Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही... अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी, 7 मही... 'पढ़ेगा इंडिया' के दावों की खुली पोल: प्रतापगढ़ में पेड़ के तने के सहारे नाला पार करने को मजबूर मासू...

मोदी नहीं चाहते है मणिपुर में शांति बहाली : राहुल

नयी दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मणिपुर हिंसा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला करते हुए शुक्रवार को कहा कि वह संसद और संसद के बाहर इस संकट को लेकर कुछ बोलना नहीं चाहते और इस मुद्दे को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं जिससे साबित होता है कि वह मणिपुर में शांति बहाली नहीं चाहते हैं।

श्री गांधी ने आज यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि श्री मोदी लोकसभा में जब विपक्षी दलों के अविश्वास प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब दे रहे थे तो दो घण्टे 13 मिनट के भाषण में उन्होंने आखिर में मणिपुर पर अपनी बात रखी है। वह मणिपुर को लेकर कितना गंभीर है इस बात का पता भाषण के दौरान उनके हावभाव में साफ झलक रहा था।

वह जब बोल रहे थे तो मुस्कुरा रहे थे, उनके चेहरे पर पीड़ा का भाव कहीं नहीं था। सदन में नारे लग रहे थे और इससे साबित होता है कि वह मणिपुर में शांति नहीं चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यह देख कर आश्चर्य होता है कि मणिपुर जल रहा है, वहां एक समुदाय के लोग दूसरे समुदाय के लोगों की जान लेने पर उतारू हैं, लेकिन श्री मोदी इस मुद्दे पर संसद में पुख्ता बात कहने की बजाय कांग्रेस तथा अन्य विपक्षी दलों और उनके नेताओं का नाम लेकर उन पर हमला कर रहे हैं, गठबंधन और उसमें शामिल दलों पर हमला कर रहे हैं लेकिन मणिपुर की समस्या को हल्के-फुल्के में लेकर इस मुद्दे पर गंभीरता से कोई बात नहीं कर रहे हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री को सोचना चाहिए कि वह किसी दल विशेष या क्षेत्र विशेष के नेता नहीं हैं बल्कि वह देश के प्रधानमंत्री हैं। श्री मोदी जब बोलते हैं तो बोलते समय उनकी बातों में प्रधानमंत्री का स्तर नहीं झलकता है। देश के नेता का जैसा हावभाव उनमें देखने को नहीं मिलता है।

मणिपुर जैसे मुद्दे पर जब वह हल्की-फुल्की बात करते हैं और इस त्रासदी पर बोलते हुए हंसते हैं तो साफ हो जाता है कि वह मणिपुर को बहुत हल्के में ले रहे हैं, वहां शांति बहाल हो इस बारे में वह सोचते भी नहीं हैं। श्री गांधी ने कहा कि वह करीब दो दशक से राजनीति में हैं लेकिन मणिपुर में जो कुछ हुआ है ऐसा उन्होंने पहले कभी नहीं देखा।

वह मणिपुर गए तो उन्होंने वहां के लोगों की त्रासदी और हकीकत को देखा है और इसीलिए उन्होंने कहा कि मणिपुर की हत्या की जा रही है। वहां स्थिति को संभालने के लिए कदम नहीं उठाये जा रहे हैं। एक समुदाय के लोग दूसरे समुदाय के लोगों के हत्या करने के लिए हजारों हथियार लूट लेते हैं, सब कुछ मुख्यमंत्री के सामने हो रहा है लेकिन मुख्यमंत्री के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती है।

राहुल गांधी ने मानसिक संतुलन खो दिया है: जोशी

नयी दिल्ली: संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में दिये गये बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा है , ऐसा लगता है कि श्री गांधी ने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है।

श्री जोशी ने संसद के मानसून सत्र के समापन के बाद शुक्रवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में श्री गांधी के इस बयान के बारे में पूछे गये सवाल के जवाब में कहा कि एक ऐसा लगता है कि श्री गांधी ने मानसिक संतुलन खो दिया है।

यह बयान दुर्भाग्यपूर्ण है और इसे देखकर अफसोस होता है कि यह इतनी पुरानी पार्टी कहां पहुंच गयी है।