Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने... नाई की दुकान में 'मौत का प्लान'! रेलवे सिग्नल बॉक्स उड़ाने की थी साजिश; UP ATS ने ऐसे दबोचे 4 संदिग्...

हेलीकॉप्टर दुर्घटना से बचने के बाद भी ममता बनर्जी घायल

राष्ट्रीय खबर

शिलिगुड़ीः पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मामूली तौर पर घायल हुई है। दरअसल यहां चुनाव प्रचार के लिए आने के बाद अचानक उन्हें ले जाने वाला हेलीकॉप्टर खराब मौसम की चपेट में आ गया था।

किसी तरह उसकी आपात लैंडिंग हुई। इसी दौरान हेलीकॉप्टर से निकलते वक्त उन्हें चोट लगी है। मिली जानकारी के मुताबिक बैकुन्थापुर का जंगल जंगल के ऊपर से गुजरने के दौरान ही खराब मौसम में हेलीकॉप्टर फंस गया था।

दुर्घटना से बचने के लिए आपातकालीन लैंडिंग वायु सेना के हैलीपैड पर की गयी। उतरने के दौरान ममता को कमर और पैर पर चोट लगी। उसे गंभीर दर्द होने की सूचना है। उन्हें विशेष विमान को कोलकाता में लाया जा रहा है।

चोट कितनी गंभीर है, कोलकाता के डॉक्टर जांच करेंगे। दिन में ममता जलपाईगुड़ी की कांटीकी से बागडोगरा के लिए रवाना हुई। अचानक तूफान और बारिश में हेलीकॉप्टर फंस गया। पायलट ने दिशा बदलकर एक वायुसेना के बेस में एक आपातकालीन लैंडिंग की थी।