Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
तमिलनाडु में नीट (NEET) पीड़ित अभ्यर्थियों के परिवारों से मिले राहुल गांधी, केंद्र सरकार पर साधा तीख... रोहतास EO विमल कुमार हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, सरकारी ड्राइवर ही निकला हत्यारा केरल में बारिश का कहर! भूस्खलन और फ्लैश फ्लड में 8 की मौत, 8 लापता; 200 से अधिक राहत शिविरों में भेज... प्रयागराज में राहुल गांधी के 'गूंज' छात्र संवाद की तैयारियों के बीच हंगामा! कांग्रेस बैठक में आपस मे... दिल्ली की जेलों में अप्राकृतिक मौत पर मिलेगा 7.5 लाख तक का मुआवजा: दिल्ली सरकार ने अधिसूचित की नई यो... पुणे में आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान परिवार ने किया सुसाइड: माता-पिता और 19 साल की बेटी की मौत, सु... पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पर दिल्ली में हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान समर्थकों ने आरोपी क... उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में शांति रैली के दौरान आत्मघाती हमला, 5 पुलिसकर्मियों सहि... कांकेर में तबाही का एनीकट! महानदी का पानी घुसने से 200 एकड़ खेत डूबे, 10 साल से परेशान बागोड़ के किस... जांजगीर में कान की बाली खोजने बच्चों पर कराया तंत्र-मंत्र: शिक्षिका गीता कुंभकार निलंबित, कलेक्टर के...

मणिपुर के मुख्यमंत्री के इस्तीफे को लेकर इंफाल में हाई वोल्टेज ड्रामा

  • इंफाल लौटकर राज्यपाल से मिलने पहुंचे थे वह

  • लंबे समय से चल रही हिंसा ने भाजपा की मुश्किलें बढ़ा दी

  • स्थानीय विधायक ने सीएम के इस्तीफे के पत्र को फाड़ दिया

भूपेन गोस्वामी

गुवाहाटी : मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के काफिले को राजभवन की ओर बढ़ने से हजारों प्रदर्शनकारियों द्वारा रोके जाने के बाद इम्फाल में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला।

हालांकि, जब महिला नेताओं ने उनके आवास से बाहर आकर भीड़ को बताया कि सीएम ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वह इस्तीफा नहीं दे रहे हैं, तो भीड़ धीरे-धीरे उनके आवास से तितर-बितर हो गई।

बीते दो महीने से चल रही हिंसा के बीच माना जा रहा था कि जल्द ही सीएम एन बीरेन सिंह इस्तीफा दे सकते हैं।

सीएम की ओर से राज्यपाल अनुसुइया उइके से मुलाकात का वक्त मांगा जाना इस बात की ओर इशारा कर रहा था। सीएम ने कहा कि इस वक्त राज्य मुश्किल में हैं इसलिए मैं पद नहीं छोड़ सकता हूं।

इससे पहले विपक्ष की सर्वदलीय बैठक में राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की गई थी। मणिपुर के सीएम एन. वीरेन सिंह ने इस्तीफे के अटकलों को खारिज कर दिया है। उन्होंने अपने ट्वीट में साफ किया है कि वह इस्तीफा नहीं दे रहे हैं।