिछले दो सप्ताह में नकली सोने की तस्करी के आरोप में कम से कम 160 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने आज  यह जानकारी दी। असम पुलिस के एक आधिकारिक बयान के अनुसार, सबसे अधिक गिरफ्तारी लखीमपुर जिले में हुई जहां अब तक 63 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इसके बाद सोनितपुर में 45 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शीर्ष महिला पुलिस अधिकारी जूनमोनी राभा की इस महीने की शुरुआत में एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाने के बाद आरोप सामने आए थे कि वह नकली सोने की तस्करी से संबंधित एक मामले की जांच कर रही थी और उसकी मौत दरअसल योजनाबद्ध तरीके से की गई हत्या थी। डीजीपी जी.पी. सिंह ने तब कहा था कि एक महीने के भीतर असम से नकली सोने और नकली नोटों के रैकेट का सफाया कर दिया जाएगा।

राभा के निर्देश पर पुलिस ने राज्यव्यापी कार्रवाई शुरू की थी, लेकिन 20 मई को नागांव जिले के कलियाबोर इलाके में हाईवे पर उनकी कार की एक कंटेनर ट्रक से आमने-सामने की टक्कर में उनकी मौत हो गई। राभा की मां और परिवार के अन्य सदस्यों ने आरोप लगाया है कि उसे बदमाशों ने मार डाला है। उन्होंने उसकी मौत के लिए कुछ पुलिस अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया।राज्य सरकार ने राभा का केस सीबीआई को सौंप दिया है।

यह पहली बार नहीं है जब असम पुलिस ने नकली सोने के व्यापार के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की है। इससे पहले मई में चलाए गए एक अभियान में असम पुलिस ने नगांव और सोनितपुर जिलों में पांच लोगों को पकड़ा था और नकली सोने के सामान जब्त किए थे।दूसरी ओर, असम पुलिस नगांव के नामदोबोका पत्थर इलाके में चलाए गए अभियान में तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से 1.700 किलोग्राम वजन की ईसा मसीह की एक नकली सोने की मूर्ति बरामद की गई।

अज्ञात स्रोतों से खुफिया जानकारी मिलने के बाद डोबोका पुलिस स्टेशन से त्वरित प्रतिक्रिया आई, जिसमें इस तरह की आपराधिक गतिविधियों से निपटने में सक्रिय उपायों के महत्व को रेखांकित किया गया। सोनितपुर जिले में एक अन्य अभियान में तेजपुर सलानीबाड़ी इलाके में दो लोगों को पकड़ा गया, जहां सोने का एक नकली बिस्कुट बरामद किया गया। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान इकरामुल हुसैन और जमाल अली के रूप में हुई है।