Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल जारी, बिजली मंत्री के साथ 6 घंटे की मीटिंग रही पूरी तरह बेनतीज... मालिक की फोटो लगाकर 2.50 करोड़ की साइबर ठगी, लुधियाना पुलिस ने जोधपुर से आरोपी को किया गिरफ्तार लुधियाना के फेस-5 फोकल पॉइंट में अज्ञात युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस लुधियाना के 100 फुटी रोड पर युवक पर जानलेवा हमला, बातचीत के बहाने बुलाकर तेजधार हथियारों से किया लहू... मोगा के रामगंज मंडी में दिनदिहाड़े गुंडागर्दी, एम्बुलेंस चालक पर जानलेवा हमला कर गाड़ी में की तोड़फो... करनाल के दो दिवसीय प्रवास पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, विकास परियोजनाओं की समीक्षा कर दिए कड़े निर्... पानीपत के पार्क अस्पताल में इलाज में गंभीर लापरवाही और फर्जीवाड़ा, पैर का इलाज कराने आई महिला की मौत... करनाल में निजी अस्पताल की 24 वर्षीय नर्स ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, इलाके में पसरा सन्नाटा गोहाना में फर्जी डिग्री के आधार पर 28 साल सरकारी नौकरी करने वाले रिटायर्ड प्रिंसिपल पर धोखाधड़ी का क... कैथल के निजी स्कूल में शर्मनाक करतूत, स्विमिंग पूल चेंजिंग रूम में छात्राओं का वीडियो बनाते चतुर्थ श...

अचानक आयी बाढ़ में बह गये कार और सवार, देखें वीडियो

मैड्रिडः स्पेन के जारगोजा शहर में अचानक आयी बाढ़ के बाद तबाही का नये किस्म का मंजर देखने को मिला। इस त्वरित बाढ़ का कारण अचानक ढेर सारा बारिश का होना। इसकी वजह से ऊपरी इलाकों में भूस्खलन हुआ और पूरे शहर में तबाही का ऐसा माहौल बन गया, जिसे इससे पहले कभी नहीं देखा गया था।

देखें वह वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में देखा गया है कि सड़क पर एक के बाद एक कारें तैर रही हैं। कोई बचने के लिए कार की छत पर चढ़ गया। कोई कार से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा है। कार की छत पर कोई बैठा है। फिर देखा कि पानी का बहाव गाड़ी समेत सवार को बहा ले जा रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को शहर में भारी बारिश हुई। कुछ घंटों की बारिश ने अचानक त्वरित बाढ़ की यह स्थिति पैदा कर दी थी। इसमें भूस्खलन की वजह से कीचड़ भी शामिल हो गया। इससे सडकों पर बहुत तेज फिसलन जैसी स्थिति बनी। पानी की तेज़ धारा पूरे इलाके में तेजी से आगे बढ़ती चली गयी। इसी वजह से इसके रास्ते में जो कुछ भी आया, उसे वह बहाकर अपने साथ ले गयी।

बाढ़ के अचानक आने से शहर की सड़कों पर कई कारें फंस गईं। जहां कुछ लोग किसी तरह सुरक्षित निकलने में कामयाब रहे, वहीं कई लोग कारों के साथ बह गए। कुछ ने पेड़ों से चिपक कर जीवित रहने की कोशिश की। हालांकि स्थानीय प्रशासन के सूत्रों के मुताबिक, उन सभी को बचा लिया गया है। ज़रागोज़ा मौसम विभाग ने कहा कि थोड़ी देर के लिए तूफान और बारिश हुई। कुछ ही घंटों में 46 मिमी बारिश हो गई। शहर के कई घरों में पानी घुस गया है। स्थानीय प्रशासन ने कहा कि उस क्षेत्र से निवासियों को बचाया गया है जहां इस किस्म की अचानक बाढ़ आयी थी।