Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बरेली: नीली बत्ती वाली फर्जी महिला IAS का करोड़ों का जॉब स्कैम, फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देकर करते थे ठग... IIT में अच्छी रैंक के बाद भी चुना शतरंज: सड़कों पर गुजारी रातें, अब 30 देशों में सिखा रहे हैं चेस; प... गोविंदा-सुनीता के 40 साल पुराने रिश्ते में सुलह: फैमिली कोर्ट पहुंचीं पत्नी सुनीता आहूजा, तलाक की या... केन्या में भीषण हेलिकॉप्टर क्रैश: इक्वाडोर के खुफिया प्रमुख और 5 अमेरिकी नागरिकों सहित सभी 7 लोगों क... माइक्रोफाइनेंस सेक्टर में बड़ा बदलाव: कुल पोर्टफोलियो और कर्जदार घटे, औसत लोन साइज 19% बढ़ा भारत में Starlink की नई छलांग: Gen 2 सैटेलाइट कॉन्स्टेलेशन और D2D सर्विस के लिए नया आवेदन सावन पुत्रदा एकादशी कब है? जानें 23 अगस्त 2026 की सही तिथि, पूजा विधि और संतान प्राप्ति के सिद्ध मंत... ब्रेड से बनाएं ये 5 क्रिस्पी और टेस्टी स्नैक्स: बच्चों और बड़ों के नाश्ते के लिए आसान और हेल्दी रेसि... कश्मीर पर अमेरिका की नीति में बड़ा बदलाव: श्रीनगर पहुंचे अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर, अलगाववाद को दरक... विशाखापत्तनम में भोजन की तस्वीरों पर छिड़ा सियासी संग्राम, सपा ने लगाया मांसाहार का आरोप

बराकर नदी में जा गिरी बस, चार की मौत

  • पुल तोड़कर नीचे नदी में गिरी बस

  • एक घायल की आज सुबह हुई मौत

  • बड़े नेता भी घायलों की मदद को पहुंचे

राष्ट्रीय खबर

गिरिडीहः गिरिडीह डुमरी मुख्य पद के बराकर नदी शनिवार देर रात को बड़ी सड़क दुर्घटना में 4 लोगों की मौत होनर की पुष्टि की गई है जबकि दर्जनों लोग गम्भीर रूप से घायल है। घटना शनिवार रात्रि लगभग 8:45 की बताई जा रही है।जब बाबा सम्राट नामक बस रांची से गिरिडीह की ओर आ रही थी इसी बीच बराकर पुल के पास बस असंतुलित हो जाने के कारण नीचे नदी में जा गिरी। इस हादसे में देर रात तीन यात्रियों की मौत हुई, जबकि दर्जनों यात्री घायल हो गए थे। रविवार की सुबह सौरभ सिन्हा का इलाज के दौरान मौत हो गयी। सौरभ चाईबासा में मार्केटिंग ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे। अब तक मृतकों में शहर के बक्सीडीह रोड निवासी और कृषि विभाग में कार्यरत संतोष अग्रवाल, व्हीटी बाजार निवासी मानिक चंद्र गुप्ता, राजेंद्र नगर निवासी सौरभ सिन्हा की पहचान हो पायी है। जबकि चौथे यात्री की पहचान नहीं होने की बात सामने आ रही है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद गिरिडीह उपयुक्त नमन प्रियस लकड़ा,एसपी दीपक कुमार शर्मा,एसडीपीओ सहित अन्य प्रशासन की टीम एवं पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पूछ कर राहत बचाव के कार्य में जुट गए।वही प्रशासन की बेहतर सूझ बूझ के करण घायलों को जल्द सदर अस्पताल ले जाया गया। शनिवार को  सड़क दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर अपने पार्टी के कार्यकर्ता एवं नेताओं के साथ गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू पहुंचे थे और राहत बचाव के कार्य में लग गए थे। वहीं रविवार को विधायक सुदिव्य कुमार सोनू मारवाड़ी शमशान घाट में पहुंचे एवं कल रात की बस दुर्घटना में हुए मृतकों के परिजनों से घाट में मिले और उन्हें सरकार की तरफ से तथा अपनी ओर से हरसंभव मदद करने का वादा किया ।

शनिवार की देर रात को घटनास्थल पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबुलाल मरांडी,प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी,सुरेश साव, चुन्नू कांत, दिनेश यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे समेत भाजपा के कई नेता और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता घटनास्थल पर पहुंचे।इस दौरान बाबुलाल मरांडी ने घटनास्थल पर उपस्थित उपायुक्त एवम पुलिस अधीक्षक से बात कर घटना के सम्बंध में जानकारी ली और कहा कि घायलों के बेहतर इलाज कराने को कहा। प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं को घायलों की मदद करने और आवश्यकता पड़ने पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से रक्तदान करने की अपील की।