Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bhopal Stunt Video: पुणे से पटना जा रही कार के साथ भोपाल की सड़कों पर स्टंटबाजी; चालक गिरफ्तार, गाड़... Chitrakoot Power Crisis: जज के बंगले की बिजली कटी तो पूरे शहर में हुआ अंधेरा; चित्रकूट विवाद ने पकड़ा... Twisha Sharma Case: रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह CBI की गिरफ्त में; 14 तीखे सवालों से खुलेगा मौत का राज... Ghaziabad Murder Case: खोड़ा में सूर्या चौहान की हत्या पर मायावती का बड़ा बयान; सरकार को दी सख्त चेता... UP Electricity Bill Hike: यूपी में बिजली हुई महंगी; जून के बिल में 10% अतिरिक्त सरचार्ज का झटका, जान... NDA 150th Passing Out Parade: एनडीए की भव्य पासिंग आउट परेड संपन्न; 353 कैडेट्स बने अधिकारी, 18 महिल... IPL 2026 Qualifier 2: रियान पराग ने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को क्यों डांटा? मैच के बाद वायरल वीडियो... Karuppu Box Office Collection: सूर्या की 'करुप्पु' का धमाका; थलपति विजय की 'सरकार' को पछाड़कर 300 करो... US-Iran Deal: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच व्हाइट हाउस में अहम बैठक; ट्रंप ने डील को लेकर रखी अपनी शर्ते... Bank Holidays June 2026: जून में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक; घर से निकलने से पहले देखें छुट्टियों की पूर...

नेतानह्यू सरकार के प्रस्तावों के विरोध में सड़कों पर उतरी जनता

तेल अबीबः बेंजामिन नेतानह्यू सरकार के कानून सुधार के प्रस्तावों का जनता ने विरोध करना प्रारंभ कर दिया है। वैसे सरकार में आने के पहले ही नेतानह्यू के इन संशोधन प्रस्तावों के संबंध में एक विधि विशेषज्ञ ने यह साफ कर दिया था कि दरअसल इन संशोधनों के जरिए सरकार लोकतंत्र का गला घोंटना चाहती है। इसलिए परोक्ष तौर पर हर लोकतांत्रिक स्तंभ पर सरकारी कब्जे के लिए ऐसे संशोधन लाये जा रहे हैं ताकि सरकार का विरोध करने वाला कोई ना बचे।

इसके बाद नेतानह्यू के फिर से सरकार बनाने के बाद ही यहां की सड़कों पर विरोध प्रारंभ हो गया है। शहर के बीच में हजारों लोगों ने इन प्रस्तावित संशोधनों के खिलाफ रैलियां निकाली। राजनीतिक विश्लेषक मान रहे हैं कि इजरायल के 74 वर्षों के इतिहास में पहली बार सबसे अधिक दक्षिणपंथी और धार्मिक कट्टरता वाली सरकार अब शासन में आयी है।

सरकार के खिलाफ हुए इस प्रदर्शन को वामपंथी और अरब मूल के राजनीतिज्ञों ने भी अपना समर्थन दिया था। उनका भी आरोप है कि दरअसल यह सरकार यहां की न्यायिक व्यवस्था को अपने कब्जे में लेना चाहती है। इससे समाज में और विसंगति बढ़ेगी साथ ही सरकार अपने खिलाफ होने वाली किसी भी आलोचना का मुंह बंद करना चाहती है।

वैसे देश के नये कानून मंत्री यारिव लेविन ने सरकार गठन के बाद ही देश की न्याय व्यवस्था में सुधार करने की अपनी पुरानी बात को दोहराया है। इसका मकसद विरोधी मान रहे हैं कि सरकार अब देश की सुप्रीम कोर्ट को भी अपने कब्जे में लेना चाहती है।

विरोधियों का आरोप है कि इन संशोधनों के जरिए सरकार अपने विरोध के सारे लोकतांत्रिक रास्तों को बंद कर तानाशाही शासन की तरफ अग्रसर हो रही है, जो इजरायल जैसे देश के लिए बहुत खतरनाक है। इससे सरकार पर अंकुश रखने की सारी व्यवस्थाएं ही समाप्त हो जाएंगी।

विरोधियों का आरोप है कि दरअसल बेंजामिन नेतानह्यू तथा उनकी सरकार को समर्थन देने वाले कई लोग अपने खिलाफ चल रहे मुकदमों से मुक्ति चाहते हैं। यह सारे मामले भ्रष्टाचार से संबंधित है। विरोधियों का कहना है कि तमाम उतार चढ़ाव के बाद भी देश में यहूदी और अरब मूल के लोग शांति से रहते हैं। अब यह सरकार उग्र राष्ट्रवाद के बहाने यहूदी जनमानस को भड़का रही है। जिसका असली मकसद देश का मूल मुद्दे से ध्यान बंटाना है और वे सभी अपने खिलाफ चल रहे भ्रष्टाचार के मामलों से बच निकलना चाहते हैं।