Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
तमिलनाडु में नीट (NEET) पीड़ित अभ्यर्थियों के परिवारों से मिले राहुल गांधी, केंद्र सरकार पर साधा तीख... रोहतास EO विमल कुमार हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, सरकारी ड्राइवर ही निकला हत्यारा केरल में बारिश का कहर! भूस्खलन और फ्लैश फ्लड में 8 की मौत, 8 लापता; 200 से अधिक राहत शिविरों में भेज... प्रयागराज में राहुल गांधी के 'गूंज' छात्र संवाद की तैयारियों के बीच हंगामा! कांग्रेस बैठक में आपस मे... दिल्ली की जेलों में अप्राकृतिक मौत पर मिलेगा 7.5 लाख तक का मुआवजा: दिल्ली सरकार ने अधिसूचित की नई यो... पुणे में आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान परिवार ने किया सुसाइड: माता-पिता और 19 साल की बेटी की मौत, सु... पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पर दिल्ली में हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान समर्थकों ने आरोपी क... उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में शांति रैली के दौरान आत्मघाती हमला, 5 पुलिसकर्मियों सहि... कांकेर में तबाही का एनीकट! महानदी का पानी घुसने से 200 एकड़ खेत डूबे, 10 साल से परेशान बागोड़ के किस... जांजगीर में कान की बाली खोजने बच्चों पर कराया तंत्र-मंत्र: शिक्षिका गीता कुंभकार निलंबित, कलेक्टर के...

अचानक आयी बाढ़ में फंसी बस, बाल बाल बचे यात्री

राष्ट्रीय खबर

नईदिल्लीः उत्तराखंड के हरिद्वार में यात्रियों से भरी एक बस बीच नदी में फंस गई। यात्री बचाव के लिए चिल्लाते रहे। आख़िरकार क्रेन मंगवाई गई और बस को उठाने की कोशिश की गई। घटना शनिवार सुबह नजीबाबाद में हुई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हरपा बाढ़ के कारण उस क्षेत्र में कोटा नदी का जल स्तर बढ़ गया है।

उस समय उत्तर प्रदेश सरकार की एक बस नदी के ऊपर बने पुल से गुजर रही थी। इसमें 70 यात्री सवार थे। कॉजवे के बीच आते ही अचानक नदी में बाढ़ आ गयी। आम तौर पर पहाड़ से उतरने वाली नदियों में इस किस्म की आक्समिक बाढ़ आती है। बाढ़ आते देख बस चालक ने किसी तरह इलाके को पार करने की पूरी कोशिश की लेकिन पानी के तेज बहाव में आगे बढ़ने की कोशिश नाकाम रही।

आखिरकार बस बीच नदी में फंस गई। नदी का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ता गया और पानी बस के अंदर घुस गया। यह स्थिति देख यात्री घबरा गए। बचाने के लिए चिल्लाया। बस के नदी में फंसते ही सबसे पहले स्थानीय लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की। लेकिन बहाव धीरे-धीरे बढ़ने से बचाव कार्य में बाधा आई।

आख़िरकार पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल पहुंचे और क्रेन और जेसीबी की व्यवस्था की। इसके बाद क्रेन की मदद से बस को बहकर आगे जाने से रोकने की कोशिश की गई। वहीं, जेसीबी की मदद से यात्रियों को एक-एक कर बस से बाहर निकाला गया। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल ने कहा कि सभी यात्रियों को बचा लिया गया है।

आपदा प्रतिक्रिया बल के अधिकारी सतीश कुमार ने कहा, यात्रियों को बचाने में जिला प्रशासन और पुलिस ने हमारा भरपूर सहयोग किया है। सभी यात्रियों को बचा लिया गया। बस को नदी से ही उठा लिया गया। प्रशासन ने लोगों को इस किस्म के आक्समिक बाढ़ के प्रति सचेत रहने की हिदायत दी है।