Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नासिक का 'भोंदू बाबा' रविंद्र गिरफ्तार, 100 से अधिक महिलाओं से दरिंदगी, मोबाइल से मिले 87 अश्लील वीड... Korba Accident: हनुमान जयंती शोभायात्रा में बड़ा हादसा, पेट्रोल से करतब दिखा रही महिला झुलसी; कोरबा ... Ghaziabad Gangwar: गैंगस्टर राहुल चौधरी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 5 गोलियां लगने के बाद भी 30 मिनट तक खु... Aniruddhacharya Case: सोशल मीडिया से हटाने होंगे अनिरुद्धाचार्य के 'फर्जी' वीडियो, दिल्ली हाई कोर्ट ... Nashik Road Accident: महाराष्ट्र के नासिक में भीषण हादसा, कुएं में गिरी कार; एक ही परिवार के 6 बच्चो... Weather Update Today: दिल्ली-NCR में कभी धूप-कभी बारिश, UP-बिहार में IMD का अलर्ट; जानें एमपी-राजस्थ... पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो...

खेल पत्रकार चंचल भट्टाचार्य आर यू के क्रिकेट कोच बने

रांचीः वरिष्ठ खेल पत्रकार चंचल भट्टाचार्य उर्फ चंचल दा रांची विश्विद्यालय के क्रिकेट कोच बनाए गए हैं। सोमवार को कुलपति अजीत कुमार सिन्हा ने विवि मुख्यालय में चंचल भट्टाचार्य को नियुक्ति पत्र सौंपा।

इस अवसर पर DSW डॉक्टर सुदेश कुमार साहू, वित्त पदाधिकारी डॉक्टर केएनएन शाहदेव विशेष रूप से मौजूद रहे। लगभग छह माह पहले क्रिकेट कोच के लिए साक्षात्कार हुआ था जिसमें चंचल भट्टाचार्य उत्तीर्ण हुए थे। चंचल दा 1 जुलाई को आधिकारिक रूप से अपनी जिम्मेवारियां संभालेंगे।

चंचल दा की नियुक्ति पर झारखंड राज्य खेल पत्रकार संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह मंटू, सचिव संजय झा, कोषाध्यक्ष आसिफ नईम समेत सभी पदाधिकारियों ने बधाई व शुभकामनाएं दी है। चंचल भट्टाचार्य पिछले तीन दशक से ज्यादा वक्त से क्रिकेट के प्रशिक्षण व प्रशासन से जुड़े रहे हैं।

चंचल दा ने क्रिकेट में एनआईएस में डिग्री भी हासिल की हुई है और वे पिछले दो दशक से रांची जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारी के रूप में भी अपनी सेवाएं देते रहे हैं। कई बार मैनेजर व कोच के रूप में विभिन्न टीमों के साथ जुड़े भी रहे हैं।

आम तौर पर महेंद्र सिंह धोनी के पथ प्रदर्शक के तौर पर भी उन्हें जाना जाता है। वैसे यह बहुत कम लोग जानते हैं कि क्रिकेट के अलावा दूसरी विधा के खेलों के खिलाड़ियों की भी उन्होंने कई अवसरों पर महत्वपूर्ण सहायता प्रदान की है।