Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Chhindwara News: रिटायर्ड PWD अधिकारी और भाई के ठिकानों पर EOW का छापा, आय से अधिक संपत्ति की जांच श... Love Triangle Crime: 10 साल की दोस्ती का खौफनाक अंजाम! पूर्व प्रेमी ने किया किडनैप, युवती और दोस्त क... Ratlam Crime News: थाने की हवालात में बेटी से दुष्कर्म के आरोपी ने लगाई फांसी, पजामे के नाड़े से बना... Indore News: भीषण गर्मी के चलते इंदौर कलेक्टर का बड़ा आदेश, बदला गया स्कूलों का समय Wildlife Success Story: मध्य प्रदेश के लिए बड़ी खुशखबरी! बाघों के गढ़ में आबाद हुआ बारहसिंगा का कुनब... MP Weather Update: मध्य प्रदेश में झुलसाने वाली गर्मी, 25 शहरों में पारा 40 पार; मौसम विभाग का 'लू' ... High Court Decision: 'जेंडर के आधार पर रोजगार से रोकना असंवैधानिक', नर्सिंग ऑफिसर परीक्षा में अब पुर... Bhopal Crime News: बेखौफ बदमाश! भोपाल में बीच सड़क पर किराना व्यापारी की गोली मारकर हत्या नारी वंदन कार्यक्रम में CM ने राजमाता को किया याद, 'तीन तलाक' से मुक्ति और महिला सशक्तिकरण का श्रेय ... Jabalpur News: अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, पहले ही दिन उमड़ी भारी भीड़, बुलानी पड़ी ...

मोदी को महंगाई मैन करार दिया सुप्रिया श्रीनेत्र ने

  • सामानों का वजन घटाकर जनता से ठगी

  • लोगों को राहत देने में सरकार निर्विकार

  • उत्पाद शुल्क कम कर भी राहत दे सकते

दिल्ली: कांग्रेस ने आवश्यक वस्तुओं के  आसमान छूती कीमतों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्हें मंगलवार को  महंगाई मैन करार दिया और कहा कि लोग कमरतोड़ महंगाई से त्रस्त हैं और सरकार लोगों को राहत देने के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है।

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने आज यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जनता महंगाई से त्रस्त हो चुकी है लेकिन सरकार महंगाई से लोगों को राहत देने के लिए कुछ नहीं कर रही है। उन्होंने इस पर आश्चर्य जताया कि खाने पीने के सामान का वजन घटाकर उनकी कीमत बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा, सरकार चाहे तो उत्पाद शुल्क कम कर जनता को बड़ी राहत दे सकती है।

डीजल का दाम घटेगा तो यातायात की लागत घटेगी और सब्जियां तथा जरूरी चीजें सस्ती होंगी। खाने- पीने के सामानों की कीमत ज्यादा और वजन कम करके देश की जनता की जेब पर डाका डाला जा रहा है। वजन घटाकर ज्यादा दाम पर बेचे जा रही वस्तुओं का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि पहले पांच रुपये में 80 ग्राम बिस्कुट मिलता था जो अब 50 ग्राम कर दिया गया है।

इसी तरह से पहले चायपत्ती 70 रुपये 250 ग्राम मिलती थी। नमकीन अब 10 रुपये में 32 ग्राम मिल थी है जो पहले 65 ग्राम थी। चॉकलेट 10 रुपये में 13.2 ग्राम मिल रही है जो पहले पांच रुपये में 13.2 ग्राम मिलती थी। कॉफी 10 रुपए में 5.5 ग्राम है जो पहले 7.5 ग्राम था। श्रीमती श्रीनेत ने कहा कि सब्जियों के दाम रॉकेट की तरह भाग रहे हैं।

सब्जियां इतनी महंगी हो चुकी हैं कि उन्हें शादियों के सीजन में गिफ्ट के तौर पर दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि महंगाई के हाल हुआ है कि नींबू 400 रुपए किलो, हरी मिर्च 400 रुपए किलो, अदरक 400 रुपए किलो,धनिया 200 रुपए किलो, टमाटर  160 रुपए किलो, लहसुन 130 रुपए किलो, परवल 80 रुपए किलो, अरबी 80 रुपए किलो और ंिभडी 70 रुपए किलो बिक रही है। इस बीच महिला कांग्रेस ने भी  आज यहां महंगी होती सब्जियों को लेकर प्रदर्शन किया और सरकार के विरोध में नारेबाजी की।