Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
ईंधन बचत का दिया संदेश, एक ही बस से शिविर के लिए निकला प्रशासन जेपीएससी भर्ती रद्द करने पर हाईकोर्ट की रोक: छात्रों ने सरकार पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, सभी 24 जिलो... जेपीएससी भर्ती रद्द करने पर हाईकोर्ट की रोक: छात्रों ने सरकार पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, सभी 24 जिलो... 'वंदे मातरम्' के 6 छंद और 190 सेकंड की समयसीमा: अधूरा गाना अब गैर-कानूनी, गृह मंत्रालय ने तय किए कड़... यूपी गैंगस्टर एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, दो वकीलों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई रद्द दिवाली-छठ पर दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: UP-बिहार के लिए शुरू होंगी DTC की लग्जरी बसें वेब सीरीज देखकर बनाई 'चोरी की क्लास': 18 साल होते ही बच्चों को निकालता था हिस्ट्रीशीटर, जबलपुर RPF क... 21 अगस्त वेदर अपडेट: दिल्ली में झमाझम बारिश के आसार, एमपी-राजस्थान और यूपी के कई जिलों में येलो अलर्... जयपुर के बगरू में स्कूल निरीक्षण के दौरान भारी बवाल: CJP कार्यकर्ताओं पर हमला, गाड़ियों में तोड़फोड़ 'लेडी सिंघम' CSP नेहा पच्चीसिया पर FIR: एयरहोस्टेस से DSP बनीं अफसर पर घूसखोरी और आपराधिक साजिश का म...

दाम घटाकर भी दर्शकों को नहीं खींच पा रहा आदिपुरुष

मुंबईः ओम राउत की आदिपुरुष बनने से पहले ही चर्चा में थी। दरअसल, फिल्म का बजट इतना था कि लोगों का ध्यान जाना लाजमी थी। वहीं कहानी रामायण से प्रेरित थी तो फैंस इस फिल्म को देखने के लिए बेताब थे। लेकिन जैसे ही फिल्म रिलीज हुई उसके तीन दिनों बाद ही फिल्म में गिरावट देखने को मिली।

हालांकि इन तीन दिनों में ही भारत ही नहीं दुनियाभर में फिल्म ने धूआंधार कमाई कर ली। इसके चलते सोशल मीडिया पर भी फिल्म का प्रमोशन देखने को मिला। लेकिन अब सातवां दिन आते आते फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। आइए आपको बताते हैं सात दिनों में आदिपुरुष ने कितनी कमाई की है।

शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, आदिपुरुष ने सातवें दिन गुरुवार को केवल 5.50 करोड़ की कमाई की है, जिसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 260.55 करोड़ हो गया है। हालांकि दुनियाभर में पहले ही फिल्म ने 410 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है, जिसके बाद अब लगातार घटती कमाई को देख फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि क्या बॉक्स ऑफिस पर फिल्म बजट की कमाई जुटा पाती है या नहीं।

कमाई की बात करें तो पहले दिन 86.75 करोड़, दूसरे दिन 65.25 करोड़, तीसरे दिन 69.1 करोड़, चौथे दिन 18 करोड़ की कमाई कर चुकी है। जबकि पांचवे दिन फिल्म ने 10.7 करोड़ और छठे दिन 7.25 करोड़ की कमाई की है। वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस की बात करें तो पांचवे दिन की कमाई मिलाकर कुल कलेक्शन 410 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है।

गौरतलब है कि आदिपुरुष के मेकर्स ने 22 जून और 23 जून को फिल्म की टिकट सस्ती करने का एलान किया था। जबकि फिल्म में हनुमान के डायलॉग में भी बदलाव किए गए हैं, जिसके चलते सोशल मीडिया पर जारी है। हालांकि इसका असर फिल्म की कमाई पर खास असर डालता नहीं दिख रहा है।